Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कल रात 10 बजे से 16 घंटे तक नहीं जमा कर पाएंगे बिजली का बिल, ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी

    10 hours ago

    2

    0

    यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) आरएमएस बिलिंग प्रणाली 3 अप्रैल की रात 10 बजे से बंद 16 घंटे के लिए बंद रहेगी। इस दौरान प्रदेश की पांचों पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और केस्को कंपनी के उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा नहीं कर पाएंगे। 4 अप्रैल की दोपहर 2 बजे के बाद सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। इस दौरान आरएमएस बिलिंग प्रणाली में मेंटेनेंस और कॉन्फिगरेशन का काम होना है। ये सेवाएं रहेंगी प्रभावित- बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन, लोड बढ़ाने जैसी सेवाएं नहीं चल पाएंगी। अजय राय बोले- मायावती ने दलित समाज का इस्तेमाल किया, कांग्रेस जगजीवन राम की जयंती मनाएगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया। फायदा उठाकर उसे छोड़ दिया। आज भी दलित और कमजोर तबका समाज के किनारे पड़ा है। कांग्रेस दलित समाज को जोड़ने का पूरा प्रयास कर रही है। हमारा प्रयास है कि हमारे कार्यकर्ता दलित बस्तियों तक पहुंचें और उनके बीच जाकर काम करें। लगातार उनके साथ खड़े रहें। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती को समता दिवस के रूप में मनाती रही है। यूपी कांग्रेस ने फैसला लिया है कि इस जन्म जयंती को हम भव्य रूप से मनाएंगे। जयंती की पूर्व संध्या पर 4 अप्रैल को एक बड़ी संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बाबू जगजीवन राम की बेटी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमारी मुख्य वक्ता होंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में बार एसोसिएशन चुनाव में दो गुटों में मारपीट, काउंटिंग रुकी; FIR दर्ज गोरखपुर के सिविल कोर्ट में बुधवार रात बार एसोसिएशन के चुनावी काउंटिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ। चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झड़प में निवर्तमान अध्यक्ष भानू पांडेय पर हमला किया गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस घटना के बाद चुनाव के नतीजे रोक दिए गए हैं और अन्य पदों की काउंटिंग पर भी रोक लगा दी गई है। कोर्ट में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। आज एल्डर्स कमिटी की बैठक के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर इस मामले में हत्या की कोशिश और लूट जैसी गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में 2 ट्रकों में आमने-सामने टक्कर: 2 की मौत, ISBT के पास हादसा; हाईवे पर लगा जाम आगरा में गुरुवार तड़के ट्रकों की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि एक ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा गुरुवार तड़के हुआ। इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, रात में एटा नंबर का ट्रक हाईवे पर खराब हो गया था। लेकिन बिना रिफ्लेक्टर या चेतावनी के, ट्रक को ड्राइवर और क्लीनर ऐसे ही छोड़कर चले गए। पढ़िए पूरी खबर… वाराणसी में युवती की अश्लील फोटो भेजने की धमकी, FIR: पूर्व प्रेमी ने मोबाइल छीनकर रिश्तेदारों को भेजी, 4 साल से था रिलेशन वाराणसी के चोलापुर थाने में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी अमन पांडेय के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। युवती के अनुसार, उसका चार साल से प्रेम-प्रसंग था, लेकिन उसकी शादी तय होने पर उसने सभी रिश्ते खत्म कर दिए। इसके बाद युवक ने युवती का मोबाइल छीन लिया और उसकी अश्लील तस्वीरें और फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि युवक ने युवती की कुछ तस्वीरें उसके ही मोबाइल से रिश्तेदारों को भेज दी हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… प्रयागराज में बिस्किट लेने गई बच्ची से रेप की कोशिश: रिटायर्ड फौजी ने हाथ पकड़कर दुकान के अंदर खींचा, मोहल्ले वालों ने पकड़कर पीटा प्रयागराज में दुकान पर बिस्किट लेने गई 8 साल की मासूम से रेप की कोशिश की गई। आरोप है कि दुकानदार ने उसे दुकान के भीतर खींचकर लिया। बच्ची के चीखने पर आसपास के लोग जुट गए और फिर उसे जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर… पंकज चौधरी बोले- लाल टोपी वाले नकली नोटों के धुरंधर, 2027 में सपा हार की हैट्रिक लगाएगी यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपा के लाल टोपी वाले नकली नोटों के धुरंधर हैं। देवरिया में नकली नोटों की फैक्ट्री चलाने के आरोप में सपा नेता की गिरफ्तारी ने समाजवादी पार्टी की चाल, चरित्र और चेहरा उजागर कर दिया है। देश की अर्थव्यवस्था को खोखला करने वाले सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि राष्ट्रद्रोही भी हैं। सपा के शीर्ष नेता खुलेआम कहते हैं कि उनकी सरकार बनने पर मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे। क्या इसका मतलब नकली नोट छापने वाले, देश की जड़ें कमजोर करने वालों को बचाया जाएगा? क्या सपा की राजनीति अपराधियों को खुली छूट देकर कानून का मजाक उड़ाना चाहती है। प्रयागराज में सोमवार को 1.18 लाख रुपए के नकली नोट पकड़े गए थे। इसमें देवरिया के सपा नेता विवेक यादव का नाम सामने आया है। पकड़े गए चार आरोपियों से पूछताछ में उसके गिरोह का सरगना होने की बात सामने आई है। वह देवरिया में नकली नोट बनाने की फैक्ट्री चला रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौसम पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का साया, नॉर्थ इंडिया में फिर भारी बारिश का अलर्ट
    Next Article
    बुजुर्ग की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या:भदोही में 12 से ज्यादा वार किए, जो बचाने आया उस पर भी हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment