Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में कंटेनर में टकराई लोडर, परिचालक की जिंदा जलकर मौत: चालक ने कूदकर बचाई जान, 10 इलेक्ट्रिक बाइकें जलीं

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही ई-बाइक लदी पिकअप शनिवार सुबह करीब 4 बजे बिल्हौर में खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे के बाद गाड़ी में आग लग गई। इसमें परिचालक सत्यभान की जलकर मौत हो गई, जबकि चालक श्याम यादव को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गाड़ी में कोवा कंपनी की 10 ई-बाइक लदी थीं। चालक श्याम यादव और परिचालक सत्यभान दोनों फिरोजाबाद के नगला खंगर के रहने वाले थे। वे इन ई-बाइकों को फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। चालक को नींद आ जाने के कारण गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई। टक्कर के बाद आग लगने से सत्यभान गाड़ी के अंदर फंस गया, क्योंकि दूसरा गेट लॉक हो गया था। जिससे यह हादसा हो गया। हादसे के बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।पूरी खबर पढ़ें… अमृत-भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर मामा-भांजे की मौत:सूरत से काम करके घर लौट रहे थे दोनों, बीमार भांजे को साथ ला रहे थे मामा औरैया के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय शनिवार सुबह मामा-भांजे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों सूरत में काम करते थे गुरुवार को वहां से घर लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब 6:15 बजे हुआ। ट्रैक पार करते समय कानपुर की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरे। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। तालाशी में मिले पहचान पत्र के बाद परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों की शिनाख्त की। घटना जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग फाटक संख्या 13-बी की है।पूरी खबर पढ़ें... मॉडल श्रद्धा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 6 दिन से बहन और ड्राइवर के साथ फरार लखनऊ से फरार मॉडल श्रद्धा दुबे के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्लू) जारी कर दिया। वह कारोबारी ब्वॉयफ्रेंड की मौत के बाद अपनी बहन और ड्राइवर के साथ 6 दिन से फरार है। बता दें, वह फरार होने के बावजूद लगातार वीडियो जार कर रही है। घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर और सहयोगी आदिल समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। पूरी खबर पढ़िए… ललितपुर में फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव; फसल खराब होने से परेशान थे ललितपुर में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के शव कमरे में फंदे पर लटके मिले। दोनों फसल खराब होने से परेशान थे। दोनों ने अलग-अलग साड़ियों से फंदा लगाया। सूचना पर सुबह 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर करीब 3 बजे दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। गुरुवार शाम 5:30 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। मामला जखौरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में बॉन्डेड डॉक्टरों पर FIR, समान वेतन की मांग को लेकर किया था प्रदर्शन, 70-80 अज्ञात पर केस लखनऊ में समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बॉन्डेड MBBS डॉक्टरों के खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर को विधानसभा के पास अटल चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन के दौरान 70-80 डॉक्टरों ने सड़क जाम कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने सरकारी काम में बाधा डाली और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। दरअसल, गुरुवार को डॉक्टरों ने समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गले में स्टेथोस्कोप और मुंह पर टेप लगाकर पहुंचे डॉक्टरों ने पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गुहार लगाई। कुछ डॉक्टर सड़क पर लेट गए। डॉक्टरों ने 1090 चौराहे से चेन बनाकर सीएम आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। डॉक्टरों को सड़क पर बैठा देख ACP भी जमीन पर बैठ गए। उन्होंने हाथ जोड़कर डॉक्टरों से धरना खत्म करने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर बिकरू कांड में विकास दुबे के ड्राइवर की जमानत मंजूर:हाईकोर्ट ने कहा- महज आपराधिक इतिहास पर जेल में नहीं रख सकते इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुचर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने सह अभियुक्तों के साथ समानता और मामले के तथ्यों को ध्यान में रखते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि जब किसी मामले में जमानत देने का ठोस आधार बनता है, तो किसी अभियुक्त को केवल उसके आपराधिक इतिहास के आधार पर जेल में नहीं रखा जा सकता। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि जमानत पर विचार करते समय मामले के गुण-दोष पर कोई अंतिम राय व्यक्त नहीं की जा रही है। राम सिंह के खिलाफ कानपुर नगर के चौबेपुर थाने में दर्ज मुकदमे में आरोप तय किए गए हैं। उसके अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास से जुड़े मामलों की स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। गैंगस्टर एक्ट के एक मामले को छोड़कर वह अन्य सभी मामलों में पहले से जमानत पर है। पढ़ें पूरी खबर शाहजहांपुर में डंपर-स्कॉर्पियो की टक्कर, पूर्व मंत्री की बेटी घायल शाहजहांपुर में गुरुवार रात करीब 11 बजे डंपर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में यूपी के पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा की एक बेटी अंजलि वर्मा और उसका मौसेरा भाई अंश राजपूत घायल हो गया। अंश राजपूत स्कॉर्पियो चला रहे थे। गांव वालों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुरी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अंजली वर्म मिर्जापुर में रहती हैं। गुरुवार को वह कार से जलालाबाद स्थित अपने दूसरे मकान में बहनों के साथ जा रही थीं। रास्ते में गंगा एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर डंपर ने उनकी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में नाबालिग लड़की के साथ कोर्ट में शादी करने पहुंचा शारिफ, पिता ने लव जिहाद का लगाया आरोप वाराणसी की कचहरी में गुरुवार को मुस्लिम युवक एक किशोरी को लेकर शादी करने पहुंचा था। दोनों के बीच एक वकील से कहासुनी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक काशीराम आवास में रहता है। किशोरी की उम्र 17 साल बताई गई है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को कचहरी चौकी बुलाया। यहां किशोरी के पिता ने तहरीर देकर युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर लाने, उसका शारीरिक शोषण करने और उसकी इच्छा के विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने की कोशिश का आरोप लगाया। परिजनों ने इसे ‘लव जिहाद’ बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:बस्ती में घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
    Next Article
    कसारी-मसारी के लोग बोले- नाम बदलने से कुछ नहीं बदलेगा:महिला ने कहा- पहले यहां माफियाओं का खौफ था, सताया जाता था; अब हालात सुधरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment