Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में कुत्ते को 20 मीटर घसीट कर नहर में फेंका, मौत; पशु प्रेमी संस्था ने दर्ज कराई FIR

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में हैवानियत का मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने एक कुत्ते को रस्सी से बांधकर करीब 20 मीटर तक घसीटा और फिर नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके दो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दोनों युवक कुत्ते को बेरहमी से घसीटते हुए ले जाते साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद पशु प्रेमी संस्था ‘उम्मीद एक किरण’ के संस्थापक मयंक त्रिपाठी ने मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत FIR दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च की शाम वायरल वीडियो में आवास विकास हंसपुरम निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू पहले कुत्ते को गली से घसीटकर अपनी दुकान तक लाता है और फिर एक अन्य युवक को रस्सी सौंप देता है, जो उसे पायनियर स्कूल के सामने नहर में फेंक देता है। मौके पर पहुंचने पर कुत्ते का शव नहर में उतराता मिला। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर... यूपी में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला फिर से शुरू, कई जिलों में पार्षद नामित यूपी सरकार ने लंबे समय से अटकी राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला फिर से शुरू कर दिया है। नगर विकास विभाग ने नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति शुरू की है। 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों में 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पार्षद मनोनीत किया जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले इसे कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने की पहल माना जा रहा है। पार्षदों के लिए जिला कोर कमेटी की सिफारिश पर प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने सरकार से पार्षद मनोनीत करने की संस्तुति की थी। अलीगढ़ में बिजली मिस्त्री की चाकू से गला रेतकर हत्या, नमाज पढ़कर घर लौट रहा था अलीगढ़ में बिजली मिस्त्री की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बिजली मिस्त्री नमाज पढ़कर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उसके पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। फिर उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। बिजली मिस्त्री लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना क्वार्सी थाना की है। चार खंभा निषाद बाग निवासी मुसाहिद बिजली मिस्त्री है। पड़ोसी शहबाज से उसका काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार देर शाम मुसाहिद (18) नमाज पढ़कर वापस आ रहा था। रास्ते में निषाद बाग इलाके में शहबाज और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। शहबाज ने चाकू निकाल लिया। उसने मुसाहिद के गले पर हमला कर दिया। वह गला रेत कर भाग गया। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर के बाहुबली विनय शंकर तिवारी ने चेयरमैन प्रतिनिधि को धमकाया, FIR गोरखपुर के बड़हलगंज थाने में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर की शिकायत पर की गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के बीच मोबाइल पर तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद रविवार रात महेश उमर ने बड़हलगंज थाने में तहरीर देकर धमकी देने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जड़ बड़हलगंज के सोती चौराहे पर लगे शिलापट्ट को बताया जा रहा है। यहां पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी का शिलापट्ट लगा हुआ था। नगर पंचायत ने उसे हटाकर नया शिलापट्ट लगा दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मामला सियासी रंग लेने लगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत:250 घायल; तालिबान का आरोप- PAK ने नशा मुक्ति सेंटर पर बम गिराए
    Next Article
    गोंडा में गैस एजेंसियों पर लगी भीड़:बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता, बैरिकेडिंग तोड़कर गैस एजेंसी में घुसने का प्रयास, गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment