Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कोर्ट-जजों के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी, इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- 16 मार्च तक गिरफ्तार करो

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में कोर्ट और जज के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ FIR हुई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कहा- 16 मार्च तक आरोपी को ट्रेस कर कोर्ट में पेश किया जाए। इसके बाद हाईकोर्ट के चौकी प्रभारी विनय कुमार शुक्ला ने खुद कैंट थाने में फेसबुक अकाउंट ‘अश्वनी अंबेडकर मूलनिवासी’ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उस पर आरोप है कि इस फेसबुक अकाउंट से देश की अदालत और न्यायाधीशों के बारे में अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। पढ़िए पूरी खबर… यूपी में इन 6 प्रत्याशियों के 3 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक, चुनाव आयोग का एक्शन यूपी में 6 प्रत्याशियों के 3 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया- यूपी के विधानसभा चुनाव 2022 में लड़ने वाले 6 प्रत्याशियों ने अपने निर्वाचन व्यय की जानकारी नहीं दी। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन परिणाम की घोषणा से 30 दिनों के अंदर खर्च के बिल जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जमा कराने होते हैं। इन 6 अभ्यर्थियों ने नोटिस मिलने के बाद भी चुनाव आयोग को कारण नहीं बताया था। इन पर हुआ एक्शन 112-बिसौली (अजा) विधानसभा क्षेत्र: प्रज्ञा यशोदा, ग्राम पिसनहारी, पोस्ट-मुडिया धुरेकी, तहसील-बिसौली, जनपद-बदायूं। 112-बिसौली (अजा) विधानसभा क्षेत्र: सुरेंद्र ग्राम-लभारी, पोस्ट-नगरा बारह, तहसील-बिसौली, जनपद-बदायूं। 113-सहसवान विधानसभा क्षेत्र: अनिल कुमार, 23क आजाद रोड, चंदौसी, जनपद-संभल। 116-शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र: ममता देवी, ग्राम और पोस्ट-सराय पिपरिया, जनपद-बदायूं। 117-दातागंज विधानसभा क्षेत्र: ओमवीर, ग्राम-खजुरारा, जनपद-बदायूं। 117-दातागंज विधानसभा क्षेत्र: मुन्नालाल, 16/1 हसनपुर खेवली, पोस्ट-हसनपुर खेवली, जनपद-लखनऊ। सपा विधायक नसीम ने खेली फूलों की होली कानपुर में विधायक नसीम सोलंकी ने गुरुवार को फूलों की होली खेली। वह बर्मा सेल की बस्ती में शिव मंदिर में होली खेलने पहुंची थीं। यहां उन्होंने लोगों पर फूल बरसाकर होली की बधाई दी। कहा- पिछले साल भी मैं यहां आई थी, लेकिन इस साल ये ( पति इरफान सोलंकी) भी मेरे साथ हैं, तो बहुत खुशी है। उन्होंने कहा- होली में आप लोगों ने बुलाया है। ये आप लोगों की मोहब्बत है, प्यार है। साल के 12 महीनों में जो भी त्योहार आते हैं, आप लोग हमें बुलाते हैं, हम आते हैं। क्योंकि आप हमारे हैं और हम आपके हैं। हम सब परिवार हैं। पढ़िए पूरी खबर… नोएडा में सीएम बोले- कपिल देव की बॉलिग देख पाकिस्तान टीम पहले ही आधा हार जाती थी ‘जब कपिल देव गेंदबाजी करते थे, तो पाकिस्तान की टीम आधा मैच पहले ही हार जाती थी।’ वैसे ही डॉक्टर आत्मविश्वास और सकारात्मक व्यवहार के साथ मरीज का इलाज करें तो बीमारी आधी वहीं समाप्त हो जाती है। दवा और दुआ दोनों मिलकर मरीज को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दिलाती हैं और इससे अस्पताल की प्रतिष्ठा बढ़ती है।' ये बातें सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा में कहीं। सीएम योगी गुरुवार को KDSG सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सांसद डॉ. महेश शर्मा भी साथ थे। पढ़िए पूरी खबर... रायबरेली में छेड़छाड़ के आरोपी को महिलाओं ने चप्पल से पीटा, ग्रामीणों ने सड़क पर घसीटा रायबरेली में छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीण महिलाओं ने एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला हमीर गांव मजरे सेवक का पूर्वा का बताया जा रहा है, जहां महिलाओं ने युवक को सड़क पर घसीटते हुए चप्पलों से पीटा। वीडियो में कई महिलाएं युवक पर लगातार चप्पल बरसाती दिखाई दे रही हैं, जबकि आसपास खड़े लोग उन्हें उकसाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया गया कि युवक की पहचान रायपुर मझिगवा निवासी अंसारी उर्फ अंसार अली के रूप में हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह पहले भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर चुका था, लेकिन समझाने के बाद भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया। CO अमित सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर सरेनी थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर हुई नैन्सी ग्रेवाल की हत्या:आकाश हरिके ने जिम्मा लिया; हरियाणा में जन्मी पंजाबी यूट्यूबर ने पन्नू-निज्जर पर भी कमेंट किए थे
    Next Article
    MBBS छात्र को फार्च्यूनर से टक्कर मारने वाला रंगबाज नेता:कैबिनेट मंत्री को बोलता है फूफा; थाने में कपड़े बदले; गोरखपुर में खुद को भावी ब्लॉक प्रमुख बताता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment