Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:काशी में गंगा में 2 लड़के डूबे, एक का शव मिला, दूसरा लापता; गोरखपुर से आया था परिवार

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के तुलसी घाट पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गोरखपुर से करीब 15 लोगों का एक परिवार घूमने और गंगा स्नान के लिए आया था। सुबह करीब 7 बजे परिवार के लोग घाट पर नहा रहे थे, तभी 18 वर्षीय निखिल और 12 वर्षीय आयुष गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने उन्हें आगे न जाने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन युवक ने तैरना आने की बात कही। कुछ ही देर में दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही NDRF और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने 18 वर्षीय निखिल को गंगा से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं 12 वर्षीय आयुष की तलाश के लिए गोताखोरों और NDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हादसे के बाद घाट पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पढ़ें पूरी खबर... गाजियाबाद में बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से की हत्या, बचने के लिए पड़ोसियों पर लगाया आरोप गाजियाबाद में एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने पास पड़ा पत्थर ऊपर फेंक दिया और दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह उठकर वह अपने मां के कमरे में गया तो देखा कि शव फर्श पर पड़ा है। इसके बाद वह लोगों के बीच पहुंचा और चिल्लाते हुए कहा- मेरी मां की हत्या पड़ोसी डब्बू और जसवीर ने कर दी है। इसके बाद युवक ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने पड़ोसियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी। पढ़िए पूरी खबर… निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश को जल्द मिल सकती है पोस्टिंग, शासन ने बहाली का आदेश जारी किया भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश को जल्द ही पोस्टिंग मिल सकती है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने इस बारे में शनिवार को लिखित आदेश जारी किया है। हालांकि, अभिषेक प्रकाश की बहाली की खबर शासन ने गुरुवार सुबह ही कंफर्म कर दी थी। अभिषेक प्रकाश पर करीबी बाबू निकांत जैन के जरिए बिजनेस मैन से 1 करोड़ रुपए कमीशन मांगने का आरोप था। जो सोलर इंडस्ट्री प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए मांगा गया था। इस मामले की शिकायत सीएम योगी से की गई थी। सीएम ने STF से जांच कराने के बाद अभिषेक पर एक्शन लिया। STF ने बाबू निकांत जैन को गिरफ्तार किया था। उसने भी अभिषेक के कहने पर रिश्वत मांगने की बात कबूली। निकांत ने गिरफ्तारी के खिलाफ लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका लगाई। 10 फरवरी को कोर्ट में बिजनेसमैन ने कहा- उन्होंने शिकायत गलतफहमी के चलते दर्ज कराई। इसके बाद कोर्ट ने मामले को रद्द कर दिया था। माता प्रसाद पांडे बोले- पायल छोटा दिया है: सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। आयोजन में नेता प्रतिपक्ष और इटवा से सपा विधायक माता प्रसाद पांडे भी पहुंचे। उन्होंने दुल्हनों को मिले सामान की जांच की। माता प्रसाद पांडे ने कहा- अभी मैं देख रहा था कि क्या-क्या सामान दिया गया है। थाली दी है, कटोरी दी है। पायल छोटा दिया है। उन्होंने आगे कहा- हमारी सरकार में हम लोग सामूहिक विवाह नहीं कराते थे। सीधे दुल्हन के खाते में पैसा भेज देते थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती बोलीं- सत्ता की चाबी हासिल करें:सपा का PDA प्रेम छलावा, ब्राह्मणों के बसपा के साथ आने से बौखलाए
    Next Article
    कानपुर में गैस एजेंसी के बाहर लोगों का हंगामा:गोंडा में सपा नेता सिलेंडर लेकर नाले से गैस बनाने निकले, बोले-गेस्ट के लिए चाय बनाऊंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment