Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में मौसम बदला, तेज हवा-बारिश:बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, गेहूं की फसल गिरी

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिले में सुबह करीब सात बजे हल्की बारिश हुई, जबकि दोपहर करीब 12 बजे गरज-चमक के साथ तेज बारिश दर्ज की गई। इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर गेहूं की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई। बेमौसम बारिश और हवा से गेहूं तथा सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका है। फसल कटाई के करीब होने के कारण किसानों में खराब होने का डर बढ़ गया है। दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि पुरवा हवाओं और निम्न क्षोभमंडल में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रुहेलखंड क्षेत्र में बादलों का प्रवेश हुआ है। उनके अनुसार, निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से हल्की से तेज बारिश हो सकती है, और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। इससे पहले शनिवार को दिनभर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर चला। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक क्षेत्र में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है। ऐसे में किसानों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPSI भर्ती के पहली पाली की परीक्षा समाप्त:गोरखपुर में अभ्यर्थी बोली- 1 नंबर से सिपाही नहीं बन पाई, अब दरोगा बनकर दिखाऊंगी
    Next Article
    राम मंदिर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शस्त्र और अंगरक्षक:19 मार्च को हिंदू नववर्ष पर होगा विशेष अनुष्ठान , नाम और कोड नंबर वाले प्रवेश पत्र से ही मिलेगा प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment