Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ के सहारा शहर में ED रेड; कागजों का बंडल उठाकर ले गई टीम, खंगाले डॉक्यूमेंट

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सहारा शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड मारी है। जमीनों के बैनामे और उनसे जुड़ी सभी संपत्तियों की डिटेल खंगालने के बाद अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक डाटा और बंडलों में दस्तावेज को टीम साथ ले गई है। सहारा की तरफ से सहारा शहर में देश भर की संपत्तियों से जुड़े हुए डॉक्यूमेंट गोमतीनगर स्थित कैंपस में रखे हुए थे। सुबह करीब 11 बजे टीम परिसर में पहुंची। इसके बाद करीब 4 घंटे तक जांच पड़ताल हुई। इसमें सहारा के एचआर ऑफिस, हाउसिंग और सहाराश्री सुब्रत रॉय के ऑफिस पर जांच पड़ताल की। पूरी खबर पढ़िए… जालौन में इंस्पेक्टर अरुण राय मौत मामले में चार्जशीट दाखिल, सिपाही मीनाक्षी शर्मा पर हत्या का आरोप; 9 मार्च को पेशी जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या का आरोप मजबूत किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को तय की गई है। जिला कारागार में बंद आरोपी मीनाक्षी शर्मा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। चार्जशीट के अनुसार, हत्या का पहला और अहम आधार घटना के समय मीनाक्षी शर्मा का घटनास्थल पर मौजूद होना है। सीसीटीवी में उसे इंस्पेक्टर के सरकारी आवास में जाते हुए और गोली चलने के बाद वहां से बाहर निकलते हुए देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार इंस्पेक्टर के सिर में गोली लगने के साथ-साथ सिर पर गहरी चोट का निशान पाया गया है। जिसने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में सीएम योगी ने विधायक महेश त्रिवेदी की बहू-बेटे को दिया आशीर्वाद, संघ की बैठक में हुए शामिल सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के आवास पर पहुंचे। यहां विधायक महेश त्रिवेदी की बहू और बेटे को आशीर्वाद दिया। विधायक ने कहा कि- मै बहुत खुश हूं, क्योंकि महाराज जी का मेरे घर पर आगमन हुआ। सीएम योगी ने गौशाला में गाय नंदिनी और राधा को अपने हाथों से गुड़ और पूड़ी खिलाई। इसके अलावा सीएम योगी स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के विचार परिवार की समन्वय बैठक में शामिल हुए। बैठक में कई मुद्दों व कठिनाइयों पर चर्चा हुई। सीएम ने बैठक के दौरान उठे कई मुद्दों को डायरी में नोट भी किया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप का 'गेम ओवर' वाला दावा, कहा- 'ईरान की सेना-नौसेना खत्म, लीडरशिप भी साफ'
    Next Article
    Ex मुस्लिम सलीम का एड्रेस गूगल मैप से ढूंढा:140 किमी तक CCTV खंगालकर पुलिस आरोपियों तक पहुंची, दोनों के मोबाइल FSL भेजेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment