Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:महराजगंज में 3 दोस्त तालाब में डूबे, मौत; आधे घंटे बाद निकाले गए शव

    18 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज में तालाब में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। तीनों की उम्र 12 से 15 साल के बीच थी। एक दोस्त तैरकर तालाब से बाहर निकल आया। पोखरा टोला में रहने वाला राजबीर (13), नीतीश यादव (12), रोहन (13) और कृष्णा (15) रविवार दोपहर 1:30 बजे तालाब में नहाने पहुंचे। नहाते समय सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हालांकि राजबीर किसी तरह तैरकर तालाब से बाहर निकल आया। उसने भागकर घरवालों और आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। सूचना मिलते ही मौके पर गांववालों की भीड़ जुट गई। गोताखोरों की मदद से आधे घंटे के बाद तीनों के शव तालाब से बाहर निकाल लिए गए। यहां पढ़ें पूरी खबर बदायूं में सपा विधायक की फॉर्च्यूनर अर्टिगा कार से टकराई, आशुतोष मौर्य समेत 4 घायल बदायूं में मुरादाबाद हाईवे पर सपा विधायक की फॉर्च्यूनर सामने से आ रही अर्टिगा कार से टकरा गई। इससे फॉर्च्यूनर में सवार विधायक समेत 4 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह 11 बजे विधायक आशुतोष मौर्य बदायूं से बगरैन में रविदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बनकोटा गांव के पास सामने से आ रही अर्टिगा कार से उनकी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर… बहराइच-लखनऊ हाईवे पर सपा विधायक की फॉर्च्यूनर नीलगाय से टकराई, दूसरी गाड़ी से लखनऊ रवाना श्रावस्ती की भिनगा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक इन्द्राणी वर्मा की फॉर्च्यूनर बहराइच-लखनऊ हाईवे पर कैसरगंज के पास नीलगाय से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन विधायक, उनके पति सहित वाहन में सवार सभी चार लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर विधायक को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। हादसा बहराइच के कैसरगंज स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास का है। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में चौथी क्लास के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या, बहन से छेड़खानी का किया था विरोध, 8-9 लड़कों ने लाठी-डंडों से पीटा गोरखपुर में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर 9 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 8 से 9 लड़कों ने पहचे दोनों बच्चों को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। जब परिवार के लोग पहुंचे तो उन पर भी पथराव किया। इसके बाद भाग गए। परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए हैं। वहीं पुलिस ने मामले में गांव के ही 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि मामले में लापरवाही बरतने पर पिपराइच थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह झंगहा थाना प्रभारी रहे अनुप सिंह को थाना पिपराइच का प्रभारी बनाया गया है। पूरा मामला पिपराइच थाना क्षेत्र माधोपुर बेला गांव की है। पढ़िए पूरी खबर गोरखपुर में थार-बोलेरो के टक्कर के बाद मारपीट, गाड़ियां तोड़ी; 20 मिनट बवाल काटा गोरखपुर में बशारतपुर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने शनिवार रात मामूली वाहन टक्कर के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। हमलावरों ने थार के आगे-पीछे के शीशे तोड़ दिए, जबकि जवाबी हमला कर बोलेरो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे मेडिकल रोड पर लंबा जाम लग गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और देर रात छापेमारी कर दोनों पक्षों के चार युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…. झांसी में दुकान के ताले तोड़कर 11 लाख की चोरी, 9.20 लाख रुपए कैश और चांदी चुराकर ले गए चोर झांसी में बदमाशों ने एक दुकान के ताले तोड़कर लगभग 11 लाख का माल चोरी कर लिया। वे 9.20 लाख रुपए कैश समेत आधा किलो वजनी चांदी की बुर्राक चुराकर ले गए। जब कारोबारी सुबह दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है। दुकान मालिक ने मोहल्ले के कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सैंयर गेट बाहर मोहल्ले की है। पढ़ें पूरी खबर…. कानपुर में SSC की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने किया सुसाइड, दोस्त के पहुंचने पर हुई जानकारी बर्रा में किराए पर रहकर 2 साल से एसएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार शाम को दोस्त मिलने पहुंचा, तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस और परिवार वालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी सरकार की सर्वदलीय बैठक से सपा का बहिष्कार:4 दिन के विधानसभा सत्र पर विधायक रविदास भड़के, बोले- 25 करोड़ की आवाज उठाना मुश्किल
    Next Article
    मुस्लिम लड़की ने धर्म बदलकर हिंदू लड़के से शादी रचाई:बरेली में शाहजहां से प्रतीक्षा बनी, बोली- यहां तीन तलाक और हलाला नहीं होता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment