Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपियों के पैर में लगी गोली

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में देर रात पुलिस और कथित गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जंगल की ओर ले जाई जा रही एक जिंदा बछिया को छुड़ाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि 5-6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार बदमाशों की तलाश जारी है। मामला गंगोह थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… हाईकोर्ट का फैसला- अवैध गिरफ्तारी पर न्यायिक हिरासत भी अवैध: मजिस्ट्रेट बिना कारण गिरफ्तारी को न्यायिक हिरासत में नहीं भेज सकते इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि यदि किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी विधि के अनुसार नहीं की गई है, तो मजिस्ट्रेट द्वारा उसे न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश भी वैध नहीं माना जाएगा। न्यायालय ने पॉक्सो के एक मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की न्यायिक हिरासत को अवैध मानते हुए उसे तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है। पूरी खबर पढ़िए कोडीन कफ सिरप कांड में मास्टरमाइंड पर शिकंजा: शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस, विदेश से डिपोर्ट की तैयारी कोडीन कफ सिरप कांड के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ जल्द ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा। शुभम के विरुद्ध पहले से ही लुक आउट नोटिस और गैर-जमानती वारंट जारी हैं। पुलिस को आशंका है कि वह विदेश में छिपा हुआ है। इसी के चलते मामले की जानकारी सीबीआई की इंटरपोल शाखा और गृहमंत्रालय के साथ साझा की गई है तथा रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की अनुमति मांगी गई है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होते ही उसे विदेश से प्रत्यर्पित (डिपोर्ट) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पढ़िए पूरी खबर… बदायूं में 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत; 10 से अधिक घायल बदायूं में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। गुरुवार शाम को गांव के ट्रैक्टर-ट्रॉली से सवार होकर शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस 112 की सहायता से सभी घायलों को CHC पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल 10 से अधिक लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला सिद्ध बरौलिया गांव के पास का है। पढ़ें पूरी खबर… फिरोजाबाद में सफारी पलटी, 10 साल का बच्चा घायल; अखिलेश यादव ने काफिला रोककर अस्पताल भिजवाया फिरोजाबाद में गुरुवार शाम लखनऊ से आगरा जा रही एक सफारी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार 10 वर्षीय बालक अनंत मिश्रा घायल हो गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौके से गुजरते हुए अपना काफिला रुकवाया और घायल बालक को अस्पताल भिजवाने में मदद की। पढ़ें पूरी खबर अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ शिकायत करने वाले को धमकी, फोन पर कहा- गाड़ी में आग लगवा देंगे जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया था। 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में वाद (शिकायत) दायर किया था। इसके बाद गुरुवार को आशुतोष महाराज को जान से मारने की धमकी मिली। आशुतोष महाराज ने प्रयागराज पुलिस के अधिकारियों को एप्लिकेशन भेजकर धमकी देने, वाहन में आग लगवा देने, कोर्ट में पेश होने वाले नाबालिगों को मरवा देने की धमकी देने की शिकायत की है। उनका कहना है कि फोन कर धमकी दी गई। इसके बाद वॉट्सऐप कॉल पर भी धमकाया गया। पढ़ें पूरी खबर.…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट का फैसला- अवैध गिरफ्तारी पर न्यायिक हिरासत भी अवैध:मजिस्ट्रेट बिना कारण गिरफ्तार को हिरासत में नहीं भेज सकते
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर माघ मेला क्षेत्र का ट्रैफिक प्लान:जानिए कहां है पार्किंग और कैसे होगा आवागमन, प्रमुख शिवालयों तक कैसे पहुंचेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment