Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:सुल्तानपुर में रोडवेज ने फर्नीचर कारोबारी समेत दो को रौंदा, उछलकर 10 फीट दूर गिरे; मौत

    9 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में रोडवेज बस ने फर्नीचर कारोबारी समेत दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। शनिवार दोपहर 12.30 पर दोनों फर्नीचर के काम से जा रहे थे। तभी सामने से आ रही सरकारी बस से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार करीब 10 फीट दूर उछलकर जा गिरे। इस दौरान एक युवक के सिर पर बस का पहिया चढ़ गया, जिससे उसका सिर फट गया। हादसे की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बस को भी कब्जे में ले लिया। मामला कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पदारथपुर उपाध्याय गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… अयोध्या दीपोत्सव में आएंगे अमित शाह, 7 दिन में यूपी का दूसरा दौरा अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। शाह का यूपी का 7 दिन में यह दूसरा दौरा होगा। वह कल, 30 अक्टूबर को लखनऊ आए थे। यहां कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया था। राममंदिर में 2022 में प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाह का यह अयोध्या का पहला दौरा है। इससे पहले, 2013 में जब शाह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव थे, तब पहली बार अयोध्या पहुंचे थे। इसके बाद दिसंबर 2021 को अयोध्या आए थे। यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है। कल गुरुवार को कार्यसमिति में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अयोध्या का जिक्र किया था। कहा था- राम मंदिर में कारसेवकों पर गोलियां चलवाने वाले किस मुंह से सत्ता में आने की बात कर रहे हैं। उनका इशारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तरफ था। फर्रुखाबाद में कपड़ा फैक्ट्री में आग लगी, कारखाने में रखा लाखों का सामान जलकर राख फर्रुखाबाद में शुक्रवार रात रेडीमेड कपड़ों की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में रखे तैयार माल, कपड़ों और मशीनों में आग लग गई, जिसके बाद लपटें उठने लगीं। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद मौके पर एक दमकल वाहन पहुंचा। करीब आधे घंटे तक प्रयास करने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद पड़ोसी जिले एटा से एक और दमकल वाहन बुलाया गया। दोनों टीमों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर कायमगंज थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद के जिला आबकारी अधिकारी समेत तीन सस्पेंड, शराब की अवैध बिक्री-वसूली की शिकायतें मिली थी गाजियाबाद में शराब की अवैध बिक्री और वसूली की शिकायतों के बाद शासन ने जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार समेत तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में दो आबकारी इंस्पेक्टर चमन सिंह और अखिलेश सिंह भी शामिल हैं। आरोप है कि दोनों इंस्पेक्टर दूसरे राज्यों की शराब क्लब और बार तक पहुंचाने में मिलीभगत करते थे। इसके बदले अवैध रूप से वसूली की जाती थी। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार पर नाइट क्लबों और बार में बिना लाइसेंस शराब परोसने और दूसरे राज्यों की शराब की बिक्री रोकने में नाकाम रहने का आरोप है। जांच में भी विभाग में कई अनियमितताएं मिलीं थी। तत्कालीन डीएम ने रविंद्र कुमार ने जिला आबकारी अधिकारी और दोनों इंस्पेक्टरों को तलब कर फटकार लगाई थी। उन्हें चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों की शिकायतें शासन तक पहुंचती रहीं। आरोप है कि अवैध शराब की सप्लाई और वसूली के कारण राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था। जिसके बाद शासन के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है। संजय कुमार को निलंबन के दौरान प्रयागराज कार्यालय से अटैच किया गया है। मामले की जांच मेरठ के उप आबकारी आयुक्त करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर प्रदेश में 13 टोल प्लाजा बैरियर फ्री होंगे, बिना रुके गुजरेंगे वाहन, फास्टैग से कटेगा टोल उत्तर प्रदेश से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों का सफर जल्द आसान हो सकता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाईवे पर स्थित 11 और हरियाणा सीमा पर स्थित 2 टोल प्लाजा को बैरियर फ्री करने जा रहा है। यहां मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल व्यवस्था लागू होगी। इसके बाद वाहन बिना रुके टोल प्लाजा से गुजर सकेंगे। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। NHAI पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित के मुताबिक, इन टोल प्लाजा को बैरियर फ्री करने का काम 9 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। कैमरे और सेंसर से कटेगा टोल नई व्यवस्था में टोल प्लाजा पर बैरियर नहीं होंगे। वहां लगे रेडियो फ्रीक्वेंसी उपकरण वाहन के फास्टैग को स्कैन करेंगे। हाईस्पीड AI कैमरे वाहन की नंबर प्लेट पढ़ेंगे। वहीं, ऑटोमैटिक क्लासिफिकेशन सेंसर (ATCC) वाहन की ऊंचाई, लंबाई और आकार के आधार पर उसकी श्रेणी की पहचान करेंगे। इससे तय होगा कि वाहन कार, बस या ट्रक है। रडार आधारित सेंसर वाहन की गति भी मापेंगे। इन उपकरणों की मदद से वाहन की पहचान कर उसके फास्टैग खाते से टोल की रकम काटी जाएगी। इससे टोल प्लाजा पर लगने वाली कतारों से राहत मिलने की उम्मीद है। टोल नहीं दिया तो 72 घंटे में करना होगा भुगतान नई व्यवस्था में अगर कोई वाहन अमान्य फास्टैग के साथ या टोल चुकाए बिना निकलता है, तो वाहन मालिक को ई-नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस मिलने के 72 घंटे के भीतर बकाया टोल चुकाना होगा। तय समय में भुगतान नहीं करने पर दोगुना शुल्क लग सकता है। इसके अलावा वाहन के फास्टैग, अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC), फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट को ब्लॉक या प्रतिबंधित करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। इन टोल प्लाजा पर लागू होगी व्यवस्था मेरठ-नजीबाबाद हाईवे (NH-119/नया NH-34): बिजनौर का भनारा और मेरठ का मवाना टोल प्लाजा। पानीपत-बिजनौर-नगीना हाईवे (NH-709-AD): मुजफ्फरनगर का मुजेहरा और शामली-मुजफ्फरनगर सीमा पर स्थित जगाहेड़ी टोल प्लाजा। हरियाणा के पानीपत में तामशाबाद टोल प्लाजा भी इस योजना में शामिल है। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे: हापुड़ का कुराना टोल प्लाजा। दिल्ली-अक्षरधाम-सहारनपुर हाईवे (NH-709-B): बागपत का जीवना और शामली का दभेड़ी टोल प्लाजा। भिवानी-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे (NH-709-A): शामली का पटनी प्रतापपुर और मेरठ का भूनी टोल प्लाजा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: मथुरा जिले की सीमा के पास हरियाणा के मेवात में स्थित किरंज टोल प्लाजा। दिल्ली-उत्तराखंड हाईवे (पुराना NH-58): मेरठ का सिवाया टोल प्लाजा। दिल्ली-आगरा हाईवे (NH-19): दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर मथुरा रोड स्थित बदरपुर-फरीदाबाद टोल प्लाजा। फिलहाल कहां है बैरियर फ्री टोल व्यवस्था? प्रदेश में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बैरियर फ्री टोल व्यवस्था शुरू की गई थी। हालांकि, उद्घाटन के बाद एक्सप्रेसवे के क्षतिग्रस्त होने के कारण टोल वसूली स्थगित कर दी गई थी। गोंडा में रिटायर्ड लेखा अधिकारी से 78 लाख ठगे, 1 महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा, बोला- PAK आर्मी चीफ से मिले हो गोंडा में रिटायर्ड लेखा अधिकारी को ठगों ने एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा। उनसे 78 लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने खुद को CBI चीफ बताया। उन्होंने लेखा अधिकारी से कहा- तुम पाक आर्मी चीफ से मिले हो। तुमने देश की सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां उनको दी हैं। CBI मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर तुम्हारी जांच कर ही है। लेखा अधिकारी ने 28 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे गोंडा साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में नीले ड्रम वाले घर की खुदाई जारी:अब तक 10 करोड़ मिलने की उम्मीद, IT टीम पिछले 24 घंटे से गांव में
    Next Article
    रिश्वत मांगने वाले एसीएमओ का चार्ज छीना:सील अस्पताल को चलाने की डील कर रहे थे, डिप्टी सीएम ने दैनिक भास्कर स्टिंग का संज्ञान लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment