Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:शादी के 10 महीने बाद कारोबारी ने किया सुसाइड, झगड़े के बाद पत्नी मायके गई थी

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में पत्नी के मायके से न लौटने से दुखी स्क्रैप कारोबारी ने सुसाइड कर लिया। उसकी 10 महीने पहले ही शादी हुई थी। झगड़ा होने पर पत्नी दो सप्ताह पहले मायके चली गई थी। ससुर लेने गए तो आने से मना कर दिया। पत्नी ने कहा- पति लेने आएंगे, तभी ससुराल आउंगी। शुक्रवार को कारोबारी के पिता घर लौट पाते, उससे पहले ही कारोबारी ने जहर निकल लिया। परिजन आनन फानन में झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें कारोबारी ने पत्नी समेत उसके परिजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक का नाम अंकन जोशी उर्फ अंकित (24) था। वह झांसी से सटे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा कस्बे का रहने वाला था। अंकन जोशी की शादी 29 अप्रैल 2025 को डबरा निवासी प्रीति से हुई थी। पढ़ें पूरी खबर... प्रयागराज में अपहरण नहीं युवती को प्रेमी ले गया था, चक्काजाम के बाद पुलिस ने युवती को पकड़ा प्रयागराज में युवती के कथित अपहरण को लेकर शुक्रवार को हुआ बवाल पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का निकला। मांडा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती शुक्रवार सुबह मिश्रा मार्केट गई थी, तभी स्कॉर्पियो सवार युवक उसे अपने साथ ले गए। युवती की छोटी बहन ने अपहरण का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर ईंट-पत्थर रखकर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक चले चक्काजाम से यातायात ठप हो गया। एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय और पुलिस फोर्स लोगों को समझाने में जुटी रही। मौके पर मेजा विधायक संदीप सिंह पटेल समेत कई स्थानीय नेता भी पहुंच गए। पुलिस ने जांच तेज करते हुए सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से युवती की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद प्रयागराज जंक्शन के पास छापेमारी कर युवती और उसके प्रेमी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी और दोनों शादी कर चुके हैं। युवती ने परिजनों के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय ने बताया कि युवती को शनिवार को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराया जाएगा। वहीं हाईवे जाम कर हंगामा करने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर... गोरखपुर के रंगबाज की फॉर्च्यूनर का 35 चालान, 19 बार ओवरस्पीडिंग की गोरखपुर में कौवाबाग-मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर फॉर्च्यूनर से एमबीबीएस छात्र और एक डॉक्टर के भाई को कुचलने वाला आरोपी गोल्डेन साहनी ट्रैफिक नियम तोड़ने का आदी निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि बीते एक साल में उसकी कार पर कुल 35 चालान हो चुके हैं, जिनमें 19 बार ओवरस्पीडिंग, दो बार खतरनाक ड्राइविंग और पांच बार नो पार्किंग के मामले शामिल हैं। आरोपी खुद को निषाद पार्टी से जुड़ा और पिपरौली का भावी ब्लॉक प्रमुख बताता था। जिस फॉर्च्यूनर से हादसा हुआ वह लखनऊ के कैंट रोड स्थित एफआई टॉवर निवासी योगेंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड है। एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय ने कहा कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। दरअसल, होली की रात गोल्डेन साहनी ने तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से ओवरब्रिज पर एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय और उमेश शर्मा (50) को टक्कर मार दी थी। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमेश ने गुरुवार देर रात एम्स में दम तोड़ दिया। घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर पकड़ लिया। पुलिस कस्टडी में उसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह दो पुलिसकर्मियों के बीच जेब में हाथ डालकर स्टाइल में चलता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर उसकी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के साथ रील और फोटो भी वायरल हो रही हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर... लखनऊ के सहारा शहर में ED रेड; कागजों का बंडल उठाकर ले गई टीम, खंगाले डॉक्यूमेंट लखनऊ के सहारा शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड मारी है। जमीनों के बैनामे और उनसे जुड़ी सभी संपत्तियों की डिटेल खंगालने के बाद अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक डाटा और बंडलों में दस्तावेज को टीम साथ ले गई है। सहारा की तरफ से सहारा शहर में देश भर की संपत्तियों से जुड़े हुए डॉक्यूमेंट गोमतीनगर स्थित कैंपस में रखे हुए थे। सुबह करीब 11 बजे टीम परिसर में पहुंची। इसके बाद करीब 4 घंटे तक जांच पड़ताल हुई। इसमें सहारा के एचआर ऑफिस, हाउसिंग और सहाराश्री सुब्रत रॉय के ऑफिस पर जांच पड़ताल की। पूरी खबर पढ़िए… जालौन में इंस्पेक्टर अरुण राय मौत मामले में चार्जशीट दाखिल, सिपाही मीनाक्षी शर्मा पर हत्या का आरोप; 9 मार्च को पेशी जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या का आरोप मजबूत किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को तय की गई है। जिला कारागार में बंद आरोपी मीनाक्षी शर्मा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। चार्जशीट के अनुसार, हत्या का पहला और अहम आधार घटना के समय मीनाक्षी शर्मा का घटनास्थल पर मौजूद होना है। सीसीटीवी में उसे इंस्पेक्टर के सरकारी आवास में जाते हुए और गोली चलने के बाद वहां से बाहर निकलते हुए देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार इंस्पेक्टर के सिर में गोली लगने के साथ-साथ सिर पर गहरी चोट का निशान पाया गया है। जिसने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में सीएम योगी ने विधायक महेश त्रिवेदी की बहू-बेटे को दिया आशीर्वाद, संघ की बैठक में हुए शामिल सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के आवास पर पहुंचे। यहां विधायक महेश त्रिवेदी की बहू और बेटे को आशीर्वाद दिया। विधायक ने कहा कि- मै बहुत खुश हूं, क्योंकि महाराज जी का मेरे घर पर आगमन हुआ। सीएम योगी ने गौशाला में गाय नंदिनी और राधा को अपने हाथों से गुड़ और पूड़ी खिलाई। इसके अलावा सीएम योगी स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के विचार परिवार की समन्वय बैठक में शामिल हुए। बैठक में कई मुद्दों व कठिनाइयों पर चर्चा हुई। सीएम ने बैठक के दौरान उठे कई मुद्दों को डायरी में नोट भी किया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य बोले-दुर्भाग्य है कि धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा:'जिंदा हिंदू लखनऊ चलें'- लिखे पोस्टर बांटे; गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध सभा करेंगे
    Next Article
    लखीमपुर में पकड़ा गया तेंदुआ, पिंजरे में गुर्राता दिखा, VIDEO:जंगल से निकलकर गांव में घुसा, पालतू कुत्ते, गाय के बच्चे को बनाया था शिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment