Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:उन्नाव पुलिस ने सड़क किनारे खड़ा कराया ट्रक...जा भिड़ी रोडवेज बस, 3 यात्रियों की मौत, 11 घायल

    7 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में पुलिस की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो गया। दरअसल पुलिस ने एक्सीडेंट का शिकार एक ट्रक को टोचन कर एक्सप्रेस वे के किनारे खड़ा कर दिया था। एक घंटे बाद ही इस ट्रक से एक तेज रफ्तार रोडवेज बस टकराई गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अंदर सो रहे यात्रियों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। सभी एक दूसरे के गिरने लगे। कुछ यात्री को बस की बॉडी के नीचे दब गए। हादसे में बस में सवार 3 यात्रियों की कुचलकर मौत हो गई, जबकि 11 गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया- बस में कुल 35 लोग सवार थे। आगरा फोर्ट डिपो की यह सरकारी रोडवेज यह बस लखनऊ से आगरा की ओर जा रही थी। चालक को झपकी आने के कारण जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ चौकी के पास यह हादसा हो गया। पढ़िए पूरी खबर… अलीगढ़ में टूटी स्कूल बस से गिरकर बच्ची की मौत, RTO और RI सस्पेंड अलीगढ़ में स्कूल बस से छात्रा की कुचलकर मौत के मामले में आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और आरआई चंपा लाल को सस्पेंड कर दिया है। शासन ने वंदना सिंह को वाहनों की चेकिंग न करने पर और चंपा लाल को जर्जर हालत में बस होने के बावजूद फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने पर निलंबित किया गया है। बच्ची के पिता ने कहा- मैंने पेरेंट्स टीचर मीटिंग में मैनेजमेंट के सामने हाथ जोड़कर जर्जर बस की शिकायत भी की थी, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने गंगीरी थाने में माउंट देवा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अरविंद यादस और बस ड्राइवर चंद्रप्रकाश के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर... गोरखपुर में लड़की की शादी तय हुई तो युवक ने दी धमकी, बोला- मेरी नहीं हुई तो जान से मार दूंगा गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने रविवार को राजघाट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के फतेपुर डिहवा निवासी फिरोज अहमद (35) उनकी बेटी का लंबे समय से पीछा कर रहा है। वह कहीं से मोबाइल नंबर हासिल कर जबरन बात करने लगा और घर बदलने के बाद भी रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता रहा। लोकलाज के कारण परिवार अब तक चुप था, लेकिन हाल के दिनों में आरोपी शादी का दबाव बनाने लगा, जिससे युवती भयभीत रहने लगी। पिता के अनुसार, बेटी की शादी तय होने की जानकारी मिलते ही आरोपी उग्र हो गया। 28 फरवरी को घंटाघर इलाके में रास्ता रोककर उसने दोबारा छेड़छाड़ की और धमकी दी कि “अगर तुम मेरी नहीं हुई तो जान से मार दूंगा।” परिवार ने पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना। इसके बाद राजघाट थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार पांडेय को सौंपी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर... रामनवमी पर 26 मार्च को रामलला का सूर्यतिलक, 19 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी विशेष पूजन चैत्र शुक्ल नवमी यानी 26 मार्च को अयोध्या में रामनवमी का पर्व भव्यता के साथ मनाया जाएगा। दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का प्राकट्योत्सव होगा और उनके ललाट पर सूर्य तिलक किया जाएगा। वासंतिक नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च को वर्ष प्रतिपदा के दिन कलश स्थापना के साथ होगी, जिसके तहत श्रीराम मंदिर परिसर में नौ दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार, चतुर्वेद पारायण, धार्मिक ग्रंथों का पाठ और हवन-पूजन चलेगा। अनुष्ठान की पूर्णाहुति रामनवमी के दिन होगी। सूर्य तिलक की वैज्ञानिक व्यवस्था के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने आप्टिका (बेंगलुरु) और आईआईएएफ के साथ दस वर्षों का अनुबंध किया है, जिसके तहत हर वर्ष निर्धारित समय पर सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर केंद्रित की जाएंगी। 19 मार्च को राम नाम मंदिर स्थापना अनुष्ठान आयोजित होगा, जिसके मुख्य आचार्य पद्मभूषण पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशेष पूजन में शामिल होंगी और लगभग डेढ़ घंटे अयोध्या में प्रवास करेंगी। कार्यक्रम के दौरान राम मंदिर निर्माण से जुड़े करीब 400 श्रमिकों, कारीगरों और तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा। रामनवमी को लेकर अयोध्या में तैयारियां तेज हैं और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर... काशी विश्वनाथ मंदिर में ‘सुगम दर्शन’ के नाम पर वसूली, 8 आरोपी गिरफ्तार काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन और वीआईपी रूट के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वाले 8 युवकों को चौक थाना पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि ये लोग दर्शन कराने का झांसा देकर श्रद्धालुओं से रुपए ऐंठते थे और पैसे लेने के बाद उन्हें बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो जाते थे। विरोध करने पर दुर्व्यवहार और मारपीट की भी शिकायतें सामने आई हैं। मुखबिर की सूचना और पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिर परिसर के आसपास से सभी आरोपियों को दबोच लिया। चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वाराणसी के ही निवासी हैं। इनमें मुरलीधर पांडे, रितेश पांडे, रामबाबू पांडे, विजय तिवारी, हर्ष पांडे, काजू पांडे, विनायक पांडे और आकाश पांडे शामिल हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपों की पुष्टि की और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि मंदिर क्षेत्र में सक्रिय ऐसे दलालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली में अखिलेश यादव बन गए अंकल:गोरखनाथ SDM से बोले- कुंडली ठीक से नहीं देखी; गुंडे से इंस्पेक्टर ने खेली होली
    Next Article
    खामेनाई की फोटो लगाकर कैंडल जलाई, पोस्टर लेकर लगे नारे:मौलाना-बोले ट्रंप व नेतन्याहू खत्म हो जाएं तब भी खेमनाई की शहादत के आगे कम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment