Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत मामले में कुलदीप सेंगर को राहत, दिल्ली HC ने सजा बढ़ाने की याचिका की खारिज

    13 hours ago

    1

    0

    उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में बड़ा फैसला आया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने अपने पिता की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और छह अन्य दोषियों को दी गई सजा बढ़ाने की मांग की थी। कोर्ट ने देरी को आधार बनाते हुए कहा कि इतनी देर बाद दायर अपील स्वीकार नहीं की जा सकती। राहत देने का कोई ठोस आधार नहीं है। याचिका दाखिल करने में करीब 1945 दिनों की देरी हुई। कोर्ट ने इसे गंभीर मानते हुए अपील नामंजूर कर दी। यह मामला 2018 में पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत से जुड़ा है। ट्रायल कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी। याचिकाकर्ता ने कहा था कि अपराध गंभीर है, इसलिए सजा बढ़ाई जाए। लेकिन कोर्ट ने कहा कि अपील का आधार मजबूत नहीं है। कानपुर में बोलेरो ने दरोगा सहित 2 को रौंदा, टेंट कारोबारी की मौत; दरोगा गंभीर कानपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दरोगा समेत 3 लोगों को रौंद दिया। हादसे में टेंट कारोबारी की मौत हो गई, जबकि दरोगा और एक बाइक सवार घायल हो गए। दरोगा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात टिकरा चौकी पर तैनात दरोगा प्रदीप कुमार (29) गश्त पर थे। इसी दौरान कल्याणपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। करीब 500 मीटर आगे जाकर बोलेरो ने बाइक सवार और टेंट कारोबारी फूल सिंह कुशवाहा (45) को भी रौंद दिया। इसके बाद बोलेरो लगभग 300 मीटर दूर जाकर एक गड्ढे में पलट गई। हादसे में फूल सिंह कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दरोगा प्रदीप कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बिठूर क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर… अंबेडकरनगर में बारातियों से भरी अर्टिगा की XUV से टक्कर, एक की मौत, 8 गंभीर घायल अंबेडकरनगर में बारातियों से भरी अर्टिगा कार तेज रफ्तार XUV से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक बाराती की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सभी देर रात कार से अपने गांव की ओर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही XUV से टक्कर हो गई। बताया जा रहा कि XUV की तेज फ्लश लाइट के कारण कार चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया, जिसके कारण हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अंदर बैठे लोग बुरी तरह कुचल गए। दोनों कारों में सवार कुल 9 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक बाराती को मृत घोषित कर दिया गया। घटना जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर अकबरपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… पंजाब से ऑपरेट हो रहा था यूपी में धर्मांतरण गिरोह: गूगल मीट से पादरी करवाता था कंवर्ट, शाहजहांपुर में 8 महीने से चल रही थी चंगाई सभा पंजाब से यूपी के शाहजहांपुर में धर्मांतरण ऑपरेट किया जा रहा था। हर रविवार को गूगल मीट के जरिए पंजाब का पादरी चंगई सभाएं करवाता था। गूगल मीट पर ही प्रेयर करवाकर भोले-भाले ग्रामीणों को ईसाई धर्म में कंवर्ट करवाता था। पंजाब से ही गिरोह को पूरी फंडिंग होती थी। शाहजहांपुर पुलिस ने दो दिन पहले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। गिरोह के 3 सदस्यों को अरेस्ट किया है। जांच में पता चला है कि गांव में यह गिरोह 8 महीने से एक्टिव था। इस दौरान कई महिलाओं को कंवर्ट कराया। गिरोह के सदस्य महिलाओं को शादी कराने रुपए देने और बीमारी ठीक करने का लालच देकर बुलाते थे। हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौथे आरोपी की तलाश जारी है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पुवायां थाना क्षेत्र के पकड़िया हकीम गांव है। पढ़ें पूरी खबर मेरठ में सीएनजी बस में लगी आग, 53 यात्री थे सवार; सभी ने कूदकर बचाई जान मेरठ में सोमवार को एक सीएनजी बस में अचानक आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब 53 यात्री सवार थे। अचानक इंजन के पास से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में लपटें दिखाई देने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, बस में सवार सभी यात्री, चालक और कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बस से बाहर निकल गए। इससे बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना जानी थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित कुराली धर्मशाला के पास की है। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में घोड़ी पर बैठा था दूल्हा, गर्लफ्रेंड ने बारात रोकी, प्रेमिका बोली- मेरे से शादी का वादा किया आगरा में घोड़ी पर चढ़े दूल्हे के सामने उसकी प्रेमिका मां के साथ पहुंच गई। इसके बाद बारात में हंगामा किया। इसी दौरान प्रेमिका ने फोन कर पुलिस को भी बुला लिया। हंगामे की सूचना पर दुल्हन पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रेमिका का कहना था कि दूल्हे ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह दूसरे से शादी कर रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाला। प्रेमिका, उसकी मां तथा दूल्हे को पूछताछ के लिए थाने ले गई। मामला डौकी थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… नोएडा श्रमिक बवाल के बाद एक्शन, DCP-ACP हटाए गए; कमिश्नर बोलीं- लापरवाही बर्दाश्त नहीं नोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा सेंट्रल के डीसीपी शैव्या गोयल और एसीपी उमेश कुमार को हटा दिया है। अब एसीपी दीक्षा सिंह को सेंट्रल नोएडा का नया एसीपी बनाया गया है। जबकि शैलेन्द्र सिंह को प्रभारी डीसीपी सेंट्रल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि श्रमिक आंदोलन के दौरान कई स्तरों पर खामियां सामने आईं। दरअसल, 13 अप्रैल को नोएडा के कई इलाकों में श्रमिकों ने वेतन और अन्य मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया था। हिंसक भीड़ ने पत्थरबाजी, आगजनी की। पुलिस अब तक 63 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पढ़ें पूरी खबर बरेली में मौलाना बोले- धीरेंद्र शास्त्री लोगों को भड़का रहे, कोर्ट तलब करे; ज्ञानवापी कलंक नहीं बागेश्वर धाम के संचालक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने काशी में ज्ञानवापी को कलंक कहा था। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी ऐतिहासिक मस्जिद है। यह किसी के लिए कलंक नहीं। यह किसी भी मंदिर को तोड़कर नहीं बनाई गई। पंडित जी, कयामत तक आप ज्ञानवापी मस्जिद पर भगवा झंडा नहीं लहरा सकते। यह कयामत तक मस्जिद रहेगी। सोमवार को वीडियो जारी कर मौलाना ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री लोगों को भड़का रहे। कोर्ट के जज, धीरेंद्र शास्त्री को तलब करें। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ यूनिवर्सिटी में हंगामा, जबरदस्ती VC ऑफिस में घुसे छात्र, बोले- न पानी मिल रहा, न एसी चल रही लखनऊ विश्वविद्यालय में सोमवार को बवाल हो गया। फ्रीजर, वाटर कूलर, एसी खराब होने का आरोप लगाते हुए छात्र वीसी ऑफिस पहुंच गए। वे जबरदस्ती चैनल खोलते हुए अंदर घुस गए। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से उनकी नोकझोंक हुई। दोपहर 12 बजे के आसपास ABVP से जुड़े छात्रों ने कुलपति जेपी सैनी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने वीसी को जनरल डायर भी कहा। इसके बाद करीब 2 बजे सपा छात्र सभा से जुड़े छात्रों ने भी प्रदर्शन कर दिया। वे भी पानी, एसी, फीस बढोत्तरी की समस्या को लेकर वीसी से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्हें मिलने नहीं दिया गया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया:हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर लव जिहाद का आरोप, मेडिकल कैम्प में करता था ब्रेनवॉश
    Next Article
    सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत:हरदोई में 4 फीट हवा में उछले, शवों के पास रोती रही 3 महीने की नवजात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment