Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU में फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया:हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर लव जिहाद का आरोप, मेडिकल कैम्प में करता था ब्रेनवॉश

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के KGMU में फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया। मंगलवार को उसे पत्रकारों के सामने पेश किया गया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उस पर आरोप है कि मेडिकोज को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण की साजिश रच रहा था। उसने एम्स दिल्ली में अमेरिका के डॉक्टरों से मिलवाने के नाम पर लड़कियों को बाहर ले जाने की साजिश रची थी। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले पैथोलॉजी विभाग में रमीज मलिक की घटना सामने आने के बाद कुलपति की निगरानी में एक जांच टीम बनाई गई थी। उस जांच टीम के वो अध्यक्ष थे, लिहाजा छुपे हुए ऐसे सभी संदिग्ध लोगों पर उनकी नजर थी। इस बीच उन्हें ये सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध KGMU के फीमेल स्टूडेंट्स को बहला फुसला कर बाहर ले जाने के फिराक में है। उन्होंने सच्चाई जानने के लिए टीम के लोगों को लगाया। इस दौरान ये पता चला कि दिल्ली एम्स में अमेरिका के डॉक्टरों से मिलवाने के नाम पर फीमेल स्टूडेंट्स लखनऊ से बाहर ले जाने की योजना थी। हसम अहमद नामक युवक डॉक्टर बनकर लखनऊ में मेडिकल कैम्प लगा रहा है। 20 अप्रैल को ऐसे ही एक मेडिकल कैम्प में वो खुद गए तो वहां पर KGMU के करीब 20 स्टूडेंट्स वहां मौजूद दिखे। सोमवार को हसम अहमद को पकड़कर पूछताछ की गई। उसकी डिग्री फर्जी होने पर उसे पुलिस के हवाले किया गया। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीले ड्रम वाली मुस्कान गोद में बेटी लेकर कोर्ट पहुंची:13 महीने बाद जेल से प्रेमी साहिल के साथ एक गाड़ी में आई
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत मामले में कुलदीप सेंगर को राहत, दिल्ली HC ने सजा बढ़ाने की याचिका की खारिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment