Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:UP PET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 8 नवंबर तक देख सकेंगे उत्तर

    1 day ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने पेपर की उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से 2 नवंबर को जारी सूचना के मुताबिक, आंसर-की 8 नवंबर 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इसके बाद लिंक हटा दिया जाएगा। तीन दिन में छह पालियों में हुई थी परीक्षा PET-2026 की परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित की गई थी। प्रदेश के 60 जिलों में हुई इस परीक्षा में हर दिन दो पालियां रखी गई थीं। आयोग ने सभी छह पालियों के मास्टर प्रश्नपत्रों की प्रोविजनल आंसर-की जारी की है। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तारीख और पाली के अनुसार मास्टर सेट की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद अपनी OMR शीट से उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की अभ्यर्थी सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026 (PET-2026) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी से जुड़े नोटिस पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी परीक्षा की तारीख और पाली के सामने दिए गए लिंक से आंसर-की डाउनलोड कर लें। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 12 नवंबर तक खुलेगा पोर्टल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म में दर्ज गलतियां सुधारने का मौका दिया गया है। बोर्ड ने इसके लिए 2 नवंबर से ऑनलाइन संशोधन पोर्टल सक्रिय कर दिया है। विद्यार्थी 12 नवंबर तक अपने विवरण में संशोधन करा सकेंगे। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि विद्यार्थी नाम, माता-पिता का नाम, विषय, वर्ग, फोटो, जेंडर, जाति, माध्यम और हाईस्कूल अनुक्रमांक में सुधार करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगिन करके ऑनलाइन संशोधन करना होगा। पढ़ें पूरी खबर... बलिया में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाला गिरफ्तार, महिलाओं-बच्चों के साथ हो रहा था भजन-कीर्तन बलिया के में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाला गिरफ्तार किया गया। पतनाड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है। शिकायत में टेडुआ गांव निवासी एक व्यक्ति पर महिलाओं और पुरुषों को तरह-तरह का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला उभांव थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… पति को सांप से डसवाने वाली रविता फांसी की सजा खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची मेरठ में पति की हत्या कर उसे सांप से डसवाने के मामले में दोषी ठहराई गई रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दोनों ने जिला अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है। इस मामले में मेरठ की जिला अदालत ने 16 अक्टूबर को रविता और अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई थी। सजा सुनाने से पहले अदालत ने रविता और अमरदीप का पक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुना था। जज ने दोनों से कहा था कि उन्हें हत्या का दोषी ठहराया गया है। इसके बाद अदालत ने मामले में दोनों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। जिला अदालत के फैसले के खिलाफ दोनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट द्वारा याचिका स्वीकार किए जाने के बाद अब निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाले पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी। इससे पहले नीले ड्रम वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के वकील ने भी फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर फिरोजाबाद में लड़की से रेप करने वाले दो सगे भाइयों का एनकाउंटर, दोनों के पैर लगी गोली फिरोजाबाद में किशोरी से रेप करने वाले दो सगे भाइयों का पुलिस ने एनकाउंटर किया। दोनों के पैर में गोली मार दी। सोमवार तड़के खैरगढ़ इलाके में पुलिस ने घेराबंदी की थी। खुद को चारो तरफ से घिरा हुआ देखकर दोनों ने पुलिस फर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मार दी। इसके बाद उन्हें कंधे पर टांगकर अस्पताल ले गई। आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। जबिक उनका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। शनिवार शाम को गांव की 16 साल की लड़की शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह करीब 9 बजे गांव के उदयवीर सिंह सब्जी लेने के लिए खेत पर पहुंचे। तो उन्हें किशोरी के कराहने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो किशोरी गांव से करीब 300 मीटर दूर खेत में बदहवास हालत में पड़ी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ में जुआ खेलने से रोका तो सिपाही से मारपीट:वर्दी फाड़ी, आरोपी बाइक छोड़कर फरार अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के नगला कलार में जुआ खेलने से रोकने पर एक युवक ने UP-112 के सिपाही से मारपीट कर दी। आरोपी ने सिपाही को गालियां दीं और विरोध करने पर हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट में सिपाही की वर्दी फट गई और कान व बाएं हाथ की उंगली में चोट आई। घटना शनिवार देर शाम की है। सिपाही ललित की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को आरोपी राकेश पुत्र सुरेश चंद के खिलाफ FIR दर्ज की है। सिपाही ललित PRV-9442 के साथ नगला कलार पहुंचे थे। वहां कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। सिपाही ने उनसे पूछताछ की तो राकेश ने कहा कि वे जुआ खेल रहे हैं, क्या पुलिस उन्हें रोक लेगी? इसके बाद उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर राकेश ने सिपाही के साथ मारपीट की। इसमें उनकी वर्दी फट गई और कान व बाएं हाथ की उंगली में चोट आई। पढ़ें पूरी खबर जालौन में ट्यूशन टीचर ने छात्रा से किया रेप: एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रोकता; भतीजे ने बनाया वीडियो जालौन में 17 साल की छात्रा से ट्यूशन टीचर ने रेप किया। ट्यूशन टीचर अतिरिक्त पढ़ाई कराने के बहाने छात्रा को घर में रोक लेता। उसका रेप करता। उसका भतीजा इसका वीडियो बनाता। रविवार शाम रेप का वीडियो सामने आने पर छात्रा के परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद छात्रा के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी टीचर और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। मामला जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर लखीमपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, 4 राउंड फायरिंग; खेत जोतने को लेकर हुआ था विवाद लखीमपुर खीरी में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने निशाना बनाकर चार राउंड फायरिंग की। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। परिजन घर से 2 किमी की दूरी पर हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने गांव के ही 4 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। जिससे करीब छह महीने पहले खेत जोतने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू की। घटना रविवार शाम 6 बजे नीमगांव थाना क्षेत्र के ढाखिया गांव की है। पढ़ें पूरी खबर… उमर अब्दुल्ला की शादी पर भड़के मौलाना, कहा- लड़की हिंदू, निकाह जायज नहीं जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी पर यूपी के मौलाना नाराज हो गए हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि उमर अब्दुल्ला की शादी इस्लामी शरीयत के खिलाफ है। इस्लाम में निकाह के लिए लड़का और लड़की दोनों का मुस्लिम होना जरूरी है। अगर दोनों में से कोई एक गैर-मुस्लिम है तो इस्लामी नियमों के अनुसार निकाह जायज नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा- उमर अब्दुल्ला मुस्लिम हैं, जबकि निधि राजदान गैर-मुस्लिम हैं। निधि राजदान के इस्लाम कबूल करने के बाद ही इस रिश्ते को शरीयत के अनुसार जायज माना जा सकता था। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्राह्मण सम्मेलन में हंगामा, केशव को बोलने से टोका:कहा- UGC पर बोलिए, डिप्टी सीएम का जवाब- चुप रहो; पार्षद ने युवक को थप्पड़ मारा
    Next Article
    अखिलेश बोले- भाजपा बिना चोरी-बेईमानी के चुनाव नहीं जीत सकती:सत्ता जाने के डर से संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment