Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह हटाए गए, 2023 में कार्यकाल पूरा हो गया था

    9 hours ago

    2

    0

    यूपी विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह को सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने पद से हटा दिया है। राजेश सिंह का कार्यकाल 15 जुलाई 2023 को ही समाप्त हो गया था। इसके बाद भी वह करीब तीन साल तक पद पर बने रहे। राजेश सिंह दिसंबर 2018 में न्यायिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद प्रमुख सचिव नियुक्त हुए थे। उनके पास प्रमुख सचिव के साथ वित्त नियंत्रक का भी जिम्मा था। सूत्रों के मुताबिक, विधान परिषद की नियमावली 1976 के तहत प्रमुख सचिव का कार्यकाल बढ़ाने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास है, लेकिन सीएम स्तर से उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया था। अब परिषद में नए प्रमुख सचिव की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। पढ़िए पूरी खबर… यूपी में 239 बीडीओ और 277 नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर उत्तर प्रदेश में खंड विकास अधिकारियों (BDO) के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। ग्राम्य विकास विभाग ने कई जिलों में तैनात अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा है। यह फेरबदल भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया है। तबादला आदेश के बाद सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालना होगा। लखीमपुर खीरी में तैनात कई BDO को दूसरे जिलों में भेजा गया है। महावीर सिंह, संगीता यादव और जयेश कुमार सिंह को सीतापुर भेजा गया है। वहीं, अश्वनी कुमार सिंह को ललितपुर, मोहित कौशिक को बाराबंकी और श्रद्धा गुप्ता को बहराइच भेजा गया है। इसके अलावा राजस्व परिषद ने भी 277 नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। इसका आदेश सोमवार (16 नवंबर) को जारी किया गया। BDO के ट्रांसफर की सूची देखें बच्ची की हत्या का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:बुलंदशहर में दोनों पैरों में लगी गोली, दो उपनिरीक्षक घायल बुलंदशहर के सिकंदराबाद में मासूम बच्ची की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। रविवार देर रात पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों के घुटनों में गोली लग गई। वहीं, आरोपी की गोली से दो उपनिरीक्षक भी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। यहां 7 नवंबर को एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी रवि कुमार पुत्र राजू निवासी गांव कुंवरपुरा, तिरैयन, थाना सौरिख, जिला कन्नौज फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी बुलंदशहर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कंवारा रोड के पास मौजूद है। इस पर सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर डीजे की आवाज पर विवाद के बाद युवक की हत्या:अम्बेडकरनगर में घर से 30 मीटर दूर मिला शव, पड़ोसियों पर हमले का आरोप अम्बेडकरनगर में राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बनकटा बुजुर्ग गांव में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि रविवार देर रात करीब दो बजे पड़ोसियों ने डीजे संचालक युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। रविवार सुबह युवक का शव उसके घर से करीब 30 मीटर दूर पड़ा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान पिटू गौतम (पुत्र स्वर्गीय लालचंद गौतम) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पिटू डीजे संचालन का काम करता था। वह छठ पर्व के अवसर पर वह डीजे बजाने गया था। देर रात घर लौटने के बाद वह अपने घर में डीजे बजा रहा था। इसी दौरान तेज आवाज को लेकर पड़ोसी से उसकी कहासुनी हो गई। पढ़ें पूरी खबर रिंकू सिंह ने पीएम मोदी को दिया शादी का न्योता, मां-बहन और भाई के साथ मुलाकात की अलीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपनी शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। वह रविवार को अपनी मां, बहन और भाई के साथ पीएम से मिलने पहुंचे। वहां उन्हें शादी का निमंत्रण पत्र सौंपा। रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होगी। विवाह समारोह होटल रमाडा में आयोजित किया जाएगा। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही हैं। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में फ्रांस की महिला ने छठ मनाई, साड़ी पहनी:सिंदूर लगाया; योगी ने अर्घ्य दिया, फूल बरसाए, VIDEO
    Next Article
    आजम खान अभी 10 दिन जेल में ही रहेंगे:ED की रिमांड पूरी; हाईकोर्ट में जमानत पर चल रही बहस, कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment