Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडेय बनीं SDM लखनऊ

    10 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में 7 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक, निधि पांडेय को SDM लखनऊ नियुक्त किया गया है। वह अभी जनभवन में नियंत्रक (कम्पट्रोलर) के पद पर तैनात थीं। ज्योति राय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। संदीप केला को अपर जिलाधिकारी बलरामपुर, दिनेश चंद्र को नगर मजिस्ट्रेट बांदा और दिव्या ओझा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बरेली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर और उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य समेत 4 पर FIR, व्यापारी को घर में घुसकर पीटा, कपड़े फाड़े मऊ में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दरअसल, बीजेपी जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य पर आरोप है कि वह तीन लोगों के साथ व्यापारी के घर में जबरन घुसे। व्यापारी से गाली-गलौज और मारपीट की। कपड़े फाड़े और जान से मारने की धमकी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा- मैं न्यायालय का सम्मान करता हूं। जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच हो। पढ़ें पूरी खबर BSP ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू मिश्रा को पार्टी से निकाला, विरोधी गतिविधियों का आरोप बसपा प्रमुख मायावती ने पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी से निकाल दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से बाहर किया गया है। मायातवी ने अपने एक्स हैंडल उनके निष्कासन की जानकारी दी। लिखा- वैसे भी अब जबकि ख़ासकर उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल काफी गरमाया हुआ है, पार्टी के सभी स्तर के लोगों को विरोधियों के सभी प्रकार के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से सावधान रहते हुये अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ बी.एस.पी. के अम्बेडकरवादी मिशन को आगामी विधानसभा आमचुनाव में सफल बनाने में पूरे जी-जान से लगे रहना है। मायावती बोलीं- FCRA बिल का सत्ता-विपक्ष ने राजनीतिकरण किया, सरकार ने कई विधेयक जल्दबाजी में पास कराए FCRA संशोधन बिल को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेज दिया गया है। बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी तनातनी के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सत्ता और विपक्ष, दोनों ने इस विधेयक का राजनीतिकरण किया है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि सरकार FCRA संशोधन बिल को बेहद महत्वपूर्ण बताकर जल्द पास कराना चाहती थी। लेकिन विपक्ष के विरोध के बीच इसे विस्तृत चर्चा से पहले ही JPC को भेज दिया गया। मायावती ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस बिल को सीधे तौर पर अल्पसंख्यक विरोधी बता रहे हैं और इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं, सरकार विदेश फंडिंग के कथित दुरुपयोग और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए इसमें कड़े प्रावधानों की बात कर रही है। इससे स्पष्ट है कि सत्ता और विपक्ष, दोनों ने इस विधेयक का राजनीतिकरण कर दिया है। बलिया में चाची से अफेयर था, दूसरे से बात करने पर मार डाला; झाड़ी में मिला आरोपी बलिया में क्लिनिक संचालिका कंचन भारती (35) की हत्या का पुलिस ने बुधवार रात खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में उनके भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के अपनी चाची से अवैध संबंध थे। 11 अगस्त को उसने चाची को किसी दूसरे व्यक्ति से बात करते देखा तो गुस्से में आ गया। इसके बाद लोहे की पाइप से सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। मामला नगरा थाना क्षेत्र का है। खारी गांव निवासी सियाराम राम बसपा से जुड़े हैं। उनकी पत्नी कंचन भारती पिछले एक साल से नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार मोड़ पर क्लिनिक चला रही थीं। मंगलवार शाम वह क्लिनिक पर मौजूद थीं। देर रात तक घर नहीं पहुंचीं और फोन भी नहीं उठाया तो पति उन्हें देखने क्लिनिक पहुंचे। क्लिनिक के अंदर कंचन का शव खून से लथपथ पड़ा था। उनके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पढ़ें पूरी खबर देवरिया में बंदर के धक्के से छत से गिरे बुजुर्ग:सिर, सीने और पेट में आई गंभीर चोटें; इलाज के दौरान मौत देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के पटेल नगर में बुधवार को बंदर के कथित धक्के से छत से गिरकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। कपड़े फैलाने के दौरान हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल विनोद निषाद को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, विनोद निषाद बुधवार सुबह घर की छत पर कपड़े फैलाने गए थे। इसी दौरान पीछे से एक बंदर आया और कथित तौर पर उन्हें धक्का दे दिया। अचानक संतुलन बिगड़ने से विनोद छत से नीचे जमीन पर जा गिरे। हादसे में उनके सिर, पेट और सीने में गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल उन्हें बरहज सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने विनोद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर चित्रकूट में 12वीं की छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया:सहपाठी पर धमकाकर कई बार दुष्कर्म का आरोप; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया चित्रकूट के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ उसके सहपाठी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा ने जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। छात्रा की शिकायत पर कोतवाली कर्वी पुलिस ने आरोपी सहपाठी दीपक साहू के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार 12 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी दीपक साहू ने उसे धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी की धमकियों के कारण वह लंबे समय तक घटना के बारे में किसी को नहीं बता सकी। छात्रा के गर्भवती होने और तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई। पढ़ें पूरी खबर UPSSSC ने ऑडिटर भर्ती का रिजल्ट जारी किया, 8 नंबर पाकर बने असिस्टेंट ऑडिटर, SC की कटऑफ सबसे कम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में सहायक लेखाकार (असिस्टेंट ऑडिटर) और लेखा परीक्षक (ऑडिटर) भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 1828 पद थे, लेकिन आयोग को केवल 1643 योग्य अभ्यर्थी ही मिले। इसके चलते सभी पद भर नहीं सके। सबसे ज्यादा चर्चा सहायक लेखाकार विशेष चयन की कटऑफ को लेकर हो रही है। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 399 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 38 पद आरक्षित थे। आयोग के अनुसार SC वर्ग की कटऑफ मात्र 8 अंक रही, जबकि ST वर्ग की कटऑफ 20.25 अंक दर्ज की गई। इसका मतलब है कि कुछ SC अभ्यर्थी 8 अंक लाकर सहायक लेखाकार पद पर चयनित हो गए, जबकि ST वर्ग में 20.25 अंक पाने वाले उम्मीदवारों का चयन हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि आरक्षित श्रेणियों में पर्याप्त संख्या में योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण कटऑफ बेहद नीचे चली गई। परिणाम जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर इस भर्ती को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। मऊ में ग्रामीण बैंक में घोटाला, बैंक मैनेजर समेत 4 पर FIR; शव रखकर जाम लगाया मऊ के यूपी ग्रामीण बैंक में हुए घोटाले के मामले में मैनेजर और 3 फील्ड अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि मुद्रा लोन के नाम पर बैंक स्टाफ ने ही हेराफेरी की। इससे परेशान दुकानदार की 11 अगस्त को हार्टअटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद दुकानदार के परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया था। व्यापारी की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को भी मामला शांत नहीं हुआ। परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। दुकानदार की पत्नी शव वाहन के सामने लेट गई और लोन माफ करने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगी। घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर अमिला की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में गुटखा खाने पर RPF सिपाही सस्पेंड:भाषण के बीच अफसर ने पकड़ा, फटकार लगाई तो सफाई दी- मेरे होंठ ही लाल
    Next Article
    सपा ने 1.57 लाख जुटाया, राममंदिर को दान नहीं करेगी:अखिलेश-रिजिजू भिड़े, रविकिशन बोले- Gen-Z ने पागल बनाया, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment