Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में गुटखा खाने पर RPF सिपाही सस्पेंड:भाषण के बीच अफसर ने पकड़ा, फटकार लगाई तो सफाई दी- मेरे होंठ ही लाल

    10 hours ago

    1

    0

    गोंडा में गुटखा खाने के आरोप में RPF के कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। आरोप है कि कॉन्स्टेबल बुधवार शाम RPF के सुरक्षा सम्मेलन में गुटखा खा रहा था, तभी लखनऊ डिवीजन के सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर अरुण त्रिपाठी की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने स्पीच रोककर कॉन्स्टेबल को फटकार लगाई और कार्रवाई के निर्देश दिए। गुरुवार सुबह कॉन्स्टेबल के सस्पेंशन का आदेश जारी कर दिया गया। RPF निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि कॉन्स्टेबल को सस्पेंड करने के बाद लखनऊ अटैच कर दिया गया। उधर, निलंबित कॉन्स्टेबल ने गुटखा खाकर सम्मेलन में जाने से इनकार किया। कहा- उसने गुटखा नहीं खाया था, उसके होंठ ही लाल हैं। जानिए पूरा मामला… देवरिया के सौरौरी गांव के बरुणेंद्र कुमार द्विवेदी RPF में सिपाही हैं। वह 1998 में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। सस्पेंशन से पहले उनकी तैनाती गोंडा में थी। बुधवार शाम गोंडा में RPF बैरक परिसर में सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें RPF के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे। सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर अरुण त्रिपाठी जवानों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर कॉन्स्टेबल बरुणेंद्र द्विवेदी पर पड़ी। अधिकारियों के मुताबिक, कॉन्स्टेबल गुटखा चबा रहे थे। यह देखते ही अरुण त्रिपाठी ने अपना संबोधन रोककर उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल एक अनुशासित बल है। इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मेलन के बाद उन्होंने मामले को विभागीय अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद गुरुवार सुबह कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। कॉन्स्टेबल बोला- मेरे होंठ लाल देखकर अफसर नाराज हुए सस्पेंड होने के बाद कॉन्स्टेबल बरुणेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा- मेरे होंठ लाल देखकर अफसर नाराज हुए। मैंने उस समय गुटखा नहीं खाया था। मेरे खिलाफ कार्रवाई की मुख्य वजह प्लेटफॉर्म पर बाइक लेकर जाना है। मैं पूर्वी यार्ड में ड्यूटी करने बाइक से जा रहा था, क्योंकि यार्ड काफी लंबा है। इसी को लेकर अधिकारी ज्यादा नाराज हुए। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय ने बताया- कॉन्स्टेबल बरुणेंद्र को अनुशासनहीनता के चलते सस्पेंड किया गया। ऑन ड्यूटी पान मसाला खाना गलत है। उन्हें सस्पेंड कर तत्काल प्रभाव से लखनऊ अटैच कर दिया गया। ------ ये खबर भी पढ़ें सीने में चाकू मारकर बोला- अब करेगी शादी?:बुलंदशहर में शव के पास बड़बड़ाता रहा बॉयफ्रेंड, बेटी बोली- हत्यारे के हाथ-पैर काट डालो ‘मेरी मम्मी का मर्डर हुआ है। उनके सिर में चाकू मारा, दोनों कान काट दिए…। मैं उसे जानती हूं। अजीत के नाम से कॉल आया था। मम्मी ने कहा था कि अभी आती हूं, फिर वो नहीं लौटीं। अजीत ने मेरी मम्मी को मार डाला। मैं चाहती हूं कि उसके भी चाकू लगे, उसके कान कटे, उसके हाथ कटे, पैर कटे। उसे फांसी होनी चाहिए, वो मरा हुआ चाहिए।’ यह दर्द है बुलंदशहर की रहने वाली बेबी की दो मासूम बेटियों का। 11 अगस्त की रात प्रेमी अजीत ने चाकू से 17 वार करके बेबी की हत्या कर दी थी। हत्या इतने निर्मम तरीके से की गई कि हार्ट बुरी तरह से डैमेज हो गया था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीने में चाकू मारकर बोला- अब करेगी शादी?:बुलंदशहर में शव के पास बड़बड़ाता रहा बॉयफ्रेंड, बेटी बोली- हत्यारे के हाथ-पैर काट डालो
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडेय बनीं SDM लखनऊ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment