Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के कैप्टन की कश्मीर में हार्टअटैक से मौत:इकलौते बेटे से लिपटकर रोई मां, बहन बोली- बस एक बार चेहरा दिखा दो

    17 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के 25 साल के कैप्टन अमन सिंह की जम्मू-कश्मीर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। रविवार को बारामूला में तबीयत बिगड़ने पर उनके साथी उन्हें कंधों पर उठाकर हेलीपैड तक ले गए। हेलिकॉप्टर से उन्हें श्रीनगर लाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। अमन सिंह की एक साल पहले बारामूला में पोस्टिंग हुई थी। वह कुशीनगर की हाटा तहसील के अब्दुल हमीद नगर के रहने वाले थे। अमन परिवार के इकलौते बेटे थे। सोमवार को कैप्टन का पार्थिव शरीर श्रीनगर से दिल्ली और फिर गोरखपुर एयरपोर्ट लाया गया, जहां फूलों से सजी सेना की गाड़ी में उनका पार्थिव शरीर कुशीनगर लाया गया। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही हजारों की संख्या में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मां विभा, पिता यशवंत और दादी बेइला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चचेरी बहन अर्पिता बार-बार भाई का चेहरा दिखाने के लिए मिन्नतें करती रही। चचेरा भाई शिवेंद्र भी अमन के शव को देखकर रो पड़ा। सेना के जवान उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए। सोमवार शाम 6 बजे सैन्य सम्मान के साथ अमन का गांव के बाग में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता ने बेटे को मुखाग्नि दी। इस दौरान भारता माता की जय और कैप्टन अमन अमर रहे के नारे लगते रहे। 4 तस्वीरें देखिए… पढ़ाई में अव्वल, टीईएस से सेना में चयन कैप्टन अमन के पिता यशवंत सिंह प्राइवेट सेक्टर में मैकेनिकल इंजीनियर हैं। वह पत्नी विभा के साथ वाराणसी में रहते हैं। अमन की अभी शादी नहीं हुई थी। गांव में उनकी दादी, चाचा-चाची और चचेरे भाई-बहन रहते हैं। अमन ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई गोरखपुर के हॉलमार्क वर्ल्ड स्कूल से की। गाजियाबाद से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) में प्रवेश लिया। यहां फर्स्ट सेमेस्टर के बाद ही उनका चयन भारतीय सेना में टीईएस (टेक्निकल एंट्री स्कीम) के जरिए लेफ्टिनेंट पद पर हो गया। दो साल पहले अमन ने सेना जॉइन की। हाल ही में प्रमोशन पाकर वह कैप्टन बने थे। गांव के लोग बताते हैं- अमन शुरू से ही पढ़ाई में होनहार थे। वह हमेशा ऊंचे पद पर रहकर देश की सेवा करना चाहते थे। बारामूला में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी कैप्टन अमन बारामूला में रविवार सुबह रविवार ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। दुर्गम और पहाड़ी इलाका होने के कारण साथी जवान उन्हें हैलीपैड तक कंधों पर लेकर आए। वहां से अमन को हेलिकॉप्टर से श्रीनगर सेना के अस्पताल तक लाया गया। सेना के अस्पताल में दोपहर 2 बजे अमन ने आखिरी सांस ली। अमन के चाचा टीचर वीरेंद्र सिंह ने बताया- सेना से सूचना आई कि अमन की हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है। बाबा बोले- सभासद से मिली शहीद होने की खबर चचेरे बाबा तेज बहादुर सिंह ने कहा- कल सभासद ने फोन करके बताया कि अमन के बारे में कुछ बुरा समाचार मिला है। पता करिए। इसके बाद मैंने अमन के पिता जसंवत से बात की। उन्होंने बताया कि अमन अब हमारे बीच नहीं है। अमन 3 महीने पहले 13 दिन के लिए गांव आया था। ग्रामीणों ने बताया कि अमन के निधन के चलते मस्जिद में माइक से अजान नहीं दी गई। न रमजान का ऐलान किया जा रहा। मंत्री दिनेश प्रताप ने कैप्टन की अर्थी को दिया कंधा जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कैप्टन अमन सिंह के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया। अमन की दादी बेईला इस दौरान रोते-रोते बेहोश हो गईं। उनको पानी के छींटे मारे गए। प्रभारी मंत्री ने अमन सिंह के दादी के चेहरे को साफ किया। फिर अमन के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और अंतिम अंत्येष्टि स्थल तक जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डीएम महेंद्र सिंह तवर एसपी केशव कुमार, हाटा विधायक मोहन वर्मा के साथ प्रसाशनिक अधिकारी भी अमन के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। दोस्त बोले- बीटेक के दौरान सेना में चला गया था अमन के साथ कक्षा 4 से 12वीं तक की पढ़ाई करने वाले दोस्त करण सिंह ने बताया- अमन हमारा बचपन का दोस्त था। वो हमेशा पंक्चुअल रहा। उसका डिफेंस में जाने का सपना था। उनकी मां ने उसे बहुत सपोर्ट किया। 12वीं के बाद उसने बीटेक में एडमिशन लिया। लेकिन पहले ही सेमेस्टर में उसका सेलेक्शन सेना में हो गया। ट्रेनिंग में जाकर उसने हम लोगों को भी बहुत मोटिवेट किया। कश्मीर में उसकी पोस्टिंग हुई। हम लोग उसे बहुत मिस करेंगे। फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे अमन अमन के दोस्त प्रिंस मद्धेशिया ने कहा- वह खेलने पढ़ाई और घूमने में भी आगे था। उनकी मां उसे पढ़ाने के लिए अपना घर छोड़कर गोरखपुर आ गई थीं। अमन फुटबॉल में सेंटर फारवर्ड का अच्छा खिलाड़ी था। अब वो हमारे बीच नहीं है। हम उसे बहुत मिस करेंगे। ------------------ ये खबर भी पढ़ें... महाकाल से लौट रहे यूपी के 4 दोस्तों की मौत:कोटा में कार ट्रक में घुसी, शव बुरी तरह फंसे कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 4 लड़कों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चारों युवक बुरी तरह से फंस गए थे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    परीक्षार्थी के बदले सॉल्वर दे रहा था एग्जाम, यूपी बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा
    Next Article
    अलीगढ़ में नगर निगमकर्मी पर बाट से हमला, VIDEO:अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और फल विक्रेताओं में चले लात घूसे, 1 घंटे तक चला बवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment