Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी का मौसम बदला, 5 जिलों में आंधी-बारिश:गाजियाबाद में 63 किमी की रफ्तार से चली हवा; 2 फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट

    17 hours ago

    1

    0

    यूपी के पश्चिमी हिस्से में बुधवार देर शाम मौसम बिगड़ गया है। गाजियाबाद और नोएडा में आंधी के साथ बारिश हुई। मेरठ में भी बूंदाबांदी हुई। आसमान में काले बादल हैं। अगले कुछ घंटे में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर 63 किमी की स्पीड से हवाएं रिकॉर्ड की गईं। वहीं गाजियाबाद के हिंडन में 44 की स्पीड से हवाएं चलीं। गाजियाबाद में पिछले तीन दिनों में दूसरी बार मौसम बदला है। दोपहर से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है। आज दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंधी थमने के बाद 18 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल रही है। बुलंदशहर में भी धूल भरी आंधी आई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आगरा में भी धूल भरी आंधी के बाद बूंदाबांदी हुई है। हाथरस में देर रात आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। फिर धूल भरी आंधी भी आई। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आंधी के कारण कुछ स्थानों पर होर्डिंग्स उखड़ गए। कुछ स्थानों पर बिजली की लाइनों में फॉल्ट आ गया। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और अंधेरा छा गया। दिल्ली में कम दृश्यता और खराब मौसम के चलते अकासा एयर की दो उड़ानों को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इन विमानों को दिल्ली में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली थी। आंधी- बारिश के विजुअल देखिए… दिल्ली से 2 फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट अकासा एयर की फ्लाइट QP 1407 हैदराबाद से दिल्ली जा रही थी, जिसमें 195 यात्री सवार थे। दिल्ली में खराब मौसम के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। पायलट ने वाराणसी एयरपोर्ट से संपर्क किया, जिसके बाद विमान को रात 8:18 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इसी प्रकार, बागडोगरा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही अकासा एयर की दूसरी फ्लाइट QP 1808 को भी वाराणसी डायवर्ट किया गया। इस विमान में 178 यात्री थे। दिल्ली में एप्रोच न मिलने के कारण यह फ्लाइट रात 8:25 बजे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया, दिल्ली में अचानक मौसम खराब होने के कारण एटीसी के निर्देश पर दोनों विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई। एयरपोर्ट प्रशासन ने कुल 373 यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में मौसम सामान्य होने और एटीसी से हरी झंडी मिलने के बाद ये दोनों विमान दिल्ली के लिए दोबारा उड़ान भरेंगे। मौसम विभाग ने कहा- 4 दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है यूपी के मौसम में बदलाव की संभावना पहले ही जताई गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 मार्च से 4 दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। 30 से 40 की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.8°C रिकॉर्ड किया गया। 37.6°C के साथ वाराणसी दूसरे नंबर पर और 37.5°C के साथ प्रयागराज तीसरे नंबर पर रहा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- 19 मार्च से एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से बारिश और आंधी का दौर फिर से शुरू होगा, जिससे अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। काशी में दिन में रही तेज धूप, तस्वीरें देखिए- तेज बारिश से खड़ी फसलों को नुकसान कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि तेज हवाओं के साथ बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है। गेहूं की खड़ी फसल गिर सकती है, इसलिए किसान फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। मार्च में ही क्यों बढ़ रही है गर्मी? स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत का कहना है कि पिछले कुछ साल में जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। इसी कारण मौसम का पैटर्न तेजी से बदल रहा है। गर्मी पहले की तुलना में जल्दी शुरू हो रही है। इसलिए तापमान ज्यादा तेजी से बढ़ने लगा है। आमतौर पर मार्च के आखिरी हफ्ते तक पारा 40 डिग्री तक पहुंचता था, लेकिन अब मार्च के दूसरे हफ्ते में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। कई बार लू (हीटवेव) का दौर भी पहले से ज्यादा दिनों तक चलता है। बीते कुछ सालों में देश के कई शहरों में गर्मी के पुराने रिकॉर्ड भी टूटे हैं। लंबे समय तक चल सकती है हीटवेव IMD यानी मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल कुछ इलाकों में लंबे समय तक हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इसका मतलब है कि कई शहरों में लगातार कई दिनों तक तापमान बहुत ज्यादा रह सकता है और लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कब मानी जाती है हीटवेव? मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा पहुंच जाए या फिर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें…. बदला लेने के लिए भाजपा नेता की हत्या हुई थी, गोरखपुर में CCTV से पकड़े गए हत्यारोपी गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के अनुसार, दो डंपर चालकों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दो महीने पहले भाजपा नेता के भतीजे ने उनके साथ मारपीट की थी। उस वक्त भाजपा नेता ने भतीजे का पक्ष लिया था। भतीजा उनके दम पर रौब गांठता था, इसलिए बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका की मदद से इजरायल ने ईरान के गैस ठिकाने पर हमला किया, देखें खबरदार
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:जेवर एयरपोर्ट का 28 मार्च को उद्घाटन होगा; प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment