Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे:लड़कियों को शादी के लिए अब 1 लाख रुपए मिलेंगे; चुनाव से पहले सबसे बड़ा बजट पेश

    8 hours ago

    1

    0

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना यूपी सरकार का 10वां बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 43 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शुरू की गई हैं। अब बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए की जाएगी। इसके साथ ही 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। लड़कियों की स्कूटी के लिए 400 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। इसका आकार 9 लाख 12 हजार करोड़ से ज्यादा है। यह पिछली बार के मुकाबले 12.9 प्रतिशत अधिक है। सरकार ने पिछले साल 2025-26 के लिए 8.7 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया था। वित्त मंत्री ने दो शायरियां पढ़ीं- इससे पहले, सीएम योगी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा पहुंचे। विधानसभा गेट पर दोनों नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाया। वित्त मंत्री ने सुबह अपने आवास पर पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद सुबह साढ़े 9 बजे सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें बजट को मंजूरी दी गई। बजट पेश होने से पहले सपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि यह बजट केवल भ्रष्टाचार के लिए है। बजट में फिर से लूट होगी। बजट से जुड़ी तस्वीरें देखिए- बजट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    US दौरे पर नेतन्याहू, किन मुद्दों पर चर्चा? देखें दुनिया आजतक
    Next Article
    एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल:एटा में चाची-भतीजे ने दी जान; एक साल से था अफेयर, 6 महीने पहले हुई थी युवक की शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment