Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल:एटा में चाची-भतीजे ने दी जान; एक साल से था अफेयर, 6 महीने पहले हुई थी युवक की शादी

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी के एटा में प्रेमी युगल की लाश एक साथ पेड़ से लटकी मिली। गांव से करीब 800 मीटर दूर एक पेड़ पर एक ही रस्सी के सहारे दोनों के शव लटक रहे थे। घरवालों के अनुसार, मंगलवार रात दोनों अचानक अपने घर से लापता हो गए थे। लड़के ने पिता को मोबाइल पर कहा था- मुझे खोजने की कोशिश मत करना, मैं लौट आऊंगा। बुधवार की यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर मलावन थाना क्षेत्र के पुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों पड़ोसी थे। दोनों का करीब एक साल से अफेयर चल रहा था। प्रेमी युवती को ‘चाची’ कहकर बुलाता था और वह उससे उम्र में 8 साल बड़ी थी। प्रेमी की शादी 6 महीने पहले हुई थी। तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... मलावन थाना क्षेत्र के पुरा गांव के रामेंद्र के बेटे रमन (20) की 6 महीने पहले शादी हुई थी। गांववालों के अनुसार, रमन का अफेयर एक साल से पड़ोस में रहने वाले जोगेंद्र की पत्नी रोशनी (28 वर्ष) से चल रहा था। महिला उसकी रिश्ते में चाची लगती थी। रोशनी की 2015 में शादी हुई थी। परिजन को जब रमन और रोशनी के रिश्ते की भनक लगी तो युवक की शादी करा दी। हालांकि, शादी के बाद भी दोनों का अफेयर चलता रहा। इस वजह से दोनों परिवारों में कई बार झगड़ा और कहासुनी भी हुआ। पिता रामेंद्र ने बताया- मंगलवार शाम रमन बिना बताए घर से कहीं निकल गया। जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। पता चला कि रोशनी भी काफी देर से गायब है। रामेंद्र ने जब रमन के मोबाइल पर कॉल किया तो उसे कहा- मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। सुबह तक खुद ही लौट आउंगा। दोनों के गायब होने से परेशान परिजन ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को ढूंढ़ा जा रहा था कि बुधवार सुबह गांव के बाहर करीब 800 मीटर दूर एक ग्रामीण ने पेड़ से दो शव लटकते हुए देखा। गांव के लोग दौड़े हुए पहुंचे तो देखा रोशनी और रमन एक ही फंदे से लटक रहे हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची। शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पिता के साथ खेती करता था रमन रमन गांव में ही रहता था और अपने पिता रामेंद्र के साथ मिलकर खेतीबाड़ी करता था। छह महीने पहले ब्याह कर आई पत्नी को जब सूचना मिली तो वह बदहवास हो गई। मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया- प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों एक ही समुदाय के थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई परिजनों की तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… गोरखपुर में चाची 20 साल छोटे भतीजे को लेकर भागी:10 दिन शहर में छिपकर रहे; शादी की तैयारी करते पकड़े गए गोरखपुर में 35 साल की चाची अपने से 20 साल छोटे भतीजे के साथ फरार हो गई। भतीजा 9वीं का छात्र है। उम्र 15 साल है। परिवारवालों ने पहले तो लोकलाज के डर से इस घटना को छिपाया और दोनों को खोजते रहे। जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस के पास गए। 10 दिनों के बाद लोकेशन मिलने पर पुलिस ने भतीजे को चाची के साथ पकड़ लिया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे:लड़कियों को शादी के लिए अब 1 लाख रुपए मिलेंगे; चुनाव से पहले सबसे बड़ा बजट पेश
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मुरादाबाद में विधायक फहीम और फैमिली के OBC सर्टिफिकेट रद्द, स्वतंत्र देव ने कहा था- बीवी की कसम खाओ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment