Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 1.40 करोड़ का सट्टा खेल गया पोस्टमास्टर:ग्राहकों के खाते-FD से रकम निकाली, पैसे के बदले पकड़ाई फर्जी रसीद

    6 hours ago

    1

    0

    संभल में शुक्रवार को ग्राहकों के पैसे से सट्टा खेलने वाला सहायक पोस्टमास्टर गिरफ्तार किया गया। उसने पोस्ट ऑफिस में खाताधारकों के 1.40 करोड़ रुपये गबन कर लिए। पुलिस के मुताबिक दीपक कुमार ग्राहकों के अकाउंट और FD में जमा रकम ले लेता था। इसके बदले उन्हें फर्जी रसीद थमा देता था। ग्राहकों की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। पता चला आरोपी ने गबन की गई 1.40 करोड़ की रकम को ड्रीम-11 जैसी ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म में लगा दिया। आरोपी के खिलाफ अब तक 7 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मामला बहजोई इलाके का है। पैसे लेकर ग्राहकों को फर्जी रसीद पकड़ाता था ग्राहकों से फर्जीवाड़े का ये पूरा मामला चंदौसी तहसील के बहजोई स्थित डाकघर का है। बहजोई पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी दीपक कुमार को बहजोई-संभल मार्ग से गिरफ्तार किया। दोपहर 2:30 बजे एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और सीओ स्तुति सिंह ने मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त को कई खाताधारकों ने बहजोई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। डाकघर के ग्राहकों का आरोप था कि बचत खातों से बिना जानकारी के रकम निकाल ली गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि कि सैमर टोला के रहने वाले सहायक पोस्टमास्टर दीपक कुमार खातों से रकम निकाल कर फर्जी रसीद देता था। 7 अगस्त को दो और शिकायतें मिलने के बाद दीपक पर कुल 7 मुकदमे दर्ज किए गए। दीपक ने शिकायत पर कुछ लोगों को पैसे लौटाए पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सहायक पोस्टमास्टर ने कुछ खाताधारकों को रकम वापस भी की। पुलिस पूरे मामले की वित्तीय जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गबन की वास्तविक रकम और पीड़ितों की संख्या इससे अधिक तो नहीं। इस गबन में पोस्ट ऑफिस विभाग के और कर्मचारी तो शामिल नहीं, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया- दीपक कुमार साल 2023-24 में चंदौसी में तैनात था। इसके बाद उसका तबादला बहजोई कर दिया गया। जांच में सामने आया कि उसने कुल 1 करोड़ 40 लाख रुपये का गबन किया। वह लोगों से एफडी और बचत खातों में जमा रकम लेकर उसकी वैलिड रसीद नहीं देता था। उस रुपए को ऑनलाइन सट्टेबाजी में लगा देता था। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… अतीक अहमद के 21 साल के बेटे की मौत: कार डिवाइडर से टकराई, आखिरी शब्द- मुझे बचा लो माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह 5 बजे प्रयागराज से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में अबान के साथ उसके 4 दोस्त थे। यह खबर भी पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में बच्चे बोले- डीएम साहब, प्लीज सड़क बनवा दीजिए:कीचड़ से जूते-यूनिफॉर्म गंदे हो जाते हैं, स्कूल में डांट पड़ती है
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:जेल से बाहर आएंगे अतीक के दोनों बेटे, योगी बोले-बबुआ बच्चे ही रहेंगे; दादी को कांवड़ में लेकर निकले 35 पोते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment