Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में बच्चे बोले- डीएम साहब, प्लीज सड़क बनवा दीजिए:कीचड़ से जूते-यूनिफॉर्म गंदे हो जाते हैं, स्कूल में डांट पड़ती है

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया में कीचड़ भरी सड़क से परेशान दो स्कूली बच्चों ने डीएम से सड़क बनवाने की गुहार लगाई है। भाई-बहन ने स्कूल ड्रेस पहनकर सड़क की बदहाली का वीडियो बनाया। उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। बच्चों ने कहा- डीएम साहब, इस सड़क पर बहुत गंदा है। जब बारिश होती है। तब और गंदा होता है, तब सूट ख़राब होता है। प्लीज-प्लीज बनवा दीजिए। 2 तस्वीरें देखिए डीएम से अपील, प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए मलाटोली वार्ड के रहने वाले 6 साल का शिवांग पांडे उदय अकादमी में कक्षा-1 में पढ़ता है। उसकी बहन शिवांगी पांडे क्लास-4 में पढ़ती है। दोनों एक वीडियो बनाकर सोशल मीडियो पर पोस्ट किया। वीडियो में बच्चों ने डीएम मधुसूदन हुल्गी से अमरदेव सिंह के मकान से संतोष सिंह के मकान तक 300 मीटर की जर्जर सड़क का बनवाने की रिक्वेस्ट की है। शिवांग और शिवांगी बताते हैं कि रोज इसी खराब रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है। कीचड़ के कारण जूते और यूनिफॉर्म गंदी हो जाती है। कई बार स्कूल पहुंचने तक कपड़े खराब हो जाते हैं, जिस कारण उन्हें डांट भी सुननी पड़ती है। बच्चों ने डीएम से सड़क जल्द बनवाने की अपील की है। बरसात में सड़क बनी कीचड़ का तालाब स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत ने कुछ समय पहले सड़क निर्माण का काम शुरू कराया था, लेकिन वह अधूरा रह गया। बारिश के कारण सड़क पूरी तरह कीचड़ में बदल गई है और जगह-जगह पानी भर गया है। इससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। बच्चों के वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों का समर्थन मिल रहा है। लोग कह रहे हैं कि छोटे-छोटे बच्चों को अपनी समस्या बताने के लिए वीडियो बनाना पड़ रहा है। लोगों ने भी प्रशासन से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है। ईओ बोले- 10 दिन में बनेगी सड़क रुद्रपुर नगर पंचायत के ईओ नितिश गौरव ने बताया कि मला टोली वार्ड में 300 मीटर लंबी आरसीसी सड़क बनाई जानी है। सड़क धंसने के कारण पहले मिट्टी भरने का काम किया जा रहा है। इसके बाद आरसीसी सड़क का निर्माण होगा। 10 दिनों के भीतर सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- विधायक उमाशंकर का 4 साल पुराना VIDEO:विधानसभा में खड़े हुए, सपा विधायक हंसे तो बोले- बसपा न होती तो आप यहां न होते बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। बुधवार की रात उनका निधन हो गया। मौत के बाद उनका 4 साल पुराना वीडियो वायरल है। बात 2022 की है। तब उमाशंकर सिंह बसपा के अकेले विधायक बनकर सदन पहुंचे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'डीएम साहब काम हो गया, एक किलो सब्जी ले लीजिए':आगरा में भावुक होकर बोला किसान, अफसर का जवाब- ये तो अनमोल है
    Next Article
    यूपी में 1.40 करोड़ का सट्टा खेल गया पोस्टमास्टर:ग्राहकों के खाते-FD से रकम निकाली, पैसे के बदले पकड़ाई फर्जी रसीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment