Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 2027 की छुटि्टयों का कैलेंडर जारी:होली पर लगातार 3 दिन बंद रहेंगे दफ्तर, संडे ने बिगाड़ा 4 छुटि्टयों का मजा

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी सरकार ने साल 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, होली पर लगातार तीन दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं, चार छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं, जिससे कर्मचारियों को इनका अलग से फायदा नहीं मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राव ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे छुट्टियों की सूची जारी की। इसमें 27 सार्वजनिक और 27 वैकल्पिक छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा, दो छुट्टियां कार्यकारी आदेश के तहत रहेंगी। 1 अप्रैल को बैंकों में सालाना हिसाब-किताब के चलते छुट्टी रहेगी। चांद नजर आने पर बदलेंगी ईद-मोहर्रम की तारीखें चांद दिखने के आधार पर ईद और मोहर्रम जैसे त्योहारों की तारीखों में बदलाव हो सकता है। इनकी छुट्टियां स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार तय होंगी। इसके अलावा, सरकार ने निर्बंधित अवकाशों की सूची भी जारी की है। कर्मचारी इस सूची में से अपनी पसंद के अनुसार छुट्टी ले सकेंगे। 2027 के कैलेंडर में कर्मचारियों के लिए 4 खास बातें 1. दशहरा और दिवाली पर लगातार 3 दिन की छुट्टी 2027 में दशहरा और दिवाली दोनों पर कर्मचारियों को लंबे वीकेंड का मौका मिलेगा। इसके अलावा गुड फ्राइडे (26 मार्च), महावीर जयंती (19 अप्रैल) और बकरीद (17 मई) सोमवार या शुक्रवार को पड़ने से भी लंबे वीकेंड मिलेंगे। होली पर 22 और 23 मार्च (सोमवार और मंगलवार) को छुट्टी रहेगी। 2. रविवार को पड़ गईं 4 छुट्टियां 2027 में चार सार्वजनिक अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं। इससे कर्मचारियों को अलग से छुट्टी का फायदा नहीं मिलेगा। इनमें 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस/बारावफात), 31 अक्टूबर (भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती), 14 नवंबर (गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा) और 12 दिसंबर (हजरत अली जन्म दिवस) शामिल हैं। 3. पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले दफ्तरों में नहीं मिलेंगी कुछ छुट्टियां जिन विभागों में सप्ताह में पांच दिन काम होता है, वहां कार्यकारी आदेशों से घोषित दो छुट्टियां लागू नहीं होंगी। इनमें गुरु गोविंद सिंह जयंती और गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस शामिल हैं। इसके अलावा जिलाधिकारियों की ओर से घोषित तीन स्थानीय अवकाश भी इन कार्यालयों में लागू नहीं होंगे। 4. मंगलवार को पड़ेगी रक्षाबंधन और जन्माष्टमी 2027 में रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दोनों मंगलवार को पड़ रही हैं। रक्षाबंधन 17 अगस्त और जन्माष्टमी 24 अगस्त को मनाई जाएगी। ----------------------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में एनकाउंटर में हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी ढेर:बिल्लू इंदोरिया गैंग का सदस्य था, सुपारी लेकर हत्या करता था
    Next Article
    BHU हॉस्पिटल में गार्ड ने महिला को बाल घसीटकर पीटा:जमीन पर गिराकर लात-घूसे मारे; मरीज बोले- जल्दी नंबर लगवाने को कह रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment