Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU हॉस्पिटल में गार्ड ने महिला को बाल घसीटकर पीटा:जमीन पर गिराकर लात-घूसे मारे; मरीज बोले- जल्दी नंबर लगवाने को कह रही थी

    13 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में एक सुरक्षाकर्मी ने महिला को बाल घसीटकर पीटा। घटना का 20 सेकेंड का वीडियो मंगलवार सामने आया। इसमें वर्दी पहने सुरक्षाकर्मी महिला को धक्का देने के बाद लात-घूसों से मारता दिख रहा है। आसपास मौजूद लोग उसे रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन सुरक्षाकर्मी नहीं रुका। ट्रॉमा सेंटर प्रशासन ने 16 नवंबर को हुई घटना के संबंध में महिला के खिलाफ लंका थाने में FIR दर्ज कराई गई है। प्रशासन का दावा है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला मरीज नहीं थी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों ने किसी मरीज के साथ मारपीट नहीं की, बल्कि महिला के अजीब व्यवहार के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए बचाव किया था। घटना सुबह करीब 11 बजे ऑर्थोपेडिक ओपीडी के बाहर हुई थी। 2 तस्वीरें देखिए अब पूरी घटना विस्तार से.. 16 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे चितईपुर के गांव टिकरी की रहने वाली जूली लाइन तोड़कर मरीज को पहले दिखाने का प्रयास कर रही थी। सुरक्षाकर्मियों ने उसे नियम के मुताबिक, मरीज दिखाने की बात कही। इस पर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला सुरक्षा कर्मियों ने महिला को समझाकर वहां से बाहर ले जाने का प्रयास किया। संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने महिला को अपना परिचित मानने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि महिला ने उससे कहा था कि वह ट्रॉमा सेंटर में जल्दी मरीज दिखवा देगी। नगवा चौकी पर भी अभद्रता और हाथापाई का दावा घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को नगवा पुलिस चौकी ले गई। वहां भी उसका हंगामा जारी रहा। आरोप है कि महिला ने सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और हाथापाई की। इस दौरान उसने अपनी तबीयत खराब होने और बेहोश होने की एक्टिंग की पुलिसकर्मी महिला को ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में लेकर आए। वहां चिकित्सकीय परीक्षण और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जाने दिया गया। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा वायरल वीडियो में गले में बैग लटकाए एक महिला जमीन पर गिरी दिखाई दे रही। कुछ देर बाद वह उठकर सामने खड़े सुरक्षाकर्मी की ओर जाती है। किसी बात का विरोध करती नजर आती है। इसी दौरान वर्दी और टोपी पहने सुरक्षाकर्मी उसके बाल पकड़कर घसीटने लगता है। इसके बाद वह महिला पर लात-घूंसे बरसाने लगता है। मौके पर मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव कर सुरक्षाकर्मी को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं रुकता है। पांच-छह मरीजों को दिखाने के बाद दोबारा पहुंची थी महिला बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला ट्रॉमा सेंटर में पांच-छह मरीजों को दिखाने के बाद दोबारा मरीज दिखवा रही थी। इस पर सुरक्षाकर्मी ने आपत्ति जताई तो महिला ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि नगवा पुलिस चौकी से पहुंचे पुलिसकर्मी महिला को अपने साथ ले गए थे। वहां भी महिला की ओर से पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उसे लंका थाने ले जाया गया, जहां समझाने के बाद वापस भेज दिया गया। चीफ प्रॉक्टर के अनुसार, ट्रॉमा सेंटर लौटने पर महिला ने सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की। ट्रामा सेंटर में हंगामा करने वाली महिला पर कार्रवाई, पुलिसकर्मी समेत दो घायल पुलिस के अनुसार, महिला ने सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज व मारपीट की। बीच-बचाव में दरोगा और एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मेडिकल कराने के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के खिलाफ लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। घटना के संबंध में चौकी के उपनिरीक्षक सपनिल और सुरक्षा गार्ड हैदर खान का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। …………………. ये खबर भी पढ़ें- होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या करके जान दी:सिंदूर लेकर पहुंचा, शादी से इनकार पर वारदात; काशी में पति-पत्नी बनकर रूम लिया था वाराणसी में 20 साल के युवक ने होटल में 23 साल की ब्यूटीशियन साली की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर खुद फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 2027 की छुटि्टयों का कैलेंडर जारी:होली पर लगातार 3 दिन बंद रहेंगे दफ्तर, संडे ने बिगाड़ा 4 छुटि्टयों का मजा
    Next Article
    ‘बहनजी’ सुनकर भड़कीं ACP:आगरा में प्रदर्शनकारी बोला- हम तो बहन ही कहेंगे, यही हमारी संस्कृति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment