Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 25 अप्रैल तक लू का अलर्ट:प्रयागराज रहा सबसे गर्म, पानी में दरियाई घोड़े मस्ती करते दिखे; पश्चिमी जिलों में 27 को बदलेगा मौसम

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में गर्मी असर दिखा रही है। मौसम विभाग ने मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों तक मंगलवार को 26 जिलों में हीटवेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। जबकि पश्चिमी यूपी में 27 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को प्रयागराज में पारा 44.6°C पहुंच गया। गोरखपुर के चिड़ियाघर में दो दरियाई घोड़े पानी के अंदर मस्ती करते दिखे। आगरा में ताजमहल देखने पहुंचा एक पर्यटक बेहोश होकर गिर पड़ा। 5-6 पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। भीषण गर्मी में प्रदेश में आग लगने की कई घटनाएं हुईं। गाजियाबाद में दोपहर में एक मार्केट में आग लग गई। इससे रेस्टोरेंट समेत 20 दुकान जल गईं। मेरठ और लखनऊ में भी बस में आग लग गई। मेरठ में बस में करीब 50 यात्री थे। हालांकि, आग लगने से पहले ही सभी सुरक्षित बाहर आ गए। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 4-5 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी। अधिकांश जिलों का तापमान 45°C या इससे पार पहुंचेगा। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।फिलहाल अप्रैल के बचे दिनों में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। एंटी-साइक्लोन (प्रति-चक्रवात) का मतलब एक ऐसे मौसम से है। जिसमें उच्च वायुदाब (High Pressure) के केंद्र के चारों ओर हवाएं घूमती हैं। मंगलवार की 4 तस्वीरें देखिए… इन 26 जिलों में लू की चेतावनी मौसम विभाग ने जिन 26 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि रात के तापमान भी बढ़ेगा। ये 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। पश्चिमी यूपी में 27 को बदलेगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी में 27 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, पूर्वी यूपी में मौसम में कोई बदलाव का अनुमान नहीं है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए- 22 अप्रैल- पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। गर्म हवाएं चलेंगी। गर्मी बढ़ेगी। 23 अप्रैल- पूरे प्रदेश में तेज धूप निकलेगी। हवा की रफ्तार कम होने से उमस बढ़ेगी। 24 अप्रैल- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज धूप रहेगी। कहीं-कहीं दोपहर के वक्त लू चलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फाइटर विमानों का एयर शो:दोपहर में 3, रात में 3 घंटे का करेंगे युद्धाभ्यास; 5 किमी का एरिया सील, रूट डायवर्ट
    Next Article
    जाजमऊ में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग:20 मीटर ऊंची लपटें उठीं, संकरी गली में फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी, लंबी पाइप बिछानी पड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment