Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 47 हजार अफसरों-कर्मियों की सैलरी रोकी:प्रमोशन नहीं मिलेगा, विदेश भी नहीं जा पाएंगे; जानिए एक्शन क्यों हुआ?

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी में करीब 47 हजार अफसरों और कर्मचारियों को इस महीने की सैलरी नहीं मिलेगी। क्योंकि इन कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। सरकार की तरफ से राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों के संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया था। इस ब्यौरे को पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया गया था। लेकिन 46,816 कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। ऐसे में इन कर्मचारियों की इस महीने की सैलरी नहीं दी जाएगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने साफ कर दिया है कि जब तक मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्यौरा अपलोड नहीं किया जाएगा, वेतन जारी नहीं किया जाएगा। विभागीय एक्शन होगा। विजिलेंस क्लीयरेंस भी नहीं मिलेगा। इससे पहले एक फरवरी को 68,236 राज्यकर्मियों का वेतन रोका गया था। यूपी में 14 लाख अधिकारी-कर्मचारी प्रदेश में कुल 17 लाख कर्मचारी हैं, अब तक 16.53 लाख कर्मचारियों ने ब्योरा दे दिया है। यह प्रक्रिया हर साल चलती है, 31 दिसंबर तक मानव संपदा पोर्टल पर चालू वित्तीय वर्ष तक की चल और अचल संपत्ति का ब्योरा देना होता है। सरकार ने सभी 90 विभागों के कर्मचारियों को संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश दिया था। एक बार डेट बढ़ाकर 31 जनवरी तक की गई। 46,816 कर्मचारियों-अधिकारियों ने अपनी चल-अचल संपत्ति की जानकारी छिपाई है। मतलब उन्होंने संपत्ति को सार्वजनिक नहीं किया है। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… 31 जनवरी तक देना था ब्योरा मुख्य सचिव गोयल ने 31 जनवरी तक सभी कर्मचारियों-अधिकारियों को चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करने के आदेश दिए थे। अब मुख्य सचिव ने ऐसे कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं करने के साथ उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों की चयन वर्ष में पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्हें एसीपी का लाभ भी इस साल नहीं दिया जाएगा। विदेश यात्रा और प्रतिनियुक्ति पर रोक संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले कर्मचारियों को विदेश जाने या किसी अन्य विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भेजने से पहले विजिलेंस क्लीयरेंस नहीं दी जाएगी। मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा है कि ऐसे कर्मचारियों का वेतन अगर जारी किया गया तो संबंधित आहरण-वितरण अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यूपी में IPS संजीव त्यागी सबसे अमीर DIG की प्रॉपर्टी 10 से घटकर 3.20 करोड़ हुई, जानिए DG-STF चीफ के पास कितनी संपत्ति गाजियाबाद में एक जमीन जिसकी वैल्यू 2025 में 10 करोड़ थी, उसी जमीन की कीमत आज यानी एक साल में सवा तीन करोड़ से भी कम रह गई। गाजियाबाद में ही एक और जमीन, जिसे 10 साल पहले 50 लाख में खरीदा गया था, आज उसकी कीमत आधी रह गई। ये हम नहीं कह रहे, वो दस्तावेज कह रहे, जिन्हें डीआईजी रैंक के एक अफसर ने अपने ही विभाग को साइन के साथ सौंपा है। ये वैल्यूशन उनकी एक प्रॉपर्टी की है। वैसे वह यूपी के IPS में सबसे अमीर हैं। ऐसे ही एक एसपी हैं, जिनके पास पिछले साल तक अपना घर नहीं था। अब उन्होंने अपने भाई और बहन की मदद से 3.40 करोड़ का घर राजस्थान में खरीदा है। जिसकी वैल्यू 12 महीने में ही करीब 60 लाख बढ़ कर चार करोड़ हो गई है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 31 जनवरी तक आईएएस-आईपीएस अफसरों को अपनी संपत्ति का ब्योरा डीओपीटी (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) को देने को कहा था। आईपीएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दे दिया है। जानिए आईपीएस अफसरों में किसके पास कितनी प्रॉपर्टी? ----------- यह खबर भी पढ़िए:- शंकराचार्य केस में दावा- नाबालिगों से यौन शोषण की पुष्टि:मेडिकल रिपोर्ट आई, पीड़ित बटुक बोला- अविमुक्तेश्वरानंद ने शोषण किया शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि बच्चों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित नाबालिगों का मेडिकल टेस्ट कराया था। दो डॉक्टरों के पैनल ने प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य की गरिमा गिराने प्रयास कर रही सरकार:प्रयागराज में धर्मेंद्र यादव बोले- सनातन धर्म के लिए शर्म और अशोभनीय
    Next Article
    देवरिया में किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया, चार गिरफ्तार:दो बाल अपचारी भी शामिल, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment