Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 5 DM बदले, आधी रात 38 IAS ट्रांसफर:3 से छीनी जिले की कमान; काशी-गाजियाबाद के नगर आयुक्त भी हटे

    1 day ago

    1

    0

    यूपी सरकार ने शुक्रवार देर रात 38 IAS अफसरों के तबादले किए। इनमें 5 जिलों के DM भी शामिल हैं। बिजनौर के DM उमेश प्रताप सिंह, मुजफ्फरनगर के उमेश मिश्रा और सीतापुर के राजा गणपति आर को जिलों से हटाकर शासन में तैनाती दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, CM योगी इनके कामकाज से संतुष्ट नहीं थे। इनकी जगह प्रथमेश कुमार को सीतापुर, सुनील सिंह को मुजफ्फरनगर और जोगिंदर सिंह को बिजनौर का DM बनाया गया है। वहीं, सिद्धार्थनगर के DM गौरव सिंह सोगरवाल और महराजगंज के DM शिवशरणप्पा जीएन को दूसरे जिलों की कमान सौंपी गई है। गौरव को महराजगंज और शिवशरणप्पा को सिद्धार्थनगर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ये तबादले किए गए हैं। एक ही पद पर तीन साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों को हटाया गया है। देखिए लिस्ट… 3 जिलाधिकारियों को शासन में मिली नई जिम्मेदारी, पढ़िए यूपी सरकार ने तीन जिलों के DM को हटाकर शासन में नई तैनाती दी है। सीतापुर के DM रहे राजा गणपति आर को निदेशक, सूडा बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के DM रहे उमेश मिश्रा को विशेष सचिव, नगर विकास और बिजनौर के DM रहे उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। LDA वीसी से प्रमोट होकर सीतापुर DM बने प्रथमेश कुमार लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रथमेश कुमार को प्रमोट किया गया है। उन्हें सीतापुर जिले की कमान सौंपी गई है। CM के विशेष सचिव अनुज सिंह LDA उपाध्यक्ष बने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजधानी में शहरी विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और अवैध निर्माण पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी अब CM कार्यालय के भरोसेमंद अफसर को सौंपी गई है। वाराणसी और गाजियाबाद के नगर आयुक्त बदले गए वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, गोरखपुर के CDO शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। 2019-20 बैच के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 38 IAS अधिकारियों के तबादलों में ज्यादातर 2019 और 2020 बैच के अफसर शामिल हैं। इन अधिकारियों को नगर निगम में अपर आयुक्त, जिलों में मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मंडलों में अपर आयुक्त और विकास प्राधिकरणों में ACEO जैसी जिम्मेदारियां दी गई हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी में बड़ा फेरबदल एनसीआर के तीनों प्रमुख विकास प्राधिकरणों (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यीडा) में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) बदले गए हैं। यमुना अथॉरिटी (YEIDA): मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी संजय कुमार मीणा, अयोध्या के सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह और फिरोजाबाद के सीडीओ शत्रोहन वैश्य…इन तीनों को यमुना अथॉरिटी में ACEO बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा: मेरठ की सीडीओ नूपुर गोयल और बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के ACEO प्रवीण वर्मा को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में ACEO नियुक्त किया गया है। वहीं, सौम्य श्रीवास्तव से ग्रेटर नोएडा के OSD का प्रभार वापस ले लिया गया है। नोएडा: वंदना त्रिपाठी को नोएडा ACEO से हटाकर सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है, जबकि बरेली की अपर आयुक्त रहीं प्रीति जायसवाल को नोएडा का नया ACEO बनाया गया है। जेवर एयरपोर्ट और औद्योगिक निवेश के लिहाज से महत्वपूर्ण इन तीनों अथॉरिटीज में नई टीम तैनात कर सरकार ने काम की रफ्तार बढ़ाने का संकेत दिया है। ------------------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 2 दिन बारिश का अलर्ट, सर्दी और बढ़ेगी:5°C तक पारा लुढ़केगा, 25 जिलों में कोहरा, 20 मीटर दूर भी नहीं दिखाई दे रहा
    Next Article
    अखिलेश को दोस्त की सलाह- जुबान बंद कराओ:दिल्ली से शक्तियां लेकर लौटेंगे मंत्रीजी, एनकाउंटर पर दहाड़ीं मैडम अफसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment