Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 7 महीने में करीब 19 लाख वोटर्स बढ़े:आयोग बोला- अब भी 2.58 करोड़ कम, धर्म के आधार पर मतदाताओं का आंकड़ा नहीं

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी में चुनाव आयोग ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश में अब कुल वोटर्स की संख्या बढ़कर 13.58 करोड़ हो गई। अप्रैल में हुए SIR में कुल वोटर 13.39 करोड़ थे। यानी प्रदेश में 7 महीने में 18.84 लाख वोटर्स बढ़ गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 18 से 19 साल की उम्र के 11 लाख युवा मतदाता जुड़े हैं। ये पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ऐसे ही प्रदेश में 7.87 लाख पुरुष मतदाता और 10.96 लाख महिला मतदाता बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों की ड्राफ्ट मतदाता सूची में 7.38 करोड़ पुरुष, 6.20 करोड़ महिला और 4206 थर्ड जेंडर वोटर हैं। प्रदेश में जेंडर रेशियो 840 है। यानी 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 840 है। रिणवा ने बताया- यूपी में अनुमान से 2.58 करोड़ मतदाता कम हैं। आबादी के हिसाब से 16.16 करोड़ मतदाता होने चाहिए, लेकिन मतदाता इस आंकड़े से 2.58 करोड़ कम हैं। हिंदू वोटर्स के नाम काटे जाने के दावों पर कहा कि चुनाव आयोग के पास धर्म के आधार पर कोई आंकड़ा नहीं है। आबादी के हिसाब से आधे वोटर ही रजिस्टर्ड धर्म के आधार पर मतदाताओं का रिकॉर्ड नहीं वोटर लिस्ट से हिंदू वोटर्स के नाम काटे जाने के सवाल पर रिणवा ने कहा कि उनके पास धर्म के आधार पर मतदाताओं का रिकॉर्ड नहीं है। चुनाव आयोग ने ऐसा कोई आंकड़ा जारी नहीं किया कि किस धर्म के कितने मतदाता हैं। लेकिन, मार्केट में ऐसे सॉफ्टवेयर हैं, जिनसे मतदाता सूची के आधार पर यह आंकड़ा निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर वोटर लिस्ट में किसी पात्र व्यक्ति का नाम नहीं है तो उसे जोड़ा जाएगा। दरअसल, 30 अक्टूबर को लखनऊ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में योगी ने कहा था कि SIR में हिंदुओं के 1.27 करोड़ वोट कट गए हैं। 66 लाख मतदाताओं के नाम ग्राम पंचायत की सूची में हैं, लेकिन विधानसभा की वोटर लिस्ट से गायब हैं। अखिलेश बोले- अधिकारी ने गड़बड़ी की तो FIR करवाएंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़ने (फॉर्म-6) की प्रक्रिया को लेकर भाजपा और प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। कहा- हार के डर से भाजपा और उसके सहयोगी एक गुप्त अभियान चला रहे हैं। फर्जी वोट जोड़ने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अधिकारियों पर दबाव डालकर गैरकानूनी तरीके से नाम जुड़वा रही है। अगर किसी भी अधिकारी ने गड़बड़ी की, तो सबूतों के साथ उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों को जेल जाना पड़ेगा, उनकी नौकरी जाएगी और पेंशन-फंड भी रुकवाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अधिकारियों की अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति की जांच कराकर उसे जब्त करवाया जाएगा और तब भाजपा भी उन्हें बचाने नहीं आएगी। ड्राफ्ट सूची में नए मतदाताओं की संख्या क्यों घटी? SIR के बाद 10 अप्रैल 2026 की वोटर लिस्ट में 18-19 साल के मतदाता 17,63,360 थे। आज SSR की ड्राफ्ट लिस्ट में यह संख्या कम होकर 11,83,352 दिख रही है। यानी नए मतदाता 5.80 लाख घट गए हैं। इसे 3 पॉइंट में समझते हैं- 75 जिलों में राजनीतिक दलों के साथ होगी बैठक ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद अब सभी जिला निर्वाचन अधिकारी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। उन्हें मतदाता सूची उपलब्ध कराएंगे। SSR की प्रक्रिया की जानकारी देंगे। आम जनता भी अपने जिले के निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर मतदाता सूची देख सकेंगे। 20 नवंबर तक BLO करेंगे मतदाता सूची की जांच प्रदेश के 1 लाख 73 हजार 730 मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पास ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। BLO 17 से 20 नवंबर तक टेबल टॉप एक्सरसाइज के जरिए सूची में गलतियों की पहचान करेंगे। नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेंगे। राजनीतिक दलों से BLA नियुक्त करने की अपील की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से हर मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने की अपील की है, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि SSR-2027 का मकसद मतदाता सूची को अपडेट करना, गलतियां दूर करना और सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। ----------------------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:महिला प्रधान के पति ने कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड किया, पत्नी शव से लिपटकर रोई
    Next Article
    नोएडा में 27 साल की महिला दरोगा की मौत:बाथरूम में शव मिला, 2023 में भर्ती हुई थीं; हार्ट अटैक की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment