Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 9 लाख लोगों को मिली बिना रिश्वत नौकरी-नंदी:बोले- अराजकता से विकास की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल को प्रस्तुत किया। विंध्याचल स्थित अष्टभुजा गेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। इस दौरान ‘नव निर्माण के 09 साल’ विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा कि 2017 का जनादेश केवल सरकार परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का संदेश था। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश अब ‘बीमारू राज्य’ की छवि से निकलकर विकासशील प्रदेश बन चुका है। मंत्री नंदी ने ‘डबल इंजन सरकार’ की नीतियों को विकास का आधार बताते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज, पारदर्शी प्रशासन और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक लोगों को बिना रिश्वत सरकारी नौकरियां दी गईं। महिला सशक्तिकरण के तहत 1.6 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, जिनमें से 18 लाख ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि पहले जहां दंगे और कर्फ्यू की स्थिति रहती थी, वहीं अब ‘नो कर्फ्यू, नो दंगा’ का माहौल है। माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए हजारों करोड़ की संपत्तियां जब्त की गई हैं। मंत्री ने एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो और औद्योगिक परियोजनाओं के विस्तार का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़े हैं। साथ ही काशी और अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलों के विकास से पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है। इस अवसर पर रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर सिंह पटेल, शुचिस्मिता मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूसरे तल के गर्भगृह में पहुंचा स्वर्णिम श्रीराम यंत्र:यंत्र में भगवान श्रीराम सहित 121 देवताओं की तस्वीरें, लकड़ी के फ्रेम में जड़ा है
    Next Article
    आगरा में गैस रिफिलिंग के दो ठिकानों पर छापा:घर में हो रहा था रिफिलिंग का काम, कार्रवाई में 9 कमर्शियल और 11 घरेलू सिलेंडर बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment