Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में अचानक धुंध, 3 हादसों में 7 गाड़ियां भिड़ीं:शाहजहांपुर में कार-बस की टक्कर, 3 की मौत, उन्नाव में 4 गाड़ियां टकराई

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकतम तापमान 38°C के पार पहुंच गया। बुधवार सुबह लखनऊ, कानपुर समेत प्रदेश के 15 शहरों में धुंध छाई रही। लगातार दूसरे दिन धुंध देखने को मिली। प्रयागराज में विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 30 मीटर तक रह गई। बरेली में भी विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। धुंध के चलते प्रदेश में 3 सड़क हादसों में 7 गाड़ियां भिड़ गईं। इसमें 3 की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हैं। पॉइंट वार पढ़िए कहां हुए हादसे… इस बीच, मौसम विभाग ने आज पूर्वांचल के कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4°C दर्ज किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- बढ़ते तापमान और हवा में नमी की वजह से सुबह कोहरा और दिन में धुंध जैसे हालात बन रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है। कई इलाकों में पारा 40°C तक पहुंचने की आशंका है। 15 मार्च के बाद मौसम और बिगड़ सकता है, इस दौरान बारिश हो सकती है। अब 4 बड़े शहरों के मौसम का हाल जानिए- धुंध की तस्वीरें देखिए- अब अन्य शहरों का हाल जान लीजिए- किसानों के लिए हल्की बारिश फायदेमंद डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। किसानों के लिए मौसम मिलाजुला असर डाल सकता है। हल्की बारिश जहां फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, वहीं तेज गर्मी और हवाओं से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है। 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम अचानक धुंध की एक और वजह? मार्च में ही क्यों बढ़ रही है गर्मी? स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। इसी कारण मौसम का पैटर्न तेजी से बदल रहा है। गर्मी पहले की तुलना में जल्दी शुरू हो रही है। इसका असर यह है कि अब तापमान ज्यादा तेजी से बढ़ने लगा है। गर्म दिनों की संख्या भी बढ़ रही है। कई बार लू (हीटवेव) का दौर भी पहले से ज्यादा दिनों तक चलता है। बीते कुछ सालों में देश के कई शहरों में गर्मी के पुराने रिकॉर्ड भी टूटे हैं। कुछ जगहों पर तापमान 48 डिग्री से ऊपर तक दर्ज किया गया है। लंबे समय तक चल सकती है हीटवेव IMD के अनुमान के अनुसार, इस साल कुछ इलाकों में लंबे समय तक हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इसका मतलब है कि कई शहरों में लगातार कई दिनों तक तापमान बहुत ज्यादा रह सकता है और लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कब मानी जाती है हीटवेव? मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा पहुंच जाए या फिर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी से फसलों को होगा नुकसान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में कृषि विभाग के प्रोफेसर पीके सिंह कहते हैं- मार्च महीना किसानों के लिए चुनौती भरा साबित हो सकता है। तापमान बढ़ने का असर रबी की फसल पर पड़ेगा, खासतौर गेहूं पर। गर्मी से दाने पूरी तरह विकसित नहीं होंगे। इससे पैदावार कम होगी। पीके सिंह के अनुसार, गर्म हवाएं चलने से सरसों, चना और मटर जैसी फसल को भी नुकसान हो सकता है। बढ़ते तापमान से खेतों की मिट्टी जल्दी सूख जाती है। इससे सिंचाई का खर्च बढ़ता है। फसलों पर तनाव पड़ता है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- नेवी का लांस नायक पाकिस्तान का जासूस निकला:UP ATS ने आगरा से दबोचा; ISI को भारत के युद्धपोतों की तस्वीरें भेजीं UP ATS ने आगरा से एक पाकिस्तानी जासूस पकड़ा है। आरोपी भारतीय नौसेना (नेवी) में लांस नायक है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI (Inter-Services Intelligence) के लिए जासूसी कर रहा था। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में मानसिक स्थिति से जूझ रहे युवक को पुलिस ने गोली मारी, युवक ने खुद 911 पर कॉल किया था
    Next Article
    यूपी में सिलेंडर की किल्लत:लखनऊ में चटोरी गली की 40 दुकानें बंद; देवरिया में गैंस एजेंसी के बाहर लाइन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment