Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में मानसिक स्थिति से जूझ रहे युवक को पुलिस ने गोली मारी, युवक ने खुद 911 पर कॉल किया था

    7 hours ago

    1

    0

    अमेरिका में एलेक्स लामोरी नाम के 25 वर्षीय ऑटिज्म नाम की मानसिक स्थिति से जूझ रहे युवक की मारीलैंड में पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई। बताया गया कि युवक ने मानसिक संकट के दौरान खुद 911 पर कॉल कर वेलनेस चेक के लिए मदद मांगी थी। परिवार के अनुसार, एलेक्स के पास मानसिक संकट की स्थिति के लिए एक सेफ्टी प्लान था, जिसमें जरूरत पड़ने पर पुलिस को कॉल करना शामिल था। उनकी मां ने भी पहले ही अधिकारियों को बताया था कि उनका बेटा ऑटिस्टिक है और आत्म-हानि के खतरे में हो सकता है। 28 फरवरी की रात पुलिस जब अपार्टमेंट परिसर में पहुंची तो शुरू में उन्हें एलेक्स नहीं मिला। बाद में पार्किंग लॉट की ओर से वह हाथ में चाकू लिए पुलिस की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस का कहना है कि अधिकारियों ने उन्हें कई बार हथियार छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह आगे बढ़ते रहे। इसके बाद तीन अधिकारियों ने गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में शामिल तीन पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और बॉडी-कैमरा फुटेज जल्द जारी की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप हैरान, पेंटागन परेशान! ईरान से ऐसा क्या सरप्राइज मिला कि अमेरिका में चिंता की लहर
    Next Article
    यूपी में अचानक धुंध, 3 हादसों में 7 गाड़ियां भिड़ीं:शाहजहांपुर में कार-बस की टक्कर, 3 की मौत, उन्नाव में 4 गाड़ियां टकराई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment