Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में ब्लास्ट की साजिश रच रहे 4 लड़के अरेस्ट:BJP दफ्तर, अस्पताल-स्कूल निशाने पर थे; पाकिस्तानी डॉन ने टारगेट दिया था

    19 hours ago

    1

    0

    यूपी में बुधवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल के 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये भाजपा दफ्तरों, अस्पताल, स्कूल और अन्य कई संवेदनशील ठिकानों पर ब्लास्ट करने की साजिश रच रहे थे। संदिग्ध आतंकियों में 2 सहारनपुर के रहने वाले हैं। जबकि तीसरा हरिद्वार और चौथा मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। चारों को सहारनपुर से पकड़ा गया है। आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्‌टी और आबिद जट्‌ट के संपर्क में थे। पूछताछ में आरोपी महकाब और गगनदीप उर्फ गुरी ने बताया, इंस्टाग्राम पर उनकी शहजाद भट्‌टी और आबिद जट्‌ट से बातचीत होती थी। आबिद जट्‌ट ने उन्हें देश की एक राजनैतिक पार्टी के कार्यालय, अस्पताल और एक व्यक्ति, जिसके कई स्कूल हैं, उनको निशाना बनाकर उड़ाने के लिए, रेकी करने के लिए कहा था। आबिद ने यह भी कहा था कि यह काम हो जाने के बाद इन्हें अगला टारगेट दिया जाएगा। जांच एजेंसियों का दावा है कि चारों आरोपियों के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। इनके खिलाफ लखनऊ स्थित ATS थाने में केस दर्ज किया गया है। एडीजी बोले- नोएडा में चारों ने की थी मीटिंग एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया, महकाब निवासी सहारनपुर, गगनदीप उर्फ गुरी सिंह निवासी मुजफ्फरनगर, शाहरुख निवासी सहारनपुर और मुशर्रफ निवासी हरिद्वार को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी गैंगस्टर आबिद जट्‌ट ने वीडियो कॉल पर चारों को देश में कई जगहों पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए भी कहा था। महकाब और गगनदीप ने ही शाहरुख और मुशर्रफ को अपने साथ जोड़ा था। इन चारों के बीच सोशल मीडिया पर अस्पताल उड़ाने के लिए रेकी और हथियार खरीदने की बात की जा रही थी। मार्च, 2026 में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए महकाब और गगनदीप ने नोएडा में मीटिंग की थी। मीटिंग में इनके बीच पैसे और हथियार आदि लेने की बात हुई थी। गाजियाबाद के लड़के ने ISI को भेजे यूपी के मंत्रियों के मोबाइल नंबर तेलंगाना पुलिस ने 25 मई को गाजियाबाद के जैद खान को अरेस्ट किया था। जांच में सामने आया कि जैद ने यूपी के कई मंत्रियों के मोबाइल नंबर पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंचाए थे। जैद सोशल मीडिया पर REEL बनाता था। इसी दौरान वह ISI एजेंटों के संपर्क में आया। पूछताछ में जैद ने कई लोगों के नंबर और लोकेशन शेयर करने की बात कबूल की है। फिलहाल पुलिस उसके मोबाइल, सोशल मीडिया चैट और संपर्कों की जांच कर रही है। तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान का मास्टरमाइंड शहजाद भट्‌टी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच के अनुसार, भारतीय खुफिया और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर से आतंकी बने शहजाद भट्टी और आबिद जट्‌ट को, हाल ही में सामने आए संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) का कथित मास्टरमाइंड बताया है। अब शहजाद भट्‌टी को जानिए... पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी और गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक समय अच्छे दोस्त थे। मगर, भट्‌टी के लॉरेंस के गुर्गों से अपने काम करवाने और पहलगाम अटैक पर लॉरेंस की हाफिज सईद को धमकी के बाद वह एक-दूसरे के कट्‌टर दुश्मन बन गए। लॉरेंस मूल रूप से पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला है। उसने चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। इसके बाद उस पर कत्ल-फिरौती जैसे कई केस दर्ज हुए। 15 दिसंबर, 2025 को जब बिहार के तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार ने महिला का हिजाब हटाया था तो शहजाद भट्‌टी भड़क गया था। उसने वीडियो जारी कर कहा था कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें, वरना बाद में ये मत कहना की चेतावनी नहीं दी गई थी। शहजाद भट्‌टी ने कहा था, सभी लोगों ने देखा होगा कि बिहार में क्या हुआ। एक बड़े पद पर बैठा व्यक्ति एक मुस्लिम महिला के साथ ऐसा व्यवहार करता है। फिर बाद में मुझ पर आरोप लगाए जाते हैं कि शहजाद भट्टी ने यह कर दिया, वह कर दिया। उस व्यक्ति के पास अभी भी समय है कि वह उस बच्ची और उस महिला से माफी मांगे। अगर आज माफी नहीं मांगी गई, तो जिम्मेदार संस्थानों को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। बाद में यह मत कहना कि चेतावनी नहीं दी गई थी। 2 महीने में 12 से अधिक संदिग्ध पकड़े गए यूपी में बीते दो महीने में एजेंसियों ने 12 से ज्यादा संदिग्ध आतंकी पकड़े हैं। 4 अप्रैल को लखनऊ से 4 संदिग्ध पकड़े गए थे। ATS पूछताछ में सामने आया था कि पाकिस्तान से उन्हें ऑफर था कि तुम लोग दहशत फैलाओ, जितनी दहशत, उतना पैसा मिलेगा…। बड़े धमाके की फिराक में चारों संदिग्ध आतंकियों ने पिकअप और बाइक में आग लगाकर रिहर्सल की। इसके वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर अबू बकर को भेजे थे। बदले में उन्हें हर आगजनी पर 12 हजार रुपए मिलते थे। इसके बाद एटीएस ने 24 अप्रैल को 2 और संदिग्ध मेरठ के तुषार और दिल्ली के समीर खान को पकड़ा था। दोनों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट के संपर्क में थे। एटीएस के अनुसार, दोनों यूपी के एक्स मुस्लिमों को हैंड ग्रेनेड से मारने की प्लानिंग कर रहे थे। टारगेट किलिंग के लिए उन्हें 3 लाख रुपए की लालच दी गई थी। ट्रेंड क्या दिख रहा? सोशल मीडिया के जरिए रैडिकलाइजेशन बढ़ रहा। ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर कनेक्शन बार-बार सामने। युवाओं की भर्ती और ऑनलाइन नेटवर्क बड़ा खतरा। रेलवे, भीड़भाड़ वाली जगहें टारगेट। ------------------- यह खबर भी पढ़िए… कानपुर में सपा नेता इरफान सोलंकी पर FIR, हंगामा:मारपीट और 3 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पत्नी का गनर सस्पेंड कानपुर में सीसामऊ सीट से सपा विधायक नसीम के पति इरफान सोलंकी पर बुधवार को मारपीट, गाली-गलौच का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि इरफान अपने समर्थकों के साथ मंगलवार की रात चमनगंज के हलीम ग्राउंड में लगने वाली बकरा मंडी पहुंचे। बकरा बाजार कमेटी के पदाधिकारी वफा अब्बास से मारपीट की। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात में संक्रमण से 4 शेर शावकों की मौत:बेबेसिया वायरस फैलने की आशंका; 17 शेर आइसोलेशन में रखे; सीएम ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई
    Next Article
    MP के मुख्य सचिव बोले- ये कैसा सुशासन?:जनसुनवाई में लोग जहर खा रहे, आत्मदाह कर रहे; कोई किसी पर ट्रैक्टर-बाइक चढ़ा दे रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment