Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत:4 दिन बाद बदलेगा मौसम; आज 35 जिलों में लू चलेगी, पारा 45°C पार पहुंचेगा

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। आज यानी बुधवार को 35 जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट है। सुबह से तेज धूप निकली है। तेज हवा के झोंके चल रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 4 दिन यानी 25 अप्रैल तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। पारा 45°C के पार पहुंच सकता है। हालांकि, 26 अप्रैल से मौसम बदलेगा। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के 30 जिलों का पारा 40°C के पार पहुंच गया। प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां दिन में पारा 44.4°C पहुंच गया। गोरखपुर के चिड़ियाघर में दो दरियाई घोड़े पानी के अंदर मस्ती करते दिखे। आगरा में ताजमहल देखने पहुंचा एक पर्यटक बेहोश होकर गिर पड़ा। 5-6 पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। भीषण गर्मी की वजह से प्रदेश में आग लगने की कई घटनाएं हुईं। गाजियाबाद में चिलचिलाती धूप के बीच एक मार्केट में आग लग गई। इससे रेस्टोरेंट समेत 20 दुकान जल गईं। मेरठ और लखनऊ में भी बस में आग लग गई। मेरठ में बस में करीब 50 यात्री थे। हालांकि, आग लगने से पहले ही सभी सुरक्षित बाहर आ गए। बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी। इसके बाद शिक्षक और अन्य कर्मचारी 1:30 बजे तक स्कूल में रहकर शैक्षणिक और प्रशासनिक काम पूरा करेंगे। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 3-4 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 45°C या इससे पार पहुंचेगा। पूरा प्रदेश लू की जद में रहेगा। 26 अप्रैल से पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलगी। हालांकि, पूर्वी यूपी में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम की कल की 4 तस्वीरें… इन 30 जिलों में लू की चेतावनी मौसम विभाग ने जिन 30 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है, उनमें पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अयोध्या और आसपास के इलाके शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब रात के तापमान में भी उछाल आएगा। धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान 25 से 30°C तक पहुंच जाएगा। 'दोपहर के वक्त घर से बाहर न निकलने से बचें' अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? इस साल की बारिश पर अलनीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मॉनसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- जून तक कैसा रहेगा मौसम? समझिए- गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाइए ये टिप्स… -------------------- ये खबर भी पढ़िए- रिंकू-प्रिया सरोज ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए:30 मिनट पूजा की, नाव से दशाश्वमेध घाट पहुंचे; जून में होगी शादी क्रिकेटर रिंकू सिंह ने मंगलवार को मंगेतर प्रिया सरोज के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। दोनों ने करीब 30 मिनट तक आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन किए। पूजा-पाठ किया। इसके बाद दोनों गंगा द्वार से बाहर निकले। यहां से रिंकू और प्रिया सरोज नाव से दशाश्वमेध घाट पहुंचे। यहां गंगा आरती में शामिल हुए। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका-ईरान को पाकिस्तान ने कैसे वार्ता की मेज पर बैठाया? देखें कूटनीति
    Next Article
    कानपुर में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग:संकरी गली में फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी, लंबी पाइप बिछानी पड़ी; 20 मीटर ऊंची लपटें उठीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment