Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में चेतावनी-कल 17 जिलों में ओले गिर सकते हैं:आज गाजियाबाद-मेरठ समेत 15 शहरों में बारिश; 2 की मौत

    16 hours ago

    1

    0

    यूपी में रविवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या समेत 15 शहरों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। लखनऊ में बूंदाबांदी के साथ धूलभरी आंधी चली। आसमान में काले बादल छा गए। हरदोई में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की मौत हो गई। उसके 2 बच्चे झुलस गए। सीतापुर में भी बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हाथरस में बारिश की वजह से कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिर गई। यहां रखा 10 हजार बोरी आलू मलबे में दब गया। मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 10 जिलों में ओले का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा ही रहेगा। सोमवार को वाराणसी-प्रतापगढ़ समेत 43 जिलों में बादलों की आवाजाही और बिजली गिरने की संभावना है। यहां 40-50kmph की स्पीड से आंधी भी चल सकती है। जबकि आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर समेत 17 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। फिलहाल बारिश और तेज हवा का असर फसलों पर भी दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में खड़ी फसलें झुक गईं। हालांकि, तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.4°C दर्ज किया गया। उरई में पारा 36.8°C और प्रयागराज में 36.4°C पहुंच गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने मौसम में हुए अचानक बदलाव की वजह बताई। उन्होंने कहा - आज से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। 2 दिन प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में बारिश के आसार हैं। 40-50 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी। ओले भी गिरेंगे। 19 मार्च से प्रदेश में एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, इससे भी बारिश-आंधी के आसार हैं। मौसम की तस्वीरें- बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता बेमौसम बारिश और तेज हवाएं खेतों में खड़ी फसलों के लिए नुकसानदायक हैं। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल पकने की स्थिति में है। ऐसे में बारिश और तेज हवा से बालियां झुक जाती हैं। कटाई के समय दिक्कत होती है। दाने खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार नमी रहने से फसलों में रोग लगने का खतरा भी बढ़ सकता है। हालांकि, हल्की बारिश से कुछ दलहनी और सब्जी वाली फसलों को फायदा भी मिल सकता है। CM योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरकर किसानों से बात करें CM योगी ने रविवार सुबह हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने सभी डीएम और अफसरों को फील्ड में जाकर किसानों से सीधे बात करने और उनकी फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा- राहत आयुक्त भी मैदान में काम कर रहे अफसरों के लगातार संपर्क में रहें। जहां-जहां फसलों को नुकसान हुआ है, उसकी जानकारी लेकर किसानों को समय पर मुआवजा दिलाने की व्यवस्था की जाए। कल कैसा रहेगा मौसम? यूपी में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:IAS अभिषेक प्रकाश को मिली पोस्टिंग, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव बने; 1 साल पहले सस्पेंड हुए थे
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:दरोगा भर्ती में 'पंडित' ऑप्शन पर योगी भड़के, इच्छामृत्यु के लिए युवक AIIMS शिफ्ट; कुलदीप की दुल्हन का ग्रैंड वेलकम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment