Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:IAS अभिषेक प्रकाश को मिली पोस्टिंग, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव बने; 1 साल पहले सस्पेंड हुए थे

    12 hours ago

    1

    0

    भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड होने के करीब 1 साल बाद बहाल हुए IAS अभिषेक प्रकाश को पोस्टिंग मिल गई है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। 3 दिन पहले योगी सरकार ने IAS अभिषेक प्रकाश को बहाल कर दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने करीबी बाबू निकांत जैन के जरिए सोलर इंडस्ट्री प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए बिजनेसमैन विश्वजीत दत्ता से 1 करोड़ रुपए का कमीशन मांगा था। नहीं मिलने पर प्रोजेक्ट की फाइल रोक दी थी। बिजनेसमैन ने इसकी शिकायत सीएम योगी से की थी। सीएम ने STF से जांच कराने के बाद एक्शन लिया था। STF ने बाबू निकांत जैन को गिरफ्तार किया था। उसने भी कबूला था कि वह अभिषेक के कहने पर रिश्वत मांग रहा था। निकांत जैन ने गिरफ्तारी के खिलाफ लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका लगाई। इसी साल 10 फरवरी को लखनऊ हाईकोर्ट में बिजनेसमैन अपनी बात से मुकर गए। कहा- उन्होंने शिकायत गलतफहमी के चलते दर्ज कराई। इसके बाद कोर्ट ने मामले को रद्द कर दिया था। संभल में खाना नहीं दिया तो सौतेली मां को मार डाला, सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार संभल में युवक ने अपनी सौतेली मां के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। वह खाना देर से मिलने से नाराज था। चीखने की आवाज सुनकर जब पिता किचन में पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पास ही हथौड़ा पड़ा हुआ था। अस्पताल ले जाने के पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। शनिवार देर रात की यह वारदात जिला मुख्यालय से महज 700 मीटर दूर बहजोई कस्बा क्षेत्र के इस्लामनगर रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पढ़ें पूरी खबर… लखीमपुर में भूसा गोदाम में घुसा तेंदुआ, वीडियो बनाने की कोशिश में किसान घायल लखीमपुर खीरी के उत्तर निघासन वन रेंज में एक किसान के भूसा गोदाम में घुसे तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान का एक हाथ घायल हो गया। तेंदुआ करीब तीन घंटे से गोदाम में ही छिपा हुआ है। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। रन नगर गांव निवासी राजन शर्मा के फार्म हाउस में मवेशियों के लिए रखे गए भूसे के गोदाम में कुछ लोगों ने तेंदुए को घुसते देखा। इसकी सूचना मिलने पर किसान राजन शर्मा भी वहां पहुंच गए और तेंदुए को तलाशने के लिए गोदाम के अंदर चले गए। जैसे ही उन्होंने तेंदुए को देखा और उसका वीडियो बनाने की कोशिश की, वैसे ही तेंदुए ने उनके हाथ पर झपट्टा मार दिया। तेंदुए के हमले के बाद राजन शर्मा किसी तरह खुद को बचाते हुए गोदाम से बाहर भाग आए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर.... हाथरस में मधुमक्खियों का हमला, 10 ग्रामीण घायल; खेत में काम करते समय छत्ता गिरा हाथरस में रविवार की दोपहर खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 10 लोग घायल हो गए। खेत में काम करते समय अचानक एक पेड़ से मधुमक्खियों का छत्ता टूटकर नीचे गिर गया। छत्ता गिरने के बाद मधुमक्खियों ने वहां मौजूद ग्रामीणों को काटना शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मामला हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर... काशी में गंगा में 2 लड़के डूबे, एक का शव मिला, दूसरा लापता; गोरखपुर से आया था परिवार वाराणसी के तुलसी घाट पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गोरखपुर से करीब 15 लोगों का एक परिवार घूमने और गंगा स्नान के लिए आया था। सुबह करीब 7 बजे परिवार के लोग घाट पर नहा रहे थे, तभी 18 वर्षीय निखिल और 12 वर्षीय आयुष गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने उन्हें आगे न जाने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन युवक ने तैरना आने की बात कही। कुछ ही देर में दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही NDRF और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने 18 वर्षीय निखिल को गंगा से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं 12 वर्षीय आयुष की तलाश के लिए गोताखोरों और NDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हादसे के बाद घाट पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पढ़ें पूरी खबर... तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, बहराइच में आरपीएफ जवान की मौत बहराइच में तेज रफ्तार बस ने बाइक से जा रहे आरपीएफ जवान को टक्कर मार दी। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। आरपीएफ जवान अपनी बाइक से ड्यूटी पर जिला मुख्यालय जा रहे थे। सूचना पर रामगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला रमागांव थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद में बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से की हत्या, बचने के लिए पड़ोसियों पर लगाया आरोप गाजियाबाद में एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने पास पड़ा पत्थर ऊपर फेंक दिया और दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह उठकर वह अपने मां के कमरे में गया तो देखा कि शव फर्श पर पड़ा है। इसके बाद वह लोगों के बीच पहुंचा और चिल्लाते हुए कहा- मेरी मां की हत्या पड़ोसी डब्बू और जसवीर ने कर दी है। इसके बाद युवक ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने पड़ोसियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी। पढ़िए पूरी खबर… निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश को जल्द मिल सकती है पोस्टिंग, शासन ने बहाली का आदेश जारी किया भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश को जल्द ही पोस्टिंग मिल सकती है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने इस बारे में शनिवार को लिखित आदेश जारी किया है। हालांकि, अभिषेक प्रकाश की बहाली की खबर शासन ने गुरुवार सुबह ही कंफर्म कर दी थी। अभिषेक प्रकाश पर करीबी बाबू निकांत जैन के जरिए बिजनेस मैन से 1 करोड़ रुपए कमीशन मांगने का आरोप था। जो सोलर इंडस्ट्री प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए मांगा गया था। इस मामले की शिकायत सीएम योगी से की गई थी। सीएम ने STF से जांच कराने के बाद अभिषेक पर एक्शन लिया। STF ने बाबू निकांत जैन को गिरफ्तार किया था। उसने भी अभिषेक के कहने पर रिश्वत मांगने की बात कबूली। निकांत ने गिरफ्तारी के खिलाफ लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका लगाई। 10 फरवरी को कोर्ट में बिजनेसमैन ने कहा- उन्होंने शिकायत गलतफहमी के चलते दर्ज कराई। इसके बाद कोर्ट ने मामले को रद्द कर दिया था। माता प्रसाद पांडे बोले- पायल छोटा दिया है: सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। आयोजन में नेता प्रतिपक्ष और इटवा से सपा विधायक माता प्रसाद पांडे भी पहुंचे। उन्होंने दुल्हनों को मिले सामान की जांच की। माता प्रसाद पांडे ने कहा- अभी मैं देख रहा था कि क्या-क्या सामान दिया गया है। थाली दी है, कटोरी दी है। पायल छोटा दिया है। उन्होंने आगे कहा- हमारी सरकार में हम लोग सामूहिक विवाह नहीं कराते थे। सीधे दुल्हन के खाते में पैसा भेज देते थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने ठग को 6 सेकेंड में जड़े 9 थप्पड़,VIDEO:बोलीं- इसने मेरे पापा को मार दिया, कानपुर में निवेश के नाम पर की 2 करोड़ की ठगी
    Next Article
    यूपी में चेतावनी-कल 17 जिलों में ओले गिर सकते हैं:आज गाजियाबाद-मेरठ समेत 15 शहरों में बारिश; 2 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment