Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में फिर मौसम बिगड़ेगा, 2 दिन बारिश का अलर्ट:अधिकतम पारा 10°C पहुंचा, 40 की स्पीड में हवा चलेगी; रविवार सबसे गर्म दिन रहा

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 2 दिन बाद मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 17-18 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाएंगे, बारिश भी होगी। करीब 30 से 40 की स्पीड में हवा भी चल सकती है। रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा रहा। यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हवाओं की दिशा बदलकर दक्षिण पश्चिमी हो गई है। फिलहाल आने वाले 24 से 48 घंटों में कोई बड़ा असर नहीं होगा। हालांकि हवाओं की गति धीमी होंगी, जिससे तापमान बढ़ सकते हैं। फिलहाल बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से सहयोग नहीं मिल रहा है। किसान खेतों में नमी बनाए रखे व सुबह के समय सिंचाई करें। शहर का तापमान जानिए- अब पढ़िए कब से भीषण गर्मी पड़ेगी और कितना पहुंचेगा पारा 1- मार्च के पहले हफ्ते से गर्मी की शुरुआत मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव कहते हैं- मार्च के पहले हफ्ते से मौसम पूरी तरह बदलने लगेगा और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। दिन और रात, दोनों के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। मार्च के आखिरी हफ्ते तक यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 2- मई-जून में 42 से 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा मनोज श्रीवास्तव कहते हैं- अप्रैल में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मई-जून में कई जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसका मतलब यह है कि केवल दिन ही नहीं, रात के समय भी गर्मी से राहत कम मिलेगी और उमस बनी रहेगी। हालांकि, यह काफी हद तक अल नीनो की स्थिति पर निर्भर करेगा। अगर अल नीनो की स्थिति बनी रहती है या मजबूत होती है, तो गर्मी की हालत और ज्यादा गंभीर हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आलमबाग टर्मिनल ओवरलोड, रोड जाम:45 प्लेटफॉर्म पर 700 से ज्यादा बसें, संचालन की टाइमिंग घटाई गई; सड़कों पर खड़ी हो रहीं
    Next Article
    जौनपुर में स्कूल गेट पर दूसरी बार फायरिंग:नकाबपोश बदमाशों ने 20 दिन बाद चलाए कई राउंड गोली, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment