Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में होली की 3 दिन की छुट्‌टी:संडे मिलाकर 4 दिन लगातार अवकाश, त्योहार से पहले सभी को मिलेगी सैलरी

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में 17 लाख कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में होली में 3 दिन का अवकाश रहेगा। योगी सरकार ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए। सरकार ने 2, 3 और 4 मार्च का होली का अवकाश घोषित किया है। जबकि 1 तारीख को रविवार है। यानी रविवार से बुधवार तक एक साथ 4 दिन की छुट्‌टी मिलेगी। वहीं, 28 फरवरी यानी शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है। यानी, इस दिन सभी विभाग खुले रहेंगे और उनमें काम होगा। योगी ने अफसरों को आदेश दिया कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को होली से पहले हर हाल में सैलरी/मानदेय दे दी जाए। इनमें आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी भी शामिल हैं। योगी ने अफसरों को हिदायत दी कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल, सीएम योगी सिंगापुर और जापान के विदेश दौरे पर गए हुए थे। गुरुवार देर रात ही वह वापस लौटे हैं। इसके बाद उन्होंने यह आदेश जारी किए। शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा दिया था CM के ऐलान पर किसने, क्या कहा था उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया था। कहा था- पहली बार सरकार ने एक साथ 8 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। इस महंगाई के दौर में शिक्षा मित्रों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। हमारी मांग 30 हजार रुपए की थी, लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए यह भी बहुत है। सरकार ने हमारी लंबे समय से चली आ रही मांग पर अमल किया है। हम शिक्षा मित्रों की ओर से योगी सरकार को बधाई देते हैं। सीएम के फैसले पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा था- मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाने का निर्णय निश्चय ही अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक है। अप्रैल से शिक्षामित्रों को 18,000 और अनुदेशकों को 17,000 मानदेय दिया जाएगा। यह निर्णय प्रदेश के लाखों शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के अथक परिश्रम, समर्पण तथा शिक्षा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का सम्मान है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन में बांके बिहारी जी को लगा रंग और गुलाल:प्रसादी लूटने के लिए भक्तों में मची होड़, श्रद्धालु बोले- आज ब्रज में होली रे रसिया
    Next Article
    मुरादाबाद में घर में घुसा तेंदुआ:मकान मालिक ने बाथरूम में किया बंद, रेस्क्यू को पहुंची वन विभाग टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment