Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में घर में घुसा तेंदुआ:मकान मालिक ने बाथरूम में किया बंद, रेस्क्यू को पहुंची वन विभाग टीम

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ घर में घुस आया। जैसे ही मकान मालकिन ने तेंदुए को घर में एंट्री करते देखा, वह घबरा गईं और चिल्लाकर बोलीं- घर में तेंदुआ आ गया है। इससे पूरा डर गया। इसी दौरान तेंदुआ घर के बाथरूम में जा घुसा। मौके पर मौजूद महिला के बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए बाथरूम का गेट बाहर से बंद कर दिया, जिससे तेंदुआ अंदर ही कैद हो गया। इसके बाद तेंदुआ घुसने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खिड़की से देखा कि तेंदुआ बाथरूम में मौजूद है। उसे पकड़ने के लिए जाल मंगाया गया और वन विभाग को भी रेस्क्यू के लिए सूचना दे दी गई है। अब पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई कर रही है। उधर, तेंदुआ घुसने की खबर फैलते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग लाठी-डंडे लेकर घर के बाहर जमा हो गए हैं। यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला गंगा मंदिर मोहल्ले की है। देखिए तस्वीरें... अब विस्तार से पढ़िए पूरी खबर… छत के रास्ते से घुसा तेंदुआ सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट को जाने वाले रास्ते के सामने मेघराम का घर है। यहां वह अपने बड़े भाई हुकुम सिंह के साथ रहते हैं। दोनों भाई खेती करते हैं। सोमवार सुबह करीब 7:25 बजे तेंदुआ छत के रास्ते मेघराम के घर में घुस आया और जीने की सीढ़ियों से नीचे उतर गया। उस समय मेघराम की मां शकुंतला देवी जीने के पास पड़ी चारपाई पर बैठी थीं। मेघराम कमरे में था और उसकी पत्नी सुमन रसोई में चाय बना रही थीं। बड़ा भाई हुकुम सिंह दूध पहुंचाने घर से बाहर गया हुआ था। वहीं, मेघराम के दोनों बेटे सुमित और सौरभ दूसरे कमरे में सो रहे थे। सबसे पहले जीने के पास बैठी शकुंतला देवी ने तेंदुए को नीचे उतरते देखा, जिसे देखकर वह चिल्ला उठी। सुबह 4 बजे से इलाके में घूम रहा था तेंदुआ मेघराम के बड़े भाई हुकुम सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया- तड़के करीब 4 बजे से इलाके में तेंदुए के आने की चर्चा थी। कुछ लोगों ने मोहल्ले की छतों पर उसे घूमते हुए देखा था। इलाके में रहने वाले मुस्लिम परिवार सुबह सहरी के लिए जागे तो उन्होंने तेंदुए की आहट सुनी। कई लोगों ने उसे छतों पर भी देखा। इसी दौरान तेंदुआ गंगा मंदिर में भी दिखाई दिया, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई। लोगों को लगा कि दिन निकलने पर तेंदुआ चला गया होगा। हम लोग किसान हैं, इसलिए घर पर गाय-भैंस भी पालते हैं। सुबह करीब 6 बजे मैं दूध पहुंचाने के लिए घर से निकल गया था। जाते समय घर वालों से दरवाजा बंद रखने को कहा था, क्योंकि तेंदुआ मोहल्ले में घूम रहा था। कुछ देर बाद पता चला कि तेंदुआ हमारे ही घर में घुस आया है। मोहल्ले की छतों पर भीड़ जमा हुई पुलिस ने बताया- हमें सूचना मिली कि एक घर में तेंदुआ घुस गया है। मौके पर पहुंचने पर वह बाथरूम में बंद मिला। तेंदुआ करीब एक साल का है। हम लोगों को हटाने में लगे हैं, क्योंकि शोर होने पर वह उग्र हो सकता है। उसके रेस्क्यू के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम आई है। पीलीभीत से रेस्क्यू करने पहुंची टाइगर रिजर्व की टीम पूरे घर और इलाके को खाली करा दिया है। टीम पिंजड़ा और जाल लेकर घर के अंदर पहुंच चुकी है। तेंदुए को ट्रैंकुलाइजर की मदद से बेहोश करने के बाद रेस्क्यू किया जाएगा। इलाके में तेंदुआ घुसने की खबर फैलते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई। जिस मोहल्ले में तेंदुआ घर में घुसा है, उसके आसपास कई नामी स्कूल भी हैं। इससे अभिभावकों में भी दहशत का माहौल बन गया। -------------- ये खबर भी पढ़ें महिला सिपाही कार में बेटे के साथ जिंदा जली, पति चिल्लाता रहा, लेकिन बचा नहीं पाया, रामपुर में डंपर से टक्कर के बाद आग लगी यूपी के रामपुर में 23 साल की महिला सिपाही और उसके 2 साल के बेटे की कार में जलकर मौत हो गई। पति और देवर झुलस गए। महिला परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रामपुर से नैनीताल घूमने गई थी। लौटते वक्त कार की बेकाबू डंपर से टक्कर हो गई, जिससे कार में आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में होली की 3 दिन की छुट्‌टी:संडे मिलाकर 4 दिन लगातार अवकाश, त्योहार से पहले सभी को मिलेगी सैलरी
    Next Article
    बेकाबू अर्टिगा पोल से टकराई, दीवार से भिड़ी:संतकबीरनगर में बारात से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत, तीन घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment