Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में होली के दिन मेडिकल सेवाएं अलर्ट:लखनऊ के अस्पतालों में 200 बेड रिजर्व, इमरजेंसी में तैनात एक्सपर्ट डॉक्टर की टीम

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में होली के मौके पर सभी सरकारी मेडिकल सेवाओं को अलर्ट मोड़ पर रखा गया हैं। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने होली पर अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए थे। वहीं, अस्पतालों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। इमरजेंसी सेवाओं के लिए अस्पतालों में 24 घंटे स्टॉफ तैनात रखे गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और मरीजों को समय पर सही इलाज मिल सके। अस्पतालों में आंख, एलर्जी, फिजिशियन और अर्थोपेडिक विशेषज्ञों को तैनात किया गया है। सीएमओ ने जारी किया इमरजेंसी कंट्रोल रूम नंबर लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनबी सिंह ने बताया कि होली पर्व को ध्यान में रखते जिले में सभी जिला अस्पतालों और सीएससी को अलर्ट मोड में रखा गया है। सभी अस्पतालों में बेड रिजर्व रखे गए हैं। यहां पर राउंड दा क्लॉक डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें फिजिशियन से लेकर हड्डी रोग, आंख के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। सीएमओ कार्यालय में इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी आपात स्थित में लखनऊ के लोग 0522-2622080 नंबर पर फोन करके चिकित्सा सहायता हासिल कर सकते हैं। 102 और 108 एंबुलेंस सेवा को अलर्ट कर दिया गया है। 200 बेड रिजर्व इमरजेंसी से निपटने के लिए अस्पतालों में 200 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता के साथ ही डॉक्टरों की ड्यूटी भी तय की गई है। बुधवार को इमरजेंसी में मरीजों को इलाज मिलेगा। यहां रिजर्व हुए बेड बलरामपुर अस्पताल में 50 बेड रिजर्व हैं। सीएमएस डॉ.हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि पर्याप्त दवाओं का इंतजाम भी किया गया है। इमरजेंसी में मरीजों की पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांच की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। लोकबंधु अस्पताल में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें त्वचा, हड्डी, जनरल सर्जरी और मेडिसिन के डॉक्टरों की ऑन कॉल ड्यूटी लगाई गई है। BKT स्थित राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में 30 बेड आरक्षित हैं। सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नेत्र व हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई गई है। ठाकुरगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में 10, सिविल अस्पताल में 30, KGMU में 30 और लोहिया संस्थान में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में मदद के लिए डायल करें 108 व 102 होली के दौरान 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। एंबुलेंस का संचालन करने वाली ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि होली के दिन 108 एंबुलेंस चिह्नित स्थानों, दुर्घटना बहुल क्षेत्रों व थानों के पास मौजूद रहेगी। गर्भवती महिलाओं व दो साल तक बच्चों को भी सेवाएं दी जाएंगी। प्रदेश में 108 सेवा की 2,200 और 102 सेवा की कुल 2,270 एंबुलेंस संचालित हैं। LARI में अलर्टनेस के निर्देश KGMU के LARI कार्डियोलॉजी प्रभारी डॉ. ऋषि सेठी ने बताया कि मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए बुधवार को एक्सपर्ट स्टॉफ को इमरजेंसी ड्यूटी पर लगाया गया हैं। हर मरीज को इलाज मिलेगा। लोहिया के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे संचालित होंगी। इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, राम सागर मिश्र, लोकबंधु, डफरिन, झलकारी बाई समेत दूसरे सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को हॉफ-डे OPD होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डिप्टी सीएम चाबुक लेकर ऊंट पर चढ़े:योगी का स्वैग, काला चश्मा पहनकर होली खेली, मंत्री ने बजाया ढोल
    Next Article
    रामपुर में DCM ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर युवक की मौत, चालक हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment