Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में DCM ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर युवक की मौत, चालक हिरासत में

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर के दिल्ली-लखनऊ हाईवे 24 पर अहमदाबाद गांव के पास एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक सौरभ की मौत हो गई। तेज रफ्तार डीसीएम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे सौरभ नीचे गिर गया और डीसीएम का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है। यह घटना थाना शहजादनगर क्षेत्र में हुई। सौरभ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार था और दिल्ली-नैनीताल हाईवे 87 के थुनापुर से मटर बेचकर अपने घर बहादुरपुर लौट रहा था। अहमदाबाद गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक सौरभ कुमार, जिसकी उम्र 20 वर्ष थी, मिलक थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का निवासी था। उसके पिता परम सिंह किसान हैं और सौरभ उनके तीन बेटों में सबसे बड़ा था। जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने आरोपी डीसीएम चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक के चाचा प्रेमपाल ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि टक्कर के बाद सौरभ के ऊपर डीसीएम का पहिया चढ़ गया था। थाना शहजादनगर प्रभारी ने बताया कि मामले में पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने डीसीएम को भी कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में होली के दिन मेडिकल सेवाएं अलर्ट:लखनऊ के अस्पतालों में 200 बेड रिजर्व, इमरजेंसी में तैनात एक्सपर्ट डॉक्टर की टीम
    Next Article
    हाथरस में होली के पर्व की धूम:जमकर उड़ा रंग और गुलाल, डीजे पर डांस करते दिखे युवा, उत्साहपूर्वक मना रंगों का त्यौहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment