Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में झज्जर के रिटायर्ड डॉक्टर की मौत:भाजपा नेता घायल, हरिद्वार प्रशिक्षण शिविर से लौट रहे थे; डिवाइडर से टकराई कार

    5 hours ago

    1

    0

    हरिद्वार में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर से लौट रहे बहादुरगढ़ के कार्यकर्ता सोमवार शाम करीब 4 बजे शामली के पास एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सेक्टर-6 निवासी डॉ. ओमवीर राठी की मौके पर ही मौत हो गई। वे नागरिक अस्पताल से सेवानिवृत्त नेत्र रोग विशेषज्ञ थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजनों और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल भाजपा नेता का इलाज जारी वहीं, हादसे में घायल हुए भाजपा नेता ऋषि भारद्वाज को गंभीर अवस्था में शामली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार उनके पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सीधी डिवाइडर से टकरा गई। कौन थे डॉ. ओमवीर राठी बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 निवासी डॉ. ओमवीर राठी नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद से सेवानिवृत्त थे। अपने सरल स्वभाव और सेवाभाव के कारण वे क्षेत्र में काफी सम्मानित माने जाते थे। उनके निधन से सामाजिक और चिकित्सा क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शकुंतला यूनिवर्सिटी बनाने में घटिया ईंटें लगीं:मंत्री ने काम रुकवाया, बोले- छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
    Next Article
    मानव–तस्करी: यूपी में दस साल में दर्ज हुए 1010 केस:कबूतर बाजी के पकड़े गए 342 मामले, मानव तस्करी की रोकथाम के लिए ठोस रणनीति बनाने पर डीजीपी का जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment