Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में कांग्रेस ने अखिलेश से 181 सीटें मांगी:सपा ने बदले में उत्तराखंड में 30 पर दावा ठोंका; पहली बैठक से पहले प्रेशर पॉलिटिक्स

    1 day ago

    3

    0

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सीट बंटवारे पर मंगलवार को सपा और कांग्रेस के बीच दिल्ली में पहली बैठक होगी। सपा प्रमुख अखिलेश दिल्ली पहुंच चुके हैं। दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सपा को 57 जिलों की 181 सीटों की गोपनीय सूची सौंपी थी। यह सूची सोमवार को सोशल मीडिया पर लीक हो गई। किसने लीक की, इस पर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। कांग्रेस ने पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड तक की सीटें मांगी हैं। वहीं, सपा ने भी कांग्रेस को जवाब देते हुए उत्तराखंड में 30 सीटों की मांग कर दी है। सपा की सूची में सामान्य वर्ग की 25, SC की 4 और ST की एक सीट शामिल है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक के बाद राहुल ने कहा- सम्मानजनक तरीके से सीटों का बंटवारा होना चाहिए। वहीं, अखिलेश ने कहा- यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। INDIA गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। सभी दलों का सम्मान करते हुए सीटों का तालमेल बैठाया जाएगा। सबसे अच्छे उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे। पहले कांग्रेस की लिस्ट देखिए, जो यूपी में सपा से मांगी… 2022 में 181 में से किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती थीं? कांग्रेस की इस सूची में शामिल 181 सीटों में से 19 पर समाजवादी पार्टी ने 2022 में जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें मिली थीं। इनमें प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से आराधना मिश्रा मोना और महराजगंज की फरेंदा सीट से वीरेंद्र चौधरी विधायक बने थे। बाकी सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवार जीते थे। सूची में भाजपा, अपना दल (सोनेलाल), राष्ट्रीय लोकदल, निषाद पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जीती हुई सीटें भी शामिल हैं। कांग्रेस ने सपा की जीती हुई 22 सीटों पर दावा जताया कांग्रेस ने पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक सीटें मांगीं इस सूची में कांग्रेस के पुराने गढ़ माने जाने वाले रायबरेली और अमेठी की सभी 10 विधानसभा सीटों के नाम शामिल हैं। इनमें रायबरेली सदर, बछरावां, हरचंदपुर, सलोन, सरेनी, ऊंचाहार, तिलोई, जगदीशपुर, गौरीगंज और अमेठी हैं। पश्चिमी यूपी: नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, रामपुर मनिहारन, थाना भवन, बुढ़ाना, पुरकाजी, मीरापुर, बढ़ापुर, धामपुर, नहटौर, मुरादाबाद नगर, कुंदरकी, चंदौसी, स्वार, धनौरा, नौगावां सादात, हसनपुर, सिवालखास, हस्तिनापुर, मेरठ दक्षिण, बागपत, लोनी, मोदी नगर, धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर, शिकारपुर, खैर, कोल, इगलास, मांट, मथुरा, बलदेव, आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, बाह, टूंडला और फिरोजाबाद। रुहेलखंड: बदायूं, दातागंज, मीरगंज, नवाबगंज, फरीदपुर, बरेली कैंट, आंवला, पीलीभीत, पूरनपुर, तिलहर और शाहजहांपुर। मध्य यूपी: पलिया, गोला गोकर्णनाथ, मोहम्मदी, सीतापुर, लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली, शाहाबाद, बिलग्राम, बांगरमऊ, मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, सरोजनी नगर, लखनऊ पूर्व, मोहनलालगंज, सुल्तानपुर, सदर, लंभुआ, फर्रुखाबाद, औरैया, अकबरपुर रनिया, बिल्हौर, बिठूर, गोविंद नगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, घाटमपुर, कुर्सी, जैदपुर, दरियाबाद और हैदरगढ़। बुंदेलखंड: कालपी, उरई, झांसी नगर, मऊरानीपुर, महरौनी, हमीरपुर, राठ, नरैनी और मानिकपुर। पूर्वांचल और दूसरे इलाके: जहानाबाद, बिंदकी, अयान शाह, हुसैनगंज, रामपुर खास, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ सदर, चायल, फूलपुर, करछना, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा, कोरांव, बीकापुर, कटेहरी, बलहा, नानपारा, महसी, उतरौला, बलरामपुर, गौरा, शोहरतगढ़, हर्रैया, महादेवा, खलीलाबाद, फरेंदा, नौतनवा, महाराजगंज, पनियरा, गोरखपुर ग्रामीण, बांसगांव, चिल्लूपार, खड्डा, फाजिलनगर, रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, सलेमपुर, बरहज, निजामाबाद, मधुबन, बेल्थरा रोड, बलिया नगर, बदलापुर, जौनपुर, जफराबाद, जखनियां, जहूराबाद, ज्ञानपुर, औराई, छानबे और दुद्धी। अब सपा की लिस्ट देखिए, जो कांग्रेस से उत्तराखंड में मांगी… राहुल गांधी 10 दिसंबर को पूर्वांचल से शुरू करेंगे चुनावी-कैंपेन कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 दिसंबर से उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत करेंगे। इसके लिए पूर्वांचल की एक विधानसभा सीट चुनी गई है। यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को इसकी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इसमें चुनावी रणनीति, संगठन के विस्तार, प्रचार अभियान और सपा के साथ सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की गई। प्रियंका गांधी को मिली बड़ी जिम्मेदारी बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई है। दिसंबर से प्रदेश में चुनावी अभियान शुरू किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सपा के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए कांग्रेस ने विशेष कमेटी बनाई है। इसकी जिम्मेदारी प्रियंका गांधी को दी गई है। कमेटी में आराधना मिश्रा 'मोना', राजेंद्र पाल गौतम और इमरान मसूद को सदस्य बनाया गया है। फीडबैक के आधार सीट बंटवारे की तैयारी कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने जमीनी रिपोर्ट, पिछले चुनावों में प्रदर्शन, संगठन की हालत और स्थानीय नेताओं से मिली जानकारी के आधार पर करीब 181 विधानसभा सीटों को चुना है। पार्टी नेताओं ने आराधना मिश्रा, राजेंद्र पाल गौतम और इमरान मसूद के प्रभाव वाले इलाकों की सीटों को लेकर भी अपनी राय दी है। कांग्रेस का दावा है कि पिछले कुछ महीनों में कई इलाकों में उसके पक्ष में माहौल बदला है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने सीटों के बंटवारे के लिए एक फॉर्मूला भी तैयार किया है- कांग्रेस ने 2024 के प्रदर्शन के आधार पर मांगीं ज्यादा सीटें, सपा को 2022 के नतीजों की चिंता कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने सीटों पर दावेदारी के लिए 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन ने यूपी की 80 में से 43 सीटें जीती थीं। विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से सपा को 183 और कांग्रेस को 39 सीटों पर बढ़त मिली थी। इसी आधार पर कांग्रेस को 215 से ज्यादा सीटों पर गठबंधन की मजबूत स्थिति का भरोसा है। वहीं, सपा खेमे में कांग्रेस की ज्यादा सीटों की मांग को लेकर असमंजस है। इसकी वजह 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का कमजोर प्रदर्शन है। तब पार्टी को 2.33% वोट मिले थे और वह सिर्फ 2 सीटें जीत सकी थी। अखिलेश यादव पहले ही साफ कर चुके हैं कि सीटों का बंटवारा जीत की संभावना के आधार पर होगा। दोनों दलों की कमेटियों की बातचीत के बाद बड़े नेता अंतिम फैसला लेंगे। यूपी में चुनाव को लेकर तीन बड़े गठबंधन 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में अब तक तीन बड़े गठबंधन सामने आए हैं- 1. NDA गठबंधन- भाजपा के नेतृत्व वाले इस गठबंधन में अपना दल (सोनेलाल), राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और निषाद पार्टी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अपने सहयोगी दलों के लिए करीब 60 सीटें छोड़ने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। 2. सपा-कांग्रेस गठबंधन- दोनों दल 2027 का चुनाव साथ लड़ने के लिए बातचीत कर रहे हैं। 17 नवंबर से सीटों के बंटवारे पर दोनों दलों के बीच बातचीत शुरू होने की संभावना है। 3. सामाजिक परिवर्तन मोर्चा- चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस मोर्चे ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। --------------- भास्कर सर्वे में हिस्सा लें आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि की 5 योजनाओं पर सरकार खर्च करेगी 45.44 करोड़:तिलहन उत्पादन से लेकर डिजिटल खेती पर जोर, 16 जिलों में लगेंगे आधुनिक उपकरण
    Next Article
    सास की मौत के विवाद में दामाद का पलटवार:अलीगढ़ में प्रो.शब्बीर के दामाद ने लगाया 5 करोड़ मांगने और हत्या की धमकी देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment