Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में कक्षा-2 की छात्रा की बैठे-बैठे मौत:स्कूल मैनेजर का दावा- गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बज रहा था, तेज आवाज से जान गई

    17 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में क्लास में बैठे-बैठे कक्षा-2 की छात्रा की मौत हो गई। बच्ची अचानक अपनी सीट से खड़ी हुई और फिर गिर पड़ी। कुछ देर बाद वह दोबारा संभली, लेकिन फिर बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद वह नहीं उठी। यह देखकर टीचरों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं, स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय स्कूल के पास गणेश विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। उसमें फुल वॉल्यूम में डीजे बज रहा था। उसकी तेज आवाज से ही बच्ची की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। घटना डिवाइन पब्लिक स्कूल में सोमवार सुबह 11 बजे की है। पहले 3 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला गांव गुलहरिया के रहने वाले सोनू तिवारी बलरामपुर में किराए पर रहते हैं। उनकी इकलौती बेटी वैष्णवी तिवारी (7) सोमवार को डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ने गई थी। सुबह करीब 10:58 बजे वह क्लास में थी। वह हंस रही थी और दूसरे बच्चों से बातें भी कर रही थी। वैष्णवी पूरी तरह सामान्य दिख रही थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि स्कूल के बगल से डीजे निकल रहा है। कुछ लोग डांस करते जा रहे हैं। डीजे की आवाज सुनकर क्लास में बैठे बच्चे भी कुछ देर तक डांस करने लगते हैं। इस दौरान बच्ची भी सीट से उठती है, लेकिन फिर अपनी सीट पर बैठ जाती है। एक बार वह लड़खड़ाती है, फिर एक सेकेंड में ही संभलकर दोबारा बैठ जाती है। लेकिन, कुछ ही सेकेंड बाद वह फिर गिर पड़ी और इस बार उठ नहीं सकी। टीचर दौड़कर पहुंची, बच्ची को उठाया जब क्लास टीचर की नजर वैष्णवी पर पड़ी, तो वह दौड़कर उसके पास पहुंचीं। उसे उठाकर सीट पर बैठाने की कोशिश की। लेकिन, वैष्णवी नहीं उठी। इसके बाद उन्होंने एक बच्चे को भेजकर स्कूल के स्टाफ को बुलाया। टीचरों ने मिलकर वैष्णवी को संभाला और होश में लाने की कोशिश की। करीब 2 मिनट तक वैष्णवी को होश में नहीं आने पर उसे जिला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान स्कूल का स्टाफ और वैष्णवी के परिवारवाले भी साथ थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी नब्ज देखी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिला मेमोरियल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर गिरधर चौहान ने बताया- बच्ची को अस्पताल की इमरजेंसी में मृत हालत में लाया गया था। इसलिए बिना पोस्टमॉर्टम बच्ची की मौत का सटीक कारण बताना संभव नहीं है। लेकिन, घरवाले बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव लेकर सिद्धार्थनगर चले गए। वहीं, सीओ सिटी अभिषेक सिंह ने बताया- स्कूल के पास से गुजर रहे डीजे की आवाज से छात्रा की मौत होने की जानकारी सोशल मीडिया से मिली थी। थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई। छात्रा का अंतिम संस्कार भी किया जा चुका है। इसके बावजूद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं। यूपी में अचानक हुई कुछ मौतों के बारे में भी जानिए यूपी बोर्ड परीक्षा में अटेंडेंस लगाते-लगाते टीचर की मौत बुलंदशहर में फरवरी के महीने में बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी करते-करते 55 साल के एक प्राइवेट टीचर सुरेंद्र पाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। टीचर की परीक्षा की पहली पाली में ड्यूटी थी। वह हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की अटेंडेंस लगा रहे थे। उसी दौरान अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ, कुछ ही पलों में गिर पड़े। यह देख क्लासरूम के बच्चों ने कॉलेज स्टाफ को बुलाया। साथी टीचर उन्हें उठाकर आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया। संगम में नाव पर बैठे-बैठे श्रद्धालु की मौत प्रयागराज में संगम की सैर करने के दौरान 38 साल के श्रद्धालु विष्णु ठाकुर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 15 जुलाई को हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। इसमें दिख रहा कि श्रद्धालु लाइफ जैकेट पहनकर नाव पर बैठे थे। वह मोबाइल चला रहे थे। उनके आगे एक बच्चा बैठा था। तभी श्रद्धालु अचानक नीचे गिर गए और फिर नहीं उठ सके। वह परिवार के साथ मथुरा से संगम घूमने आए थे। उनके चचेरे भाई रणवीर ठाकुर मथुरा में भाजपा के जिला मंत्री हैं। चाय की दुकान पर गिरा रेलकर्मी, फिर नहीं उठा झांसी में 29 साल के रेलकर्मी अजय कुशवाहा ऑफिस से चाय लेने एक होटल पर आया था। तभी वह दुकान के काउंटर पर रखी पकौड़ी-समोसे की ट्रे पर मुंह के बल गिर पड़ा। इसके बाद जमीन पर गिर गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे मिर्गी का दौरा समझ लिया। कुछ लोग उसे जूते-मोजे सुंघाने लगे। कुछ छाती मलते रहे। इस बीच, करीब 3 मिनट तक रेलकर्मी जमीन पर पड़ा तड़पता रहा। इसके बाद उसके शरीर में हलचल होनी बंद हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। बॉलिंग करते समय 13 साल के छात्र की मौत मैनपुरी में फरवरी महीने में क्रिकेट खेल रहे 13 साल के छात्र की मौत हो गई थी। विराट चौहान बॉलिंग कर रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में तेज दर्द होने लगा। कुछ देर बाद वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा और बेहोश हो गया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। विराट छठवीं का छात्र था। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई थी। बैडमिंटन खेल रहे ठेकेदार लड़खड़ाकर गिरे, फिर नहीं उठे महोबा में मार्च महीने में बैडमिंटन खेलते हुए 58 साल के ठेकेदार सुधीर गुप्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कोर्ट में बैडमिंटन खेलते-खेलते वह अचानक लड़खड़ा गए। सीने पर हाथ रखा। चार कदम दूर रखी बेंच की ओर चले, लेकिन जमीन पर गिर ही पड़े। साथ खेल रहे लोग दौड़कर उनके पास पहुंचे। सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। यह पूरी घटना केवल 5 सेकेंड के अंदर हुई थी। डॉक्टरों ने इसे साइलेंट हॉर्ट अटैक बताया था। सीतापुर में कार में बैठे-बैठे टीचर की मौत सीतापुर में 14 अगस्त को सरकारी टीचर राधेश्याम पटेल (50) की कार में बैठे-बैठे मौत हो गई थी। सुबह करीब 10 बजे सड़क किनारे कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट में उनका शव मिला था। कार का गेट खुला पड़ा था। काफी देर तक कार खड़ी देखकर आसपास के दुकानदारों को शक हुआ। उन्होंने पास जाकर देखा और आवाज दी। शरीर को हिलाया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। डॉक्टरों ने हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई थी। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें पत्नी और सास की सोते वक्त हत्या की; एटा में 25 साल पहले शादी, फिर भी शक करता था यूपी के एटा में सोमवार रात पति ने अपने पिता के साथ मिलकर सोते वक्त पत्नी और सास की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बच्चों के सामने ही दोनों के सिर और चेहरे पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। उनका सिर बुरी तरह कूच दिया। आंखें फोड़ डालीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    SC/ST एक्ट में अग्रिम जमानत पर रोक बरकरार:सुप्रीम कोर्ट बोला- रिव्यू जरूरी नहीं, 2018 के संशोधन को चुनौती देने वाली जनहित याचिका खारिज की
    Next Article
    जान बचाने वाले शख्स से लिपटा हाथी का बच्चा:बंगाल में मछुआरों ने 4km पीछा करके बचाया, तेज बहाव में डूब रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment