Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में 2km लाइन:काशी में मां कुष्मांडा का सोने से श्रृंगार, विंध्यवासिनी धाम में भोर से भीड़; घट स्थापना मुहूर्त जानें

    4 hours ago

    1

    0

    आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है। नवरात्रि 19 से 27 मार्च तक रहेगी। पहले दिन घट स्थापना के लिए 8 मुहूर्त हैं। यूपी के देवी मंदिरों में सुबह लंबी लाइन है। काशी में मां कुष्मांडा के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ है। मंदिर से 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाई गई है‌। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर में भी भोर से श्रद्धालुओं की लंबी लाइन है। नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का होता है। शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं, लेकिन उन्होंने रहने के लिए भगवान शिव की नगरी काशी को चुना। काशी में वरुणा नदी के किनारे मां शैलपुत्री का प्राचीन मंदिर है। पूरे भारत में ये इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां मां खुद विराजमान हुईं। जबकि दूसरे शक्तिपीठों में मां की प्रतिमा और पिंडियों के दर्शन होते हैं। यह मंदिर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से 4 किलोमीटर दूर अलईपुरा कस्बे में हैं। काशी के ज्योतिषाचार्यों ने बताया- 89 साल बाद नवरात्रि पुराने साल में शुरू और नए साल में समाप्त होगा। इस बार माता जगदम्बा पालकी पर सवार होकर आई हैं। बृहस्पति संवत्सर का लोप हो जाएगा। नया साल रौद्र संवत्सर से शुरू होगा। नए साल का राजा गुरु और मंत्री मंगल होंगे। तस्वीरें देखिए- घट स्थापना के 8 मुहूर्त जानिए- यूपी में नवरात्रि से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशिया के सबसे बड़े नोएडा एयरपोर्ट का फर्स्ट लुक:गंगा घाट की तरह एंट्री गेट, हवेली जैसा आर्किटेक्चर, चेहरा स्कैन होते ही एंट्री
    Next Article
    नगर निगम ने गृहकर बकायदारों के 8 भवन किए सील:मेरठ में 78 को दी चेतावनी, छूट के बाद भी टैक्स जमा नहीं कर रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment