Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में और गहराएगा बिजली संकट:सिंगरौली में दोनों HV लाइनें फेल, 3000 MW बिजली ठप, 7 दूसरी यूनिटें भी बंद, सिर्फ दो चालू हुईं

    7 hours ago

    1

    0

    भीषण गर्मी के कारण प्रदेश में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ठीक उसी समय बुधवार की शाम को सिंगरौली क्षेत्र की दोनों उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों में अर्थ फॉल्ट से ट्रिपिंग हो गई। इसके चलते NTPC की रिहंद तापीय विद्युत स्टेशन की तीनों इकाइयां बंद हो गईं, जिससे कुल 3000 मेगावाट उत्पादन प्रभावित हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश को लगभग 950 मेगावाट बिजली का नुकसान हुआ। इसके अलावा केंद्रीय क्षेत्र की घाटमपुर यूनिट-2 (660 MW) और खुर्जा यूनिट-2 (660 MW), निजी क्षेत्र की ललितपुर तापीय परियोजना यूनिट-3 (660 MW), अनपरा-सी यूनिट-1 (600 MW) तथा रोजा यूनिट-1 (300 MW) भी विभिन्न तकनीकी कारणों से प्रभावित रहीं। राज्य विद्युत उत्पादन निगम की ओबरा-सी यूनिट-2 और हरदुआगंज-डी यूनिट-9 भी तकनीकी खराबी के चलते बंद हुईं, जिन्हें बाद में सफलतापूर्वक चालू कर लिया गया। बिजली संकट गहराएगी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने स्थिति को संभालने के लिए त्वरित कदम उठाए हैं। अन्य उपलब्ध स्रोतों से अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है। कंपनी विद्युत व्यवस्था की सतत निगरानी कर रही है और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो बहनें कपड़े के लिए भिड़ीं, एक ने जान दी:बदायूं में कपड़े कम-ज्यादा होने पर बहस हुई, 11वीं की छात्रा ने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया
    Next Article
    गाजी मियां दरगाह में करोड़ों के गबन का आरोप:मंत्री ने बहराइच DM से रिपोर्ट मांगी; भाजपा नेता ने सीएम को चिट्‌ठी लिखी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment