Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो बहनें कपड़े के लिए भिड़ीं, एक ने जान दी:बदायूं में कपड़े कम-ज्यादा होने पर बहस हुई, 11वीं की छात्रा ने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी के बदायूं में छोटी बहन से झगड़े के बाद 11वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। दोनों के बीच कपड़े कम-ज्यादा होने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद बड़ी बहन गुस्सा होकर कमरे में चली गई। दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। देर तक बाहर न निकलने पर घर वालों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घरवालों ने जैसे ही दरवाजा तोड़ा। कमरे में युवती का शव दुपट्‌टे के सहारे लटका मिला। युवती को उतारकर अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 32 किमी दूर उसहैत थाना क्षेत्र की है। अब पूरी घटना विस्तार से… खेड़ा जलालपुर पुख्ता गांव के रहने वाले दिनेश किसान हैं और खेती-बाड़ी करके घर का खर्च चलाते हैं। उनकी चार बेटियां और 2 बेटे रोहित और मोहित हैं। बेटी रागिनी (18) ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी और 11वीं में पढ़ रही थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, दूसरे नंबर पर रागिनी थी। दो छोटी बेटियां दुर्गा और मोहिनी हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे रागिनी और दुर्गा के बीच कपड़ों को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। रागिनी का कहना था कि उसके पास कम कपड़े हैं और दुर्गा के पास ज्यादा हैं। घर वालों ने समझाकर शांत कराया दोनों में काफी देर तक झगड़ा होता रहा। घर वालों ने समझाकर दोनों को शांत करा दिया। कुछ ही देर में रागिनी कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। किसी का इस पर ध्यान नहीं गया। कुछ ही देर में जब दरवाजा नहीं खुला तो घर वालों को अनहोनी की आशंका हुई। घटना के समय पिता दिनेश घर पर नहीं थे तो उन्हें जानकारी दी गई और पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया गया। दरवाजा तोड़ा गया तो रागिनी दुपट्‌टे के फंदे से लटक रही थी। लोगों ने उसे नीचे उतारा और गांव के डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। छोटी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल पिता दिनेश ने बताया कि दो बेटियों का झगड़ा हो गया था। मैं मौके पर नहीं था। रागिनी को लगता था कि उसके पास कपड़े कम हैं। यही बातें रागिनी मन पर लेकर बैठ गई और जान दे दी। बेटी की मौत के बाद छोटी बहनों और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर वालों ने पोस्टमॉर्टम कराया उसहैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। घर वालों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया। घर वालों ने गांव के पास ही लड़की का अंतिम संस्कार करवा दिया है। थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया- दोनों बहनों के बीच मामूली विवाद हुआ था। जिसके बाद बड़ी बहन ने फांसी लगा ली। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। किसी ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें.. 'बोतल बाबा' ने काला साया बताकर छेड़खानी की:कानपुर में पूजा के बहाने आश्रम बुलाया, कमरे में ले गया; बाबा और शिष्य गिरफ्तार कानपुर देहात में 'बोतल बाबा' के नाम से मशहूर हरिधाम सरकार आश्रम के संचालक हरिओम यादव पर एक महिला ने छेड़छाड़ और रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो किसी तरह वह आश्रम से बाहर निकल सकी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बाबा समेत 5 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बिजली की रिकॉर्ड मांग के बीच प्रदेश में 3000 मेगावाट उत्पादन प्रभावित, कई पावर यूनिटें बंद
    Next Article
    यूपी में और गहराएगा बिजली संकट:सिंगरौली में दोनों HV लाइनें फेल, 3000 MW बिजली ठप, 7 दूसरी यूनिटें भी बंद, सिर्फ दो चालू हुईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment