Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में TGT के 17,735 पदों पर भर्ती निकली:हिंदी में सबसे 2,791 पोस्ट; 62 साल तक के अभ्यर्थी फॉर्म भर पाएंगे

    1 day ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने शुक्रवार शाम 8 बजे माध्यमिक स्कूलों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया। सहायक अध्यापक के 17,735 पदों पर भर्ती होगी। आयोग के मुताबिक, आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे फॉर्म भर सकेंगे। अभ्यर्थी 24 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 23 नवंबर 2026 है। फॉर्म में गलती होने पर 26 नवंबर तक संशोधन किया जा सकेगा। परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को होगी। 360 नंबर के बहु विकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। निगेटिव मार्किंग भी होगी। आयोग ने प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के कुल 2,647 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसकी लिखित परीक्षा 7 जनवरी 2027 को होगी। रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म अंग्रेजी में भरना होगा अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म अंग्रेजी में भरना होगा। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 1 हजार रुपए है। SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को 300 रुपए फीस देनी होगी। 21 से 62 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन भर्ती के लिए 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 62 साल होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने ₹44,900 से ₹1,42,400 तक वेतन मिलेगा। ये योग्यताएं जरूरी परीक्षा पैटर्न: 120 सवाल, 2 घंटे का समय TGT भर्ती की लिखित परीक्षा 360 अंकों की होगी। इसमें 120 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 2 घंटे मिलेंगे। सामान्य ज्ञान के 30 और संबंधित विषय के 90 सवाल होंगे। हर सही जवाब पर 3 अंक मिलेंगे, जबकि गलत जवाब पर 1 अंक कटेगा। शारीरिक शिक्षा के सबसे कम पद TGT भर्ती में हिंदी विषय के सबसे ज्यादा 2,791 पद हैं। अंग्रेजी के 2,517, विज्ञान के 2,493, सामाजिक विज्ञान के 2,482 और गणित के 2,349 पद हैं। इसके अलावा संस्कृत के 1,289, शारीरिक शिक्षा के 849, गृह विज्ञान के 798, चित्रकला के 775 और जीव विज्ञान के 660 पद हैं। यूपी में प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक के 2,647 पदों पर भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के कुल 2,647 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो गई है। आयोग के अनुसार, भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 7 जनवरी 2027 को होगी। आयोग ने इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1,475 पदों के लिए विज्ञापन संख्या 08/2026 जारी किया है। वहीं, हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 09/2026 जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… ***************** यह खबर भी पढ़िए:- आगरा में सपा MLC प्रत्याशी फूट-फूटकर रोए:बोले- मुसलमान बन जाऊंगा, लगता है पाकिस्तान से आया आतंकी हूं, BJP ने बूथ कैप्चरिंग की आगरा-अलीगढ़ शिक्षक MLC सीट से सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल शुक्रवार को फूट-फूटकर रोने लगे। वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा- मेरे समर्थकों को परेशान किया जा रहा है। अधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता कर रहे हैं। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में चंद्रशेखर-ओवैसी का गठबंधन तय:दलित-मुस्लिम 40% आबादी कवर करेंगे; मायावती के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते चंद्रशेखर
    Next Article
    वाराणसी में एयर शो का दूसरा दिन, योगी आएंगे:PM के दौरे की तैयारियां देखेंगे; 100 विमान करतब दिखाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment