Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में एयर शो का दूसरा दिन, योगी आएंगे:PM के दौरे की तैयारियां देखेंगे; 100 विमान करतब दिखाएंगे

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में आज, शनिवार को एयर शो का दूसरा दिन है। इसकी शुरुआत सुबह 11.50 बजे होगी। सीएम योगी भी पहुंचेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आ सकते हैं। राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई देगी। कुल 100 विमान हिस्सा लेंगे। लड़ाकू विमान कम ऊंचाई पर कलाबाजियां दिखाएंगे। जैसे- अचानक मुड़ना, ऊपर-नीचे जाना, गोल चक्कर लगाना। तीन Mi-17 V-5 हेलिकॉप्टर ‘V’ आकार में राष्ट्रीय ध्वज और वायु सेना का ध्वज लेकर उड़ेंगे। हेलिकॉप्टर के जरिए पुष्पवर्षा की जाएगी। सुखोई-30, राफेल, जगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग-29 तीर की नोक के आकार में उड़ान भरेंगे। यह ऑपरेशन सिंदूर जैसा नजारा होगा। इनमें लड़ाकू विमानों के अलावा 15 परिवहन विमान, 32 हेलिकॉप्टर और विंटेज विमान शामिल हैं। ये विमान देशभर के 12 एयरपोर्ट से उड़ान भरकर पहुंचेंगे। पहले दिन एयर शो 22 अक्टूबर को हुआ, अब 24 और 25 अक्टूबर को होना है। भारतीय वायुसेना ने 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो नाम दिया है। नमो घाट VVIP के लिए रिजर्व है। आम जनता काशी के 20 घाट सहित गंगा उस पार 10 घाटों से एयर शो देख सकती है। एयर शो सुबह 11.50 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसके बाद 1.30 से 2 बजे तक चलेगा। एयर शो के पहले दिन की तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाने से 3 दिन बाद छूटे युवक ने सुसाइड किया:बरेली में पिता बोले- लापता लड़की के बाप ने धमकाया, पुलिस टॉर्चर कर रही थी
    Next Article
    सपा MLC के रोने के बाद दोबारा वोटिंग की सिफारिश:आगरा डीएम ने 3 बूथ की वोटिंग कैंसिल करने के लिए चुनाव आयोग को लिखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment